Kabir Kitab Kendra

Kabir Kitab Kendra सभी प्रकार की तर्कशील और प्रगतिशील किताबें मंगाने के लिए 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

किताब - तर्कबाणीविशेष छूट के साथ 225 रुपए मेंदोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकेंपुस्तक म...
20/08/2026

किताब - तर्कबाणी

विशेष छूट के साथ 225 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

'बौद्ध दर्शन' महापंडित राहुल सांकृत्यायन की एक कालजयी और अत्यंत महत्वपूर्ण कृति है। इसमें उन्होंने बौद्ध धर्म की जटिल दा...
20/08/2026

'बौद्ध दर्शन' महापंडित राहुल सांकृत्यायन की एक कालजयी और अत्यंत महत्वपूर्ण कृति है। इसमें उन्होंने बौद्ध धर्म की जटिल दार्शनिक मान्यताओं को बेहद सरल, तार्किक और सुस्पष्ट भाषा में प्रस्तुत किया है ताकि सामान्य पाठक भी इसे आसानी से समझ सकें।

कुल पृष्ठ 174

बौद्ध दर्शन पुस्तक विशेष छूट के साथ 108 रुपए में

मंगवाने के लिए व्हाट्सएप करें 9713928414

कबीर किताब केंद्र, मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

यह पुस्तक लेनिन के जीवन, उनके क्रांतिकारी संघर्षों, और सोवियत संघ के शुरुआती दौर के बारे में विस्तृत जानकारी देती है।कुल...
19/08/2026

यह पुस्तक लेनिन के जीवन, उनके क्रांतिकारी संघर्षों, और सोवियत संघ के शुरुआती दौर के बारे में विस्तृत जानकारी देती है।

कुल पृष्ठ 510

विशेष छूट के साथ 436 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

#लेनिन

तर्कशील लोगों के लिए 'अब्राहम टी. कोवूर' की दो जरुरी किताबें1984 के काले दौर के समय में मुझे एक एक अंग्रेजी की किताब बि-...
19/08/2026

तर्कशील लोगों के लिए 'अब्राहम टी. कोवूर' की दो जरुरी किताबें

1984 के काले दौर के समय में मुझे एक एक अंग्रेजी की किताब बि-गॉन गॉड-मेन मिली थी। मैंने वह किताब पढ़ी और इसने मेरे मन पर गहरी छाप छोड़ी। मैंने वह किताब पढ़ने के लिए किसी ऐसे दोस्त अध्यापक को दी जिसके बारे में यह प्रसिद्ध था कि वह तो, 'बाल की खाल' निकालने में माहिर है। उसने वह किताब पढ़ी व कहने लगा कि ''मुझे यह किताब अनुवाद करके दीजिए और मैं यह पांच सौ रूपए में भी खरीद सकता हूं।''

मैंने उससे पूछा कि ''तुम तो किसी चीज पर दो पैसे खर्च नहीं करते। तुम इसपर इतने पैसे खर्च करने के लिए क्यों तैयार हो?'' तो वह कहने लगा, ''मैंने इस किताब से पंद्रह सौ रूपए कमाने हैं।'' वह कैसे ? ''मेरी पत्नी एक ज्योतिषी के चक्कर में पिछले तीन वर्षों से फंसी हुई है और वह मेरे घर में तीन हजार रूपए ठग चूका है। दो वर्ष के उसके उपाय बताए हुए हैं। जिसका मतलब है दो हजार रुपए और ले के जाएगा। इस लिए मैं पांच सौ रुपए खर्च करके पंद्रह सौ रुपए कमा सकता हूं।''

उसके द्वारा कही गई इस बात से प्रभावित होकर ही मैंने इस किताब का अनुवाद सरजीत तलवार की सहायता से कर लिया और '...ते देव पुरुष हार गए' के नाम पर पंजाबी में छापी। किताब छपने पर लोग काफिले बना कर हमारे घरों को आने लगे। इस प्रकार लोगों से सीखकर उनको सिखाने का सिलसिला तर्कशील लहर का विस्तार करता गया। किताब '...और देव पुरुष हार गए' के बाद हमने डॉ. अब्राहम टी. कोवूर जी की दूसरी किताब 'देव और दानव' का भी अनुवाद करके प्रकाशित की। इस किताब को भी पाठकों से भरपूर प्रोत्साहन मिला। पाठकों की मांग पर ही हमने इन किताबों का हिंदी में अनुवाद किया।

-मेघराज मित्तर

ये दो पुस्तकें विशेष छूट के साथ 495 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

इंग्लिश संविधान The Constitution OF India विशेष छूट के साथ 495 रुपए मेंदोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील ...
18/08/2026

इंग्लिश संविधान The Constitution OF India

विशेष छूट के साथ 495 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

संविधान चाहे किसी भी देश का हो, उसे उस देश की भूमि का प्रधान कानून माना जाता है। अन्य जितने भी अथवा प्रकार के कानून चाहे...
18/08/2026

संविधान चाहे किसी भी देश का हो, उसे उस देश की भूमि का प्रधान कानून माना जाता है। अन्य जितने भी अथवा प्रकार के कानून चाहें, सिविल हों, क्रिमनल हों, उनका प्रावधान संविधान के साथ सुसंगत होना आवश्यक होता है।

भारतवर्ष में स्वतन्त्र होने के पूर्व ही 2 सितम्बर, 1946 को, अंतरिम सरकार का गठन हुआ जिसके प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी बने। डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने कानून मंत्री का पद संभाला। लॉर्ड माउंट बेटन योजना के अनुसार, संविधान निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन हुआ। संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव प्रादेशिक विधानसभाओं द्वारा हुआ उसमें प्रिंसली स्टेटस के मनोनीत सदस्य भी थे। सर्वप्रथम डॉ. बी.आर. आंबेडकर अविभाजित बंगाल से चुनकर संविधान सभा में आये थे। 15 अगस्त, 1947 को देश स्वतंत्र हुआ और बंगाल का भी विभाजन हुआ । इस वजह से डॉ. बी.आर. आंबेडकर का निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी पाकिस्तान में चला गया, इसलिए बाबासाहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर की सदस्यता समाप्त हो गई। फिर उनको बम्बई प्रादेशिक विधानसभा से चुना गया। देश की सेवा करने का उन्हें यह स्वर्ण अवसर मिला। 21 अगस्त, 1947 को संविधान सभा ने संविधान मसौदा समिती का गठन किया जिसके अध्यक्ष डॉ. बी.आर. आंबेडकर को चुना गया। मसौदा समिति ने मसौदा तैयार किया और संविधान सभा में एक-एक धारा पर चर्चा के लिए 21 फरवरी, 1948 को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सौंप दिया गया। संविधान 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिनों में मुकम्मल हुआ।

भारत का संविधान विशेष छूट के साथ 247 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

1927 में प्रकाशित कैथरीन मेयो की किताब 'मदर इंडिया' ने भारतीय समाज में शूद्रों और महिलाओं की क्या स्थिति है, इसको दुनिया...
16/08/2026

1927 में प्रकाशित कैथरीन मेयो की किताब 'मदर इंडिया' ने भारतीय समाज में शूद्रों और महिलाओं की क्या स्थिति है, इसको दुनिया के सामने उजागर किया। इस किताब में दिए गए तथ्य और विवरण आंखें खोल देने वाले हैं। यह कैथरीन मेयो का आंखों देखा विवरण है। यह किताब बताती है कि भारतवासी अपने ही भाई-बंधुओं और महिलाओं के साथ कैसा बुरा बर्ताव करते हैं और एक आम भारतीय का जीवन कितने दुःखों से भरा हुआ है। यह किताब हिंदू धर्म एवं संस्कृति पर हमला करती है, यह कहकर सवर्ण जाति के राष्ट्रवादी नेताओं ने इसकी निंदा की। निंदा करने वालों में गांधी भी शामिल थे। कंवल भारती ने इसका अनुवाद करके एक महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया है।

किताब - मदर इंडिया

विशेष छूट के साथ 360 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

डॉ. शम्सुल इस्लाम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सबसे अधिक उपेक्षित किये गए अध्याय पर क़लम उठाया है, अर्थात् ...
14/08/2026

डॉ. शम्सुल इस्लाम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सबसे अधिक उपेक्षित किये गए अध्याय पर क़लम उठाया है, अर्थात् उन मुसलमानों पर जो भारत-विभाजन के विरोधी थे। छिपे तथ्यों को उजागर करने वाले शोध पर आधारित यह बहुमूल्य पुस्तक है जिसने भारत विभाजन से सम्बंधित बहुत सारे मिथकों का पर्दाफ़ाश किया है।

समकालीन मूल स्रोतों पर आधारित, भारत-विभाजन पर यह महत्वपूर्ण अध्ययन यह बताता है कि 1940-42 में पाकिस्तान के विकल्प के मुक़ाबले में एक अखण्ड भारत के लिए मुसलमानों के बीच बहुत अधिक समर्थन पाया जाता था। अल्लाह बख़्श जैसे लोगों, जिन्होंने द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का कड़ा विरोध किया और उसके लिए अपना जीवन तक क़ुर्बान किया, की आवाज़़ों को नज़रअंदाज़ किये जाने ने, हिन्दुत्व टोली को द्वि-राष्ट्र सिद्धांत के प्रति अपने जुड़ाओ से ध्यान भटकाने का ही काम किया है।

किताब - भारत - विभाजन विरोधी मुसलमान

विशेष छूट के साथ 310 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

पाकिस्तान अथवा भारत का विभाजन पुस्तक डॉ. आंबेडकर द्वारा रचित एक कालजयी रचना है। इस पुस्तक के प्रथम संस्करण का प्रकाशन 'T...
14/08/2026

पाकिस्तान अथवा भारत का विभाजन पुस्तक डॉ. आंबेडकर द्वारा रचित एक कालजयी रचना है। इस पुस्तक के प्रथम संस्करण का प्रकाशन 'Thoughts on Pakistan' यानी 'पाकिस्तान पर विचार' शीर्षक से सन् 1940 के अंत में किया गया था। उन दिनों अपने विषय की यह पहली पुस्तक थी। जिसने बाबासाहेब के दूरगामी राजनीतिकं दृष्टिकोण का सब ओर लोहा मनवा दिया था। बाबासाहेब के कट्टर विरोधी भी उनकी योग्यता एवं अप्रतिम अध्ययनशीलता के कायल हो गए थे।

देखते ही देखते यह पुस्तक हर लायब्रेरी और हिंदू-मुस्लिम नेताओं के हाथों में जा पहुंची। जो तत्कालीन राजनीतिज्ञों, समाचारपत्र-पत्रिकाओं और विज्ञ पाठकों के बीच अच्छा-खासा चर्चा का विषय बन गई थी। इस पुस्तक में मुस्लिम लीग के भारत विभाजन की मांग की वस्तुपरक समीक्षा की गई थी और उसके साथ ही उस सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी समावेश कर लिया गया था जिसके कारण भारत विभाजन की मांग उठाई गई थी।

किताब - पाकिस्तान अथवा भारत का विभाजन

विशेष छूट के साथ 405 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सन सत्तावन के पहले स्वाधीनता संग्राम से लेकर गदर आंदोलन, हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन और फिर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्ल...
14/08/2026

सन सत्तावन के पहले स्वाधीनता संग्राम से लेकर गदर आंदोलन, हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन और फिर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन, चटगांव विद्रोह, आजाद हिंद फौज और फिर उससे प्रेरित आखिरी स्वाधीनता संग्राम नौसैनिक विद्रोह तक क्रांतिकारी आंदोलन भारत को धर्मनिरपेक्ष समतावादी आधुनिक गणतंत्र बनाने के सपने को लेकर चला था. लेकिन आज उस गौरवशाली इतिहास का अपहरण कर उसे जाति और संप्रदाय का रंग दिया जा रहा है. उसके प्रखर वैचारिक पक्ष को अपने अपने हिसाब से विकृत करने की कोशिश हो रही है. यही विषय है बीते तीन दशकों के दौरान लिखे गए लेखों के इस चुनिंदा संकलन का.

किताब - इतिहास से गुजरते हुए

विशेष छूट के साथ 180 रुपए में

दोस्तों-रिश्तेदारों को दीजिए उपहार में प्रगतिशील व तर्कशील पुस्तकें

पुस्तक मंगवाने के लिए देश के किसी भी कोने से 9713928414 पर व्हाट्सएप करें

कबीर किताब केंद्र
मिनीमाता चौक, बालमुकुंद स्कूल के पास, तालापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Address

Talapara
Bilaspur
495001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kabir Kitab Kendra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category