Lalaji kiranawala

Lalaji kiranawala Lalaji kiranawala is a online grocery store where u can order from home at discounted price...very fast delivery

24/10/2020
08/09/2020

To win a prize....add both the images and inbox me..... challenge

मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं बिस्तरों पर अब सलवटें नहीं पड़ती ना ही इधर उधर छितराए हुए कपड़े हैंरि...
29/07/2019

मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं

बिस्तरों पर अब सलवटें नहीं पड़ती
ना ही इधर उधर छितराए हुए कपड़े हैं

रिमोट के लिए भी अब झगड़ा नहीं होता
ना ही खाने की नई नई फ़रमायशें हैं

मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं

सुबह जल्दी उठने के लिए भी नहीं होती मारा मारी
घर बहुत बड़ा और सुंदर दिखता है
पर हर कमरा बेजान सा लगता है
अब तो वक़्त काटे भी नहीं कटता
बचपन की यादें कुछ दिवार पर फ़ोटो में सिमट गयी हैं
मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं

अब मेरे गले से कोई नहीं लटकता
ना ही घोड़ा बनने की ज़िद होती है
खाना खिलाने को अब चिड़िया नहीं उड़ती
खाना खिलाने के बाद की तसल्ली भी अब नहीं मिलती
ना ही रोज की बहसों और तर्कों का संसार है
ना अब झगड़ों को निपटाने का मजा है
ना ही बात बेबात गालों पर मिलता दुलार है
बजट की खींच तान भी अब नहीं है

मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं

पलक झपकते ही जीवन का स्वर्ण काल निकल गया
पता ही नहीं चला
इतना ख़ूबसूरत अहसास कब पिघल गया
तोतली सी आवाज़ में हर पल उत्साह था
पल में हँसना पल में रो देना
बेसाख़्ता गालों पर उमड़ता प्यार था
कंधे पर थपकी और गोद में सो जाना
सीने पर लिटाकर वो लोरी सुनाना
बार बार उठ कर रज़ाई को उड़ाना
अब तो बिस्तर बहुत बड़ा हो गया है
मेरे बच्चों का प्यारा बचपन कहीं खो गया है

अब कोई जुराबे इधर उधर नहीं फेंकता है..
अब fridge भी घर की तरह खाली रहता है

बाथरूम भी सूखा रहता है
Kitchen हर दम सिमटा रहता है
अब हर घंटी पर लगता है कि शायद कोई surprise है
और बच्चों की कोई नयी फरमाईश है
अब तो रोज मेरी सेहत फोन पर पूँछते हैं
मुझे अब आराम की हिदायत देते हैं
पहले हम उनके झगड़े निपटाते थे
आज वे हमें समझाते हैं
लगता है अब शायद हम बच्चे हो गए हैं

मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं

28/07/2019

अद्भुत तिरंगा कावड़ यात्रा 401 फिट _Tirangaa Kawad

Address

Delhi

Telephone

+918950304747

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lalaji kiranawala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share