15/04/2026
Invitation
जय श्री श्याम 🙏
सभी सम्मानित ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को सादर प्रणाम।
अत्यंत हर्ष के साथ आप सभी को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे खाटू श्याम मंदिर, Bhadrog में
बाबा खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन 22, 23 और 24 अप्रैल को रखा गया है।
यह हमारे पूरे गांव और क्षेत्र के लिए बहुत ही शुभ और ऐतिहासिक अवसर है।
मैं आप सभी को कार्यक्रम के बारे में संक्षेप में बताना चाहूंगा—
22 अप्रैल को प्रातः कलश यात्रा निकाली जाएगी और शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।
23 अप्रैल को बाबा श्याम जी और हमारे ग्राम के कुलदेवताओं की पवित्र परिक्रमा की जाएगी, साथ ही ध्वजा कार्यक्रम भी रखा गया है।
शाम को स्थानीय स्तर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
24 अप्रैल को प्रातः साढ़े दस बजे तक हवन पूजन होगा।
इसके बाद दोपहर सवा 12 बजे से 2 बजे तक शीश कार्यक्रम रखा गया है।
2 बजे के बाद भजन कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
और शाम को एक भव्य और बड़े स्तर की भजन संध्या का आयोजन होगा।
यह पावन अवसर हम सभी के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।
आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है कि आप सपरिवार इस महोत्सव में अवश्य पधारें और बाबा श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
आपकी उपस्थिति ही इस आयोजन को सफल और यादगार बनाएगी।
🙏 धन्यवाद, जय श्री श्याम 🙏