Network Marketing - Direct Selling

Directions Website

Network Marketing - Direct Selling if You have dreams, can be fulfilled with your commitment but if you have not then it can be created

Please Support 🙏
08/06/2022

Please Support 🙏

आपसे सहायतार्थ निवेदन 🙏
30/03/2022

आपसे सहायतार्थ निवेदन 🙏

28/03/2022

आपका एक शेयर 5 साल के बच्चे की जिंदगी बचा सकता है । आप भी मदद कर सकते है 😢🙏🙏जितना भी हो सके इनकी मदद करे। Phone pay , Google pay इन न...

22/02/2022

Free Sewing Training Center: Free sewing centers will be opened in every district for women from poor families and soon this center will start work.

18/02/2022

Bharat Choudhary

07/02/2022

क्या भगवान हमारे द्वारा चढ़ाया गया भोग खाते हैं ?
यदि खाते हैं, तो वह वस्तु समाप्त क्यों नहीं हो जाती ?
और यदि नहीं खाते हैं, तो भोग लगाने का क्या लाभ ?

एक लड़के ने पाठ के बीच में अपने गुरु से यह प्रश्न किया।
गुरु ने तत्काल कोई उत्तर नहीं दिया।
वे पूर्ववत् पाठ पढ़ाते रहे।

उस दिन उन्होंने पाठ के अन्त में एक श्लोक पढ़ाया:

पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात् पूर्णमुदच्यते ।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ॥

पाठ पूरा होने के बाद गुरु ने शिष्यों से कहा कि वे पुस्तक देखकर श्लोक कंठस्थ कर लें।

एक घंटे बाद गुरु ने प्रश्न करने वाले शिष्य से पूछा कि उसे श्लोक कंठस्थ हुआ कि नहीं ? उस शिष्य ने पूरा श्लोक शुद्ध-शुद्ध गुरु को सुना दिया।
फिर भी गुरु ने सिर 'नहीं' में हिलाया, तो शिष्य ने कहा कि" वे चाहें, तो पुस्तक देख लें; श्लोक बिल्कुल शुद्ध है।”

गुरु ने पुस्तक देखते हुए कहा“ श्लोक तो पुस्तक में ही है, तो तुम्हारे दिमाग में कैसे चला गया? शिष्य कुछ भी उत्तर नहीं दे पाया।
तब गुरु ने कहा “ पुस्तक में जो श्लोक है, वह स्थूल रूप में है। तुमने जब श्लोक पढ़ा, तो वह सूक्ष्म रूप में तुम्हारे दिमाग में प्रवेश कर गया,
उसी सूक्ष्म रूप में वह तुम्हारे मस्तिष्क में रहता है। और जब तुमने इसको पढ़कर कंठस्थ कर लिया, तब भी पुस्तक के स्थूल रूप के श्लोक में कोई कमी नहीं आई।

इसी प्रकार पूरे विश्व में व्याप्त परमात्मा हमारे द्वारा चढ़ाए गए निवेदन को सूक्ष्म रूप में ग्रहण करते हैं,

और इससे स्थूल रूप के वस्तु में कोई कमी नहीं होती। उसी को हम * #प्रसाद* के रूप में ग्रहण करते हैं।

शिष्य को उसके प्रश्न का उत्तर मिल गया।

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और गोवर्द्धन मठ, पुरी से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

Himanshu Kathuria

श्री राम जय राम जय जय रामगुरु मिले तो बंधन छूटेऐसे और पोस्ट देखने के लिए और गोवर्द्धन मठ, पुरी से जुड़ने के लिए क्लिक करे...
06/02/2022

श्री राम जय राम जय जय राम
गुरु मिले तो बंधन छूटे

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और गोवर्द्धन मठ, पुरी से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

Himanshu Kathuria

 #मणिकर्णिका: घाट बनारस, वाराणसी या कहीये काशी कैलाश पति भोलेनाथ की नगरी. इस संसार मे स्थित एक ऐसा संसार जहा राम का नाम ...
06/02/2022

#मणिकर्णिका: घाट बनारस, वाराणसी या कहीये काशी कैलाश पति भोलेनाथ की नगरी.

इस संसार मे स्थित एक ऐसा संसार जहा राम का नाम सत्य होने का उदघोष किया जाता है!

मणिकर्णिका जिसके लिए लोग अपना अंतिम समय वाराणसी में बिताना चाहते हैं,
मणिकर्णिका जहा लोग मरने के लिए मरते हैं,
कहते हैं कि यहां जो राख में मिलता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है! उसकी आत्मा को जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है। यही वजह है कि अधिकांश लोग यही चाहते हैं ,,
कि उनकी मृत्यु के बाद उनका दाहसंस्कार बनारस के मणिकर्णिका घाट पर ही हो .... !!
और यहां की आग इतनी पवित्र होती है कि देव उसके राख से होली खेलते हैं!!

मणिकर्णिका काशी नगरी का एक महा श्मशान है, यही पर एक कुंड है,कहते हैं सृष्टि की रचना करते समय भगवान विष्णु ने इसे खोदा था,और कहानियां बताती हैं, माता पार्वती की कान के आभूषण की एक मणि यही खो गई, इसलिए इस स्थान को मणिकर्णिका कहते हैं!

एक और कहानी के अनुसार भगवान विष्णु ने शिव की तपस्या करते हुए अपने सुदर्शन चक्र से यहां एक कुण्ड खोदा था। उसमें तपस्या के समय आया हुआ उनका स्वेद भर गया। जब शिव वहां प्रसन्न हो कर आये तब विष्णु के कान की मणिकर्णिका उस कुंड में गिर गई थी और यह स्थान मणिकर्णिका कहलाई!
ये सब वो कहानियां हैं जो मणिकर्णिका का ऐतिहासिक सच है,जब सारा संसार सो रहा होता है तब भी यहा लगातार लाशें जलती रहती हैं! हर वक़्त दुनिया से अलग ये घाट अपने कार्य मे लगा होता है उसे दुनिया की कोई फिक्र नही,हर वक्त यहाँ इंसान अपने अच्छे या बुरे कर्मो के साथ लाश बनकर मोक्ष की प्राप्ति करता है, हर वक्त यहां लोग अपनी अंतिम यात्रा के तरफ अग्रसर होते रहते हैं!

कभी-कभी एक अजीब सी बात सोचता हूँ,क्या इंसान यही पहुँचने के लिए इतना उठक-पटक करता है?
यहा अच्छे इंसान-बुरे इंसान, उनके अच्छे कर्म बुरे कर्म सब एक जैसे जल जाते हैं!!
यहा की आग कभी नही बुझती,यहा की राख कभी ठंडी नही होती,हर वक़्त इंसान के लाशों के साथ-साथ उनकी अच्छाई-बुराई, सफलता-असफ़लता, लाज, शर्म, क्रोध, अभिमान सब राख हो जाया करते हैं!
यह घाट जीवन की सच्चाई को दिखाता है और इसे ही देखने देश-विदेश के पर्यटक वहां जाते रहते हैं!

भले ही आपने कितना भी प्यार किया हो अपने प्रियजनों को,भले ही आप उनके हर तकलीफ़ में रोये हो, पर कहते हैं जब तक आप अपना प्यार भुलाकर कर अपने प्रियजन के लाश को उसकी खोपड़ी पर पाँच बार डंडे से न मारे तब तक उनकी आत्मा को शांति नही मिलती!!

यूँ तो दुनियां के तमाम श्मशान घाट को शहर से दूर बनाया जाता है, पर काशी शिव की नगरी है यहा शहर के बीचों-बीच स्थित है मणिकर्णिका घाट जो वाराणसी के 84 घाटों में सबसे प्रसिद्घ घाट है!

आपको जब कभी ख़ुद पर ख़ूब अभिमान हो जाय,अहंकार हो जाय आप यहा जाइयेगा,
यहा आप कही भी बैठ जाइए,
आप अहंकारी से अहंकारी व्यक्ति को भी यहा राख में मिलते देखेंगे!
आप की तमाम दुखों का परेशानियों का यहा अंत होगा,आप देखिये आपनी उन इच्छाओं को जिनके लिए आप हमेशा लड़े है,वो जल कर क्या बनते हैं?
भले आपने तमाम महान कार्य किये हों,पर इस अंत समय मे आप भी औरों की तरह खुद को लकड़ी के गांठो के ऊपर एकदम शांत पाएंगे!
आप महसूस करेंगे यही जीवन की सच्चाई है!!

मैंने कही पढ़ा था की प्राचीन समय मे लोग जब सन्यास लेना चाहते थे तो उन्हें महात्माओं द्वारा श्मशान घाटों पर कुछ दिन बिताने का निर्देश दिया जाता था ताकि वो अपने सभी मोह अपने सभी सम्बंध से छुटकारा पा सके!

मैं श्मशान घाट पर जाता हूँ देखता हूँ चिताओं को जलते हुए, यह बनारस की वो संकरी गलियां हैं जो मणिकर्णिका को जाकर मिलती है और राम नाम सत्य होने का दावा करता है.

जय सनातन धर्म संस्कृति की🚩🙏🙏

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और गोवर्द्धन मठ, पुरी से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

https://kutumbapp.page.link/mdj73Q7UkEyTfRJJA?ref=26Z4X

*तांबे का पानी पीने के 16 फायदे, जरूर जान‍िए*आपने कई लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते देखा होगा और लोगों को  कह...
05/02/2022

*तांबे का पानी पीने के 16 फायदे, जरूर जान‍िए*

आपने कई लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते देखा होगा और लोगों को कहते भी सुना होगा, कि तांबे के बर्तन में रखा पानी, स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं, तांबे के बर्तन में रखे पानी का सच ? अगर जानना चाहते हैं, इसके लाभदायक गुणों के बारे में तो जरूर पढ़िए, यह 16 प्रमुख लाभ -

1 तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।

2 तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है, जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करते हैं।

3 तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की समस्या नहीं होती। ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क फायदेमंद होता है।

4 इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता में वृद्धि‍ करते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते है।

5 पेट की सभी प्रकार की समस्याओं में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। प्रतिदिन इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है।

6 शरीर की आंतरिक सफाई के लिए तांबे का पानी कारगर होता है। इसके अलावा यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से निपटने में तांबे के बर्तन में रखा पानी लाभप्रद होता है।

7 तांबा अपने एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह शरीर के आंतरिक व बाह्य घावों को जल्‍दी भरने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

8 तांबे में भरपूर मात्रा में मौजूद मिनरल्स थॉयराइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। थॉयराइड ग्रंथि‍ के सही क्रियान्वयन के लिए तांबा बेहद उपयोगी है।

9 तांबे में उपस्थि‍त एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व असमय बढ़ती उम्र के निशान को कम कर आपको जवां बनाए रखता है। इसके अलावा यह फ्री रैडिकल में भी लाभदायक है, जो त्वचा को झुर्रियों, बारीक लाइनों और दाग-धब्बों से बचाकर स्वस्थ और जवां बनाए रखता है।

10 एनीमिया की समस्या होने पर तांबे में रखा पानी काफी लाभदायक होता है। यह भोज्य पदार्थों से आयरन को आसानी से सोख लेता है। जो एनीमिया से निपटने के लिए बेहद जरूरी है।

11 तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा पर किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होती। यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार दिखाई देती है।

12 त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने के लिए मेलानिन के निर्माण में तांबा अहम भूमिका निभाता है। मेलानिन त्वचा, आंखों एवं बालों के रंग के लिए जिम्मेदार तत्व होता है।

13 तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत कर बेहतर पाचन में सहायता करता है। रात के वक्त तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह पीने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है। इसके अलावा यह अतिरिक्त वसा को कम करने में भी बेहद मदददगार साबित होता है।

14 दिल को स्वस्थ बनाए रखकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। यह वात, पित्त और कफ की शिकायत को दूर करने में मदद करता है।

15 एनीमिया की समस्या होने पर तांबे में रखा पानी काफी लाभदायक होता है। यह भोज्य पदार्थों से आयरन को आसानी से सोख लेता है। जो एनीमिया से निपटने के लिए बेहद जरूरी है।

16 मस्तिष्क को उत्तेजित कर उसे सक्रिय बनाए रखने में तांबे का पानी बहुत सहायक होता है। इसके प्रयोग से स्मरणशक्ति मजबूत होती है, और दिमाग तेज होता है।

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और गोवर्द्धन मठ, पुरी से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇

पाण्डेय जगदीश चंद्र

Address

Delhi
110044

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Network Marketing - Direct Selling posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share