Bareilly Retail Chemist Welfare Society - UP ."Ragd-848"

Bareilly Retail Chemist Welfare Society - UP ."Ragd-848" Society always ready to help of our retail chemist...

25/06/2026
*महत्वपूर्ण सूचना*भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा G.S.R. 927(E) दिनांक 29 दिसम्बर 2025 (Drugs Am...
17/06/2026

*महत्वपूर्ण सूचना*

भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा G.S.R. 927(E) दिनांक 29 दिसम्बर 2025 (Drugs Amendment Rules, 2025 – Draft Notification) जारी की गई थी। इस अधिसूचना में प्रस्ताव किया गया था कि Drugs Rules, 1945 के Schedule K, Serial No. 13, Entry No. 7 से "Syrup" शब्द हटा दिया जाए। इस संबंध में हितधारकों से 30 दिनों के भीतर आपत्तियाँ एवं सुझाव भी आमंत्रित किए गए थे।
इसके पश्चात भारत सरकार द्वारा अंतिम संशोधन अधिसूचित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप Schedule K की संबंधित प्रविष्टि से "Syrups" शब्द हटा दिया गया। अब केवल "Lozenges, Pills and Tablets for Cough" ही उक्त प्रविष्टि में शेष हैं।

Schedule K, Drugs Rules, 1945 की वह अनुसूची है जिसमें कुछ दवाओं एवं दवा वर्गों को अधिनियम एवं नियमों के कुछ प्रावधानों से सशर्त छूट प्रदान की गई थी।
पूर्व में "Syrups, Lozenges, Pills and Tablets for Cough" उक्त प्रविष्टि में शामिल थे। परिणामस्वरूप कफ सिरप को Schedule K के अंतर्गत उपलब्ध विशेष छूट का लाभ प्राप्त था। विशेष रूप से छोटे ग्रामीण क्षेत्रों, जहाँ लाइसेंसधारी दवा विक्रेता उपलब्ध नहीं थे, वहाँ कुछ परिस्थितियों में इन उत्पादों को छूट प्राप्त थी।
अब Schedule K से "Syrups" शब्द हटाए जाने के बाद कफ सिरप को उक्त छूट का लाभ प्राप्त नहीं होगा। अतः कफ सिरप की बिक्री एवं वितरण सामान्य दवा नियंत्रण प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

*महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण*

*यह संशोधन केवल Schedule K से संबंधित है।* इसका अर्थ यह नहीं है कि सभी कफ सिरप स्वतः Schedule H या Schedule H1 दवाएँ बन गई हैं।

किसी भी कफ सिरप की बिक्री उसके लेबल पर अंकित श्रेणी, जैसे Schedule H, Schedule H1 अथवा अन्य लागू प्रावधानों के अनुसार ही की जाएगी। Codeine युक्त कफ सिरप पर पूर्व से लागू विशेष नियम यथावत प्रभावी रहेंगे।

विजय श्रीवास्तव
अध्यक्ष
Bareilly Retail Chemist Welfare Society (U.P.)
(BRCWS)

03/05/2026
🇮🇳 *गणतंत्र दिवस संदेश* 🇮🇳26 जनवरी के पावन अवसर परहमारी संस्था की ओर से समस्त देशवासियों एवंदवा व्यापार से जुड़े सभी साथ...
26/01/2026

🇮🇳 *गणतंत्र दिवस संदेश* 🇮🇳

26 जनवरी के पावन अवसर पर
हमारी संस्था की ओर से समस्त देशवासियों एवं
दवा व्यापार से जुड़े सभी साथियों को
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

दवा व्यापारी केवल व्यापार नहीं करता,
बल्कि समाज के स्वास्थ्य की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है।
संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ
हमारा यह कर्तव्य भी है कि हम
गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं समय पर दवाइयाँ
जन-जन तक पहुँचाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

आइए, इस गणतंत्र दिवस पर संकल्प लें कि
हम नैतिक व्यापार, नियमों का पालन
और मानव सेवा को अपना मूल मंत्र बनाएँगे।

स्वस्थ समाज — सशक्त राष्ट्र
जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम्

विजय श्रीवास्तव
अध्यक्ष
*बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसायटी (उत्तर प्रदेश)*

*समस्त फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए*जो लोग बाजार से सस्ती दवा खरीदने का ही प्रयास करते हैं वह इस बात का ध्यान रखें कि जिस...
02/08/2025

*समस्त फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए*
जो लोग बाजार से सस्ती दवा खरीदने का ही प्रयास करते हैं वह इस बात का ध्यान रखें कि जिस दवा को आप सस्ता होने के कारण खरीद रहे हैं और मरीजों को उपलब्ध करा रहे हैं, हो सकता है उसमें वह पदार्थ उपस्थित ही ना हो जो आप खरीद रहे हैं। केवल दवाई बेचना नहीं बल्कि मरीज के स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी आपकी जिम्मेदारी है बाजार से ऐसी कंपनी की दवाई खरीदें जिन पर कुछ भरोसा हो सके।

*बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसायटी (उत्तर प्रदेश)*

संजरी फार्मेसी (मीरा की पैड बरेली) के उद्घाटन में पहुंचे संस्था के पदाधिकारी, संजरी फार्मेसी के प्रोपराइटर मोहम्मद इलिया...
01/08/2025

संजरी फार्मेसी (मीरा की पैड बरेली) के उद्घाटन में पहुंचे संस्था के पदाधिकारी, संजरी फार्मेसी के प्रोपराइटर मोहम्मद इलियास को सभी ने नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं दीं।

आज बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बंडिया , सीबीगंज में दवा व्यापारी के साथ बैठक की गई एवं सीबीगं...
31/07/2025

आज बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बंडिया , सीबीगंज में दवा व्यापारी के साथ बैठक की गई एवं सीबीगंज में कुछ अन्य दवा व्यापारियों के साथ जनसंपर्क भी किया। सीबीगंज में पदाधिकारी नियुक्त कर सभी को अगली बैठक में प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने सुरजीत यादव जी को सौंपी भोजीपुरा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी......
17/09/2024

बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने सुरजीत यादव जी को सौंपी भोजीपुरा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी......

Address

Jogi Nawada, Old City , Bareilly
Bareilly
243001

Telephone

+919259022662

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bareilly Retail Chemist Welfare Society - UP ."Ragd-848" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share