20/06/2020
GUD IMC....
वैजाइना pH लेवल के बारे में इनबॉक्स में एक फ्रेंड ने पूछा था , मुझे ऐसा लगा कि इस टॉपिक पर लिखना जरुरी है ,
सबसे पहले pH लेवल क्या होता है इसे जान लेते है . केमिकल सिस्टम में pH लेवल 1 से 14 तक माना जाता है . 7 pH लेवल नेचुरल होता है जैसे पानी . 1 से 7 तक लेवल एसिडिक होता है और 7 से 14 तक एल्केलाइन . हमारी वैजाइना का pH लेवल 3.8 से 4.8 होता है ,मतलब नेचुरली वैजाइना एसिडिक नेचर की होती है .
ये एसिडिक नेचर वैजाइना को बाहर के बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन से बचाती है . vulvovaginal सिस्टम में गुड बैक्टीरिया होते है , जबकि बैड बैक्टीरिया ,फंगस , यीस्ट हमें नुकसान पहुंचते है .
वैसे ये एसिडिक नेचर हमेशा एक सा नही रहता है , पीरियड के समय , वैजाइनल डिस्चार्ज के समय , सूसू करते समय और सेक्सुअल इंटरकोर्स के समय इसका pH बदल जाता है . टाइट पैंटी , पसीने से , इन्फेक्टेड पैंटी पहनने से भी लेवल बदल जाता है . ऐसे समय बैक्टीरिआ और फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है . vaginal yeast infection or infection with Trichomonas नाम की बीमारी हो जाती है . सूसू करते समय जलन , वैजाइना में लालपन आना , खुजली होना , दाने निकल आना , बदबूदार डिस्चार्ज होना ,ये सब बीमारी के सिम्टम है .
इससे बचने के लिए जानकारी जरुरी है . इसके बारे में माँ को पता ही नहीं होता तो अपनी बेटियो को क्या बताएगी . उन बेटियो को जिनका पीरियड आना शुरू हुआ है उन्हें ये बात बताई जानी चाहिए .
हर किसी को वैजाइना की साफ़ सफाई का ध्यान रखना चाहिए , कम से कम 2 बार वैजाइना की सफाई करनी चाहिए , एक बार सुबह नहाते वक्त और एक बार रात को सोने से पहले . तरीका बहुत सरल है , डेटोल का बिलकुल डाइल्यूटेड घोल में or mild soap कॉटन भिगो के वैजाइना को साफ करना चाहिए और फिर साफ़ पानी से धो लेना चाहिए लेकिन ये याद रहे की किसी भी दशा में वैजाइना में नमी न रहे उसे सूखे कपडे से सूखा लेना चाहिए , पीरियड में ,डिस्चार्ज में और सेक्सुअल इंटरकोर्स के पहले और बाद में जरूर साफ कर लेना चाहिए .
ब्रा पैंटी खुली धूप में सुखानी चाइये , गीली पैंटी से इन्फेक्शन होता है , पसीना आदि से पैंटी भीगी हो तो बदल लेना चाहिए ,खासकर जिम जाने वाली महिलाये ,, लडकिया किसी कपडे के नीचे छुपाकर पैंटी सुखाती है जो की गलत है .गंदे टॉयलेट का यूज नहीं करना चाहिए , सेक्स से पहले और बाद में , पार्टनर्स को अपने Gentile parts को धोना चाहिए .
खाने में विटामिन C को जरूर लेना चाहिए , आंवला , आंवला का जूस , नीबू पानी , संतरा , मौसमी ये सब लेना चाहिए
अगर मेरी बात न समझ मे आयी हो तो पूछ ले , और समझ मे आ गयी हो तो कमेन्ट्स मे मुझे बता दें .... मूक दर्शक न बने Prahlad Daukiya