Ruma Devi Fans Page

Ruma Devi Fans Page Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ruma Devi Fans Page, jaipur, Barmer.

28/06/2026
 #हुनर_की_कदर
31/05/2026

#हुनर_की_कदर

01/04/2026

नाशिक में रूमा देवी जी का स्वागत-सत्कार है!

डॉ. रूमा देवी : बाड़मेर की गौरवशाली बेटीआज हम सबके लिए गर्व का दिन है, क्योंकि बाड़मेर की मिट्टी में जन्मी और इसे अंतररा...
16/11/2024

डॉ. रूमा देवी : बाड़मेर की गौरवशाली बेटी

आज हम सबके लिए गर्व का दिन है, क्योंकि बाड़मेर की मिट्टी में जन्मी और इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता और फैशन डिजाइनर डॉ. रूमा देवी जी का जन्मदिन है।

डॉ. रूमा देवी जी ने न केवल बाड़मेर की अनमोल संस्कृति और परंपराओं को सहेजा है, बल्कि इसे वैश्विक मंचों तक पहुंचाकर बाड़मेर का नाम रोशन किया है। उनके अथक प्रयासों ने बाड़मेर की पारंपरिक कारीगरी, विशेष रूप से क्रॉफ्ट वर्क (हस्तशिल्प) और वीणा भजन कला को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सैकड़ों महिला कारीगरों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाया है।

डॉ. रूमा देवी फाउंडेशन के माध्यम से वे शिक्षा, कला, खेल और अन्य क्षेत्रों में होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रही हैं। उनके नेतृत्व में हजारों ग्रामीण महिलाओं को रोजगार देकर स्वावलंबी बनने का अवसर मिला है। विपरीत परिस्थितियों और संघर्षों के बावजूद उन्होंने न केवल खुद को आगे बढ़ाया, बल्कि समाज के कमजोर तबकों को भी साथ लेकर चलीं।

माननीय राष्ट्रपति द्वारा उनके में उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दर्जनों पुरस्कार प्राप्त किए हैं। हर मंच पर उनके पहनावे और सादगी में बाड़मेर की संस्कृति झलकती है, जो हमारी धरोहर को नए आयाम देती है।

डॉ. रूमा देवी जी जैसी प्रेरणादायक शख्सियत हमारे समाज की असली शक्ति हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सतत सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

"संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता के संकल्प का नाम है—डॉ. रूमा देवी।"

सुप्रभात🌻
12/11/2024

सुप्रभात🌻

Address

Jaipur
Barmer

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ruma Devi Fans Page posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ruma Devi Fans Page:

Shortcuts

Share