nagmani

nagmani Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from nagmani, Shopping & retail, Madhopatti, Darbhanga.

आज श्रीकृष्ण चेतना मंच, दरभंगा के द्वारा आयोजित “भारत की वर्तमान प्रजातांत्रिक व्यवस्था में आमजन की स्थिति” विषयक विचार-...
07/09/2026

आज श्रीकृष्ण चेतना मंच, दरभंगा के द्वारा आयोजित “भारत की वर्तमान प्रजातांत्रिक व्यवस्था में आमजन की स्थिति” विषयक विचार-गोष्ठी में शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
इस दौरान उनसे शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ तथा उनके विचारों और अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। प्रोफेसर लक्ष्मण यादव जी से मुलाकात मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रही।

21/07/2026
आज नोएडा में अपने प्यारे भांजे दीपेश का जन्मदिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 🎉🎂जन्मदिन की हार्दिक शुभकामन...
16/06/2026

आज नोएडा में अपने प्यारे भांजे दीपेश का जन्मदिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 🎉🎂
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, प्यारे भांजे दीपेश! 💐
ईश्वर की कृपा सदा तुम पर बनी रहे। तुम्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि, सफलता और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्राप्त हो। तुम्हारे जीवन का हर नया वर्ष नई खुशियाँ, नई उपलब्धियाँ और अनगिनत सफलताएँ लेकर आए। तुम हमेशा हँसते-मुस्कुराते रहो, अपने माता-पिता और पूरे परिवार का नाम रोशन करो तथा जीवन के हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते रहो।
ईश्वर तुम्हारे सभी सपनों को साकार करे और तुम्हारा जीवन खुशियों से सदैव भरा रहे।

अपने मित्रों के साथ राजस्थान के पावन धाम Khatu Shyam Temple और Jaipur की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा खाटू श...
01/06/2026

अपने मित्रों के साथ राजस्थान के पावन धाम Khatu Shyam Temple और Jaipur की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा खाटू श्याम जी के दरबार में माथा टेककर देश, समाज और युवाओं की उन्नति की कामना की। इस यात्रा ने आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई प्रेरणा प्रदान की।
जयपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से देखने का अवसर मिला। मित्रों के साथ बिताए गए ये पल हमेशा स्मरणीय रहेंगे।
"आस्था, संस्कृति और मित्रता का यह संगम जीवन की एक सुंदर अनुभूति बन गया।" 🙏🚩✨

आज मित्रों के साथ दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक जाने का अवसर मिला। स्मारक में बाबा साहेब के जीवन, सं...
30/05/2026

आज मित्रों के साथ दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक जाने का अवसर मिला। स्मारक में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष, शिक्षा, सामाजिक न्याय और भारतीय संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यह भ्रमण प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। बाबा साहेब के विचार आज भी समतामूलक और लोकतांत्रिक समाज के निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।

"आसान है क्या इश्क़ में इमरोज़ हो जाना"     **अमृता प्रीतम*
01/05/2026

"आसान है क्या इश्क़ में इमरोज़ हो जाना"
**अमृता प्रीतम*

Happy Birthday to my sweetest naughty niece. 🎂🎉May your mischief, smile, and innocence always win everyone’s heart.May G...
25/04/2026

Happy Birthday to my sweetest naughty niece. 🎂🎉
May your mischief, smile, and innocence always win everyone’s heart.
May God bless you with every happiness, fulfill all your dreams, and always keep you smiling.
Happy Birthday, my naughty and lovely niece.

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद भी यूजीसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को मजबूती से उठाने वाली जेएनयू की रिसर्च स्कॉलर एवं जुझा...
15/03/2026

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद भी यूजीसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को मजबूती से उठाने वाली जेएनयू की रिसर्च स्कॉलर एवं जुझारू छात्र नेत्री से आज मुलाकात हुई। उनके संघर्ष और साहस को सलाम। छात्र हित और शिक्षा के अधिकार की यह लड़ाई और मजबूत हो।” ✊📚

आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष महोदय से पीएच.डी. कोर्स वर्क पूर्ण होने क...
10/03/2026

आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष महोदय से पीएच.डी. कोर्स वर्क पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
यह मेरे शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव है।
गुरुजनों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग से ही यह संभव हो पाया है।
सभी आदरणीय शिक्षकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
उम्मीद है कि आगे भी उनके मार्गदर्शन में अपने शोध कार्य को समाज और शिक्षा के हित में आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहूँगा।

✊ जब अधिकार की बात आती है,तो खामोशी नहीं, आवाज़ उठानी पड़ती है।यूजीसी रेगुलेशन लागू करो!बिहार में SC/ST/EBC/BC के लिए 65...
10/03/2026

✊ जब अधिकार की बात आती है,
तो खामोशी नहीं, आवाज़ उठानी पड़ती है।
यूजीसी रेगुलेशन लागू करो!
बिहार में SC/ST/EBC/BC के लिए 65% आरक्षण लागू करो!
सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए
समता कन्वेंशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।
📍 स्थान: सीएम लॉ कॉलेज, दरभंगा
📅 14 मार्च 2026
⏰ 11 बजे दिन
आइए, 74 आंदोलन की विरासत को आगे बढ़ाते हुए
समानता और अधिकार की इस लड़ाई को और मजबूत करें।
हम आएंगे – हक लेकर जाएंगे! ✊🔥

Address

Madhopatti
Darbhanga
847306

Telephone

+917644953365

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when nagmani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to nagmani:

Shortcuts

Share