Gufran Bahraichi

Gufran Bahraichi Pleass Follow and Like my Page

14/11/2021
15/05/2020

*ग़ज़ल*

*ये कैसा मुहब्बत का तेरी मुझपे असर है*
*कुछ अपनी ख़बर है न ज़माने की ख़बर है*

*आजाआे मेरे दिल में तकल्लुफ़ न कराे कुछ*
*ये आपकी मीरास है ये आपका घर है*

*इस वक्त मुझे चाँद कहाँ अच्छा लगेगा*
*इस वक्त मेरी आपके चेहरे पे नज़र है*

*ताख़ीर है किस बात की तु क़त्ल मुझे कर*
*हाज़िर तेरी ख़िदमत मे सितमगर मेरा सर है*

*कह दाे ये मसीहा से दवायें न मुझे दे*
*तसकीन का सामान यही दर्दे जिगर है*

*इक राेज़ वाे ख़ुद आके गले मेरे लगेगा*
*ग़ुफ़रान वाे क़िस्मत में मेरी लिक्खा अगर है*

*ग़ुफ़रान बहराईची*

02/09/2019

--------------------मंक़बत----------------

अपने चमन के फूल लुटाकर हुसैन ने
करदी फज़ा जहां की मुअत्तर हुसैन ने

ता उम्र के लिये तुझे शरमिन्दा कर दिया
पानी तिरा फुरात न पीकर हुसैन ने

दीन ए रसूल ए पाक यूं हाेता न सुर्खुरू
हक़ पर दिया न हाेता अगर सर हुसैन ने

दा्ेज़ख में जाते जाते वाे जन्नत मे आ गये
पल में सवांरा हुर का मुक़द्दर हुसैन ने

काेई भी साथ छाेड़ के उनका नहीं गया
माैक़ा दिया चराग़ बुझाकर हुसैन ने

अल्लाह उनकी हश्र में कीमत चुकायेगा
करबल में जाे लुटाये हैं गीैहर हुसैन ने

पत्थर पड़े थे अक़्ल पे माना न तू यज़ीद
समझाया तुझकाे कितना सितमगर हुसैन ने

गुफरान बहराईची

26/08/2019

چوٹ گہری ہو جب کوئ دل پر
پھر لہو بن کے اشک گرتے ہیں
चोट गहरी हो जब कोई दिल पर
फिर लहू बन के अश्क गिरते हैं

गुफरान बहराईची

06/09/2018

सिर्फ तुम ही वतन परस्त नहीं
मुल्क से हम भी प्यार करते हैं

गुफरान बहराईची

04/09/2018

ASSALAM U ALAIKUM

Address

Hyderabad
1266

Telephone

+919140420308

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gufran Bahraichi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category