10/10/2024
मित्रों नमस्कार ..
कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेट वार्ता हुई, इस महत्वपूर्ण चर्चा में मैने फिल्म " द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" के दौरान हुई सभी घटनाओं पर व्यापक चर्चा की, मैने उन्हे अवगत कराया कि किस तरह से बंगाल सरकार ने मुझे गिरफ्तार कर मारना चाहा और उसमें शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी का भी संभावित हाथ रहा क्योंकि मुझे मरवा कर वो खुद फिल्म का क्रेडिट लेकर राज्यसभा सांसद बनना चाहता था उसने बंगाल भेजकर मुझे जान से मरवाने की कोशिश की जहां से भागकर मुझे काशी में शरण लेना पड़ा और परिवार की सुरक्षा के ध्यान में रखते मैने उसका नाम उजागर नही किया था, मैं माननीय महराज जी से मिलकर उसको बेनकाब करना चाहता था ताकि हमारे परिवार को वसीम रिजवी नुकसान न पहुंचा पाए, मेरे काशी में शरण लेते ही उसने खुद को फिल्म का निर्देशक भी घोषित कर दिया उसको लगा की मेरा खात्मा हो चुका है, उसने अपने ऊपर लगे अपराधिक मामले दबाने के लिए धर्म परिवर्तन तक कर डाला ताकि सरकार खुश हो जाए और वो जितेंद्र नारायण बन गया, मैं भी उसके इसी झांसे में आकर उसको फिल्म का मालिक बना दिया था जबकि फिल्म में पैसा मेरे द्वारा ही लगवाया गया था जिसके सभी साक्ष्य मैने योगी जी को देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है ,उन्होंने संबंधित समस्याओं को सुनकर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है,वसीम रिजवी जैसे लोग देश के लिए रोहिंग्या से भी खतरनाक है , महराज जी ने मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की है, मेरे साथ शिवगढ़ रायबरेली के मेरे स्थानीय अभिभावक श्री राजा राकेश प्रताप सिंह जी भी मौजूद थे, कल की मुलाक़ात ऐतिहासिक थी तथा मुझे अहसास हुआ कि मैं अकेला नहीं हूं योगी जी जैसा व्यक्तित्व कोई दूसरा नहीं हो सकता आपके बारे में कुछ भी नही बोला जा सकता शब्द भी निःशब्द हो जायेंगे