Nandi Kulcha

Nandi Kulcha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nandi Kulcha, bhandari gate, Batala.

02/08/2017
25/07/2017

|| गीता में अनन्य - भक्ति का स्वरूप ||
भगवान गीता [ ११ / ५४ - ५५ ] में अनन्य भक्ति के द्वारा अपने को देखना , जानना और एकीभाव से प्राप्त करना सुलभ बतलाते हैं | भगवान में ही अनन्य प्रेम हो जाना तथा अपने मन , इन्द्रिय और शरीर एवं धन , जन आदि सर्वस्व को भगवान का समझकर भगवान के लिए भगवान की ही सेवा में सदा के लिए लगा देना - यही अनन्य भक्ति है | सांख्ययोग के द्वारा निर्गुण ब्रह्म की प्राप्ति बतलाई गयी है ; और वह सर्वथा सत्य है | परन्तु सांख्ययोग के द्वारा सगुण - साकार भगवान के दिव्य चतुर्भुजरूप के भी दर्शन हो जायं , ऐसा नहीं कहा जा सकता | क्योंकि सांख्ययोग के द्वारा साकाररूप में दर्शन देने के लिए भगवान बाध्य नहीं है | यहाँ प्रकरण भी सगुण भगवान के दर्शन का ही है | अतएव यहाँ केवल अनन्य भक्ति को ही भगवद -दर्शन आदि में हेतु बतलाना उचित ही है |
आगे [ ११ / ५५ ] कहते हैं " हे अर्जुन ! जो पुरुष केवल मेरे ही लिए सम्पूर्ण कर्तव्यकर्मों को करने वाला है , मेरे परायण है , मेरा भक्त है , आसक्ति रहित है और सम्पूर्ण भूतप्राणियों में वैरभाव से रहित है - वह अनन्यभक्तियुक्त पुरुष मुझको ही प्राप्त होता है |" जो मनुष्य स्वार्थ , ममता और आसक्ति को छोड़कर , सब कुछ भगवान का समझकर , अपने को केवल निमित्त मात्र मानता हुआ यज्ञ , दान , तप और खान - पान , व्यवहार आदि समस्त शास्त्रविहित कर्तव्यकर्मों को निष्कामभाव से भगवान की ही प्रसन्नता के लिए भगवान की आज्ञानुसार करता है - वह ' मत्कर्मकृत ' अर्थात भगवान के लिए भगवान के कर्मों को करनेवाला है | जो भगवान को ही परम आश्रय , परमगति , एकमात्र शरण लेनेयोग्य , सर्वोत्तम , सर्वाधार , सर्वशक्तिमान , सबके सुहृद , परम आत्मीय और अपने सर्वस्व समझता है तथा उनके किये हुए प्रत्येक विधान में सदा सुप्रसन्न रहता है - वह ' मत्परम: ' अर्थात भगवान के परायण है |
भगवान में अनन्य प्रेम हो जाने के कारण जो भगवान में ही तन्मय होकर नित्य - निरंतर भगवान के नाम , रूप , गुण , प्रभाव और लीला आदि का श्रवण , कीर्तन और मनन आदि करता रहता है ; इनके बिना जिसे क्षण भर भी चैन नहीं पडती ; और जो भगवान के दर्शन के लिए अत्यंत उत्कंठा के साथ निरंतर लालायित रहता है - वह ' मद्भक्त:' अर्थात भगवान का भक्त है | शरीर , स्त्री , पुत्र , घर , धन , कुटुंब तथा मान - बडाई आदि जितने भी इस लोक और परलोक के भोग्य पदार्थ हैं - उन सम्पूर्ण जड - चेतन पदार्थों में जिसकी किंचिंन मात्र भी आसक्ति नहीं रह गई है ; भगवान को छोड़कर जिसका किसी में भी प्रेम नहीं है - वह ' संगवर्जित: ' अर्थात आसक्तिरहित है | समस्त प्राणियों को भगवान का ही स्वरूप समझने , अथवा सबमें एकमात्र भगवान को व्याप्त समझने के कारण किसी के द्वारा कितना भी विपरीत व्यवहार किया जाने पर भी जिसके मन में विकार नहीं होता ; तथा जिसका किसी भी प्राणी में किन्चिन मात्र भी द्वेष या वैरभाव नहीं रह गया है - वह ' सर्वभूतेषु निर्वैर: ' अर्थात समस्त प्राणियों में वैरभाव से रहित है | ' य: ' और ' स: ' पद उपर्युक्त लक्षणोंवाले भगवान के अनन्य भक्त के वाचक हैं और वह मुझको ही प्राप्त होता है - इस कथन का भाव चौवनवें [ १८ / ५४ ] श्लोक के अनुसार सगुण भगवान के प्रत्यक्ष दर्शन कर लेना , उनको भलीभाँती तत्त्व से जान लेना और उनमें प्रवेश कर जाना है | अभिप्राय यह है की उपर्युक्त लक्षणों से युक्त जो भगवान का अनन्य भक्त है , वह भगवान को प्राप्त हो जाता है |
इससे पूर्व [ ११ / ५२ - ५३ ] दो श्लोकों में भगवान ने अपने चतुर्भुज देवरूप के दर्शन की दुर्लभता और उसकी महिमा बताई है | निष्कामभाव से भगवदर्थ और भगवदअर्पणबुद्धि से किये हुए यज्ञ , दान और तप आदि कर्म भक्ति के अंग होने के कारण भगवान की प्राप्ति में हेतु हैं - सकामभाव से किये जाने पर नहीं | अभिप्राय यह है की उपर्युक्त यज्ञादि क्रियाएँ भगवान का दर्शन कराने में स्वभाव से समर्थ नहीं हैं | भगवान के दर्शन तो प्रेमपूर्वक भगवान के शरण होकर निष्कामभाव से कर्म करने पर भगवतकृपा से ही होते हैं |
|| इत्ती ||

28/12/2016

Address

Bhandari Gate
Batala
143505

Telephone

9876541971

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nandi Kulcha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share