Wonder Women's Hub

Wonder Women's Hub Wonder Women's Hub is India's leading women community for all the home-makers and working women,to help them socially,economically and emotionally..

06/07/2022

*अध्यापिका*

अध्यापिकाएं हड़बड़ी में निकलती हैं रोज सुबह घर से
आधे रास्ते में याद आता है सिलेंडर नीचे से बंद किया ही नहीं
उलझन में पड़ जाता है दिमाग
कहीं गीजर खुला तो नहीं रह गया
जल्दी में आधा सैंडविच छूटा रह जाता है टेबल पर

कितनी ही जल्दी उठें और तेजी से निपटायें काम विद्यालय पहुँचने में देर हो ही जाती है
खिसियाई हंसी के साथ बैठती हैं अपनी सीट पर
इंचार्ज के बुलावे पर सिहर जाती हैं
सिहरन को मुस्कुराहट में छुपाकर
नाखूनों में फंसे आटे को निकालते हुए
अटेंड करती हैं
काम करती हैं पूरी लगन से

पूछना नहीं भूलतीं बच्चों का हाल
सास की दवाई के बारे में
उनके पास नहीं होता वक्त पान, सिगरेट या चाय के लिए
बाहर जाने का
उस वक्त में वे जल्दी-जल्दी निपटाती हैं काम
ताकि समय से काम खत्म करके घर के लिए निकल सकें.
दिमाग में चल रही होती सामान की लिस्ट
जो लेते हुए जाना है घर
दवाइयां, दूध, फल, राशन

विद्यालय से निकलने को होती ही हैं कि
तय हो जाती है कोई ट्रेनिंग
जैसे देह से निचुड़ जाती है ऊर्जा
बच्चे की मनुहार जल्दी आने की
रुलाई बन फूटती है वाशरूम में
मुंह धोकर, लेकर गहरी सांस
शामिल होती है ट्रेनिंग में
नजर लगातार होती है घड़ी पर
और ज़ेहन में होती है बच्चे की गुस्से वाली सूरत
साइलेंट मोड में पड़े फोन पर आती रहती हैं ढेर सारी कॉल्स
दिल कड़ा करके वो ध्यान लगाती हैं ट्रेनिंग में

घर पहुंचती हैं सामान से लदी-फंदी
देर होने के संकोच और अपराधबोध के साथ
शिकायतों का अम्बार खड़ा मिलता है घर पर
जल्दी-जल्दी फैले हुए घर को समेटते हुए
सबकी जरूरत का सामान देते हुए
करती हैं डैमेज कंट्रोल

मन घबराया हुआ होता है कि कैसे बतायेंगी कैसे मनायेंगी सबको

विद्यालय में सोचती हैं
कितनी बार कहेंगी घर की समस्या की बात

अध्यापिकाएं सुबह ढेर सा काम करके जाती हैं घर से
कि शाम को आराम मिलेगा
रात को ढेर सारा काम करती हैं सोने से पहले
कि सुबह हड़बड़ी न हो

विद्यालय में तेजी से काम करती हैं कि घर समय पर पहुंचे
घर पर तेजी से काम करती हैं कि विद्यालय समय से पहुंचे

हर जगह सिर्फ काम को जल्दी से निपटाने की हड़बड़ी में
एक रोज मुस्कुरा देती हैं आईने में झांकते सफ़ेद बालों को देख

किसी मशीन में तब्दील हो चुकी अध्यापिकाओं से
कहीं कोई खुश नहीं न घर में, न विद्यालय में न मोहल्ले में,फिर भी कोशिश यही रहती है हर समय सबको खुश रख सकें।😊🙏
समस्त सम्माननीय महिला कर्मचारीयों को समर्पित।🙏🙏..

03/07/2022

*पहली बार खुद की कदर जानी.*

*बिस्तर पर पड़ी, तो कीमत पहचानी.*

*झाड़ू पोंछा --> दो हजार*
*खाना --> चार हजार*
*कपड़े, डस्टिंग --> तीन हजार*
*और चाय नाश्ता ..... उफ़*
*क्या-क्या लिखूँ ??????*

*दस हजार देकर भी मिलती नहीं,*
*घर में कोई बाई .टिकती नहीं.*
*और मैं .... बरसों से टिकी हूँ,*
*बिन सैलेरी के ही रुकी हूँ.*

*बीस साल का तो, लाखों हो गया,*
*वो कहते रहे कमाती नहीं हो ..!*

*बेशक, कमाया नहीं , पर बचाया तो है.मकान को घर , बनाया तो है.*

*माना कि ..तुम्हारा किया बहुत है,*
*पर मेरा किया कम तो न था*

*घर को सहेजना मेरा शौक नहीं....जरूरत थी*

*काश ये तुम समझ जाते, तो*
*मेरे किये को हल्का न बताते..*
*🙏महिलाओं को समर्पित 🙏*

03/07/2022

A must read
Do you know what normally happens after your funeral?

In a few hours the cry sound will be completely stopped.

Family will be busy ordering food from hotels for relatives..

Grandchildren running and playing.

Some men would go to the tea shop for walk before going to bed.

Your neighbour will be angry, thinking that your people may have thrown the Ritual leaves close to their gate.

A relative will talk to your daughter on the phone about not being able to come in person due to an emergency situation.

At the next day's dinner, few relatives get reduced , and few complains not having enough salt in the curry.

Foreign relations would have secretly planned tourism, as if they had never looked so far on the way there.

A relative may be complaining about funeral that he has spent a few hundred rupees more on his share.

The crowd will slowly begin to dissolve ..

In the coming days
Some calls may come to your phone without knowing you are dead.

Your office will be rushing to find someone to replace you.

One week later, after hearing the news of your death,
Some Facebook friends may search with curious sadness to know what your last post was.

In two weeks your son and daughter will return to work after their emergency leave get over.

By the end of the month,Your spouse will be watching a comedy show and laughing.

In the coming months, your close relationships will return to the cinema and the beach.

Everybody’s life will go back to normal
Just as there is no difference between a withered leaf of a big tree and what you live and die for, it all happens so easily ,so fast, without any movement.

Rains have started, the election is coming, the crowds on the buses are as usual, an actress is getting married, the festival is coming, the World Cup cricket is going as planned, the flowers are in full bloom, and your pet gave birth to next puppy.

You will be forgotten by this world at an astonishing pace.

In the meanwhile your first year death anniversary will be celebrated in a grand manner.

In the blink of an eye
Years have passed and there is no one to talk about you.

One day, just looking at old photos, one of your close friend may remember you,
In your hometown, of the thousands of people you've become acquainted with, only one person may remember and talk about sometime.

You maybe living elsewhere, as someone else, if reincarnation is true.
Otherwise, you will be nothing and will be plunged into darkness for decades.

Tell me now...

People are waiting to forget you easily
Then who are you running around for?
And who are you worried for?

For most part of your life, say 80%, you think about what your relatives and neighbors think about you.. Are you living a life to satisfy them? NO USE

Life is only Once , just live it up Fully….,

27/06/2022

SOYA CHAAP IS A GOOD PROTEIN SOURCE FOR VEGETARIANS, RIGHT?

Soya chaap is often promoted as a healthy veg alternative to chicken and meat. It is promoted as a rich source of protein for a vegetarian. Often people say that if you are a vegetarian, you need extra protein. But is it a healthy source of protein? First read some alarming issues related to soya chaap. Then we’ll let you decide.

• YOU DON’T KNOW THE SOURCE OF SOYA CHAAP- Did you know that Soya chaap is a highly processed food which is often prepared in unhygienic conditions. During its processing, the quality of protein degrades and it does not have the same nutriments as original soybeans.

• MOST SOY HAS GMO - Most of the soy products available in the market are genetically modified which has poor nutrition value as compared to organic soy beans.

This means Soya Chaap is not at all a healthy soy protein source.
Moreover, everything does not revolve around protein, carbs and fat. We do not know how artificial and processed things, especially the ones we don’t know the source of, will react inside our bodies.
To agar abhi aap soch rahe ho k bahar jaen to khaen kya! Paneer tikka, mushroom tikka, are natural, equally yummy and more nutritious options when it comes to micronutrients i.e., vitamins and minerals.

BOTTOMLINE

We are entitled to know what is going inside our bodies and market vali soya chaap does not tell us about the same. If you are buying packed soya chaap from the market yourself, it is still better. But you cannot deny the additives and dangerous mashup of ingredients of soya chaap that makes it a bad choice when compared to paneer or mushroom.

'Send Message' to get in touch with our diet experts for customised diet plans.

  *ANNOUNCEMENT* It is time, to take a step towards sustainability. A step towards a smart and economical way of diaperi...
25/06/2022



*ANNOUNCEMENT*

It is time, to take a step towards sustainability. A step towards a smart and economical way of diapering.
To help us do that, we have collaborated with SuperBottoms - India’s No.1 Sustainable brand for Mom and Baby essentials. 😊

Watch this live session with our Cloth Diapering expert. She will tell us everything we want to know about Cloth Diapering.

Excited?! Let’s raise the excitement bar a little higher, shall we?

At the end of the session we will announce a Giveaway and choose lucky winner! So stay tuned till the end, and one of you will stand a chance to win an UNO from SuperBottoms.

So tune in sharp at 1 pm on Monday 27th june
right here.

11/06/2022
01/06/2022

*मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं*

बिस्तरों पर अब सलवटें नहीं पड़ती
ना ही इधर उधर छितराए हुए कपड़े हैं

रिमोट के लिए भी अब झगड़ा नहीं होता
ना ही खाने की नई नई फ़रमायशें हैं

*मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं*

सुबह अख़बार के लिए भी नहीं होती मारा मारी
घर बहुत बड़ा और सुंदर दिखता है
पर हर कमरा बेजान सा लगता है
अब तो वक़्त काटे भी नहीं कटता
बचपन की यादें कुछ दीवार पर फ़ोटो में सिमट गयी हैं
*मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं*

अब मेरे गले से कोई नहीं लटकता
ना ही घोड़ा बनने की ज़िद होती है
खाना खिलाने को अब चिड़िया नहीं उड़ती
खाना खिलाने के बाद की तसल्ली भी अब नहीं मिलती
ना ही रोज की बहसों और तर्कों का संसार है
ना अब झगड़ों को निपटाने का मजा है
ना ही बात बेबात गालों पर मिलता दुलार है
बजट की खींच तान भी अब नहीं है

*मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं*

पलक झपकते ही जीवन का स्वर्ण काल निकल गया
पता ही नहीं चला
इतना ख़ूबसूरत अहसास कब पिघल गया
तोतली सी आवाज़ में हर पल उत्साह था
पल में हँसना पल में रो देना
बेसाख़्ता गालों पर उमड़ता प्यार था
कंधे पर थपकी और गोद में सो जाना
सीने पर लिटाकर वो लोरी सुनाना
बार बार उठ कर रज़ाई को उड़ाना
अब तो बिस्तर बहुत बड़ा हो गया है
*मेरे बच्चों का प्यारा बचपन कहीं खो गया है*

अब कोई जुराबे इधर उधर नहीं फेंकता है..
अब fridge भी घर की तरह खाली रहता है

बाथरूम भी सूखा रहता है
Kitchen हर दम सिमटा रहता है
अब हर घंटी पर लगता है कि श्‍ाायद कोई surprise है
और बच्चो की कोई नयी फरमायश है
अब तो रोज सुबह शाम मेरी सेहत फोन पर पूछते हैं
मुझे अब आराम की हिदायत देते हैं
पहले हम उनके झगड़े निपटाते थे
आज वे हमें समझाते हैं
लगता है अब शायद हम बच्चे हो गए हैं

*मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं*

    Time for a new contest🥳🥳🥳We will organise 5 such contests in coming 5 weekends with different dishes...Wish to see y...
27/05/2022




Time for a new contest🥳🥳🥳
We will organise 5 such contests in coming 5 weekends with different dishes...
Wish to see you all participating and appreciating other participants too🥰
Tag more and more of your friends under this post so that they can also participate and get a chance to win🎁🎁🎁🎁🎁🎁🎁🎁🎁
All the best 👍

23/05/2022

एक छ: साल का छोटा सा बच्चा अक्सर परमात्मा से मिलने की जिद किया करता था। उसकी इच्छा थी कि एक समय की रोटी वो परमात्मा के साथ खाए।

एक दिन उसने एक थैले में पांच छ: रोटियां रखी और परमात्मा को ढूंढने निकल पकड़ा, चलते-चलते वो बहुत दूर निकल आया और संध्या का समय हो गया।

उसने देखा नदी के तट पर एक बुजुर्ग बैठा है और ऐसा लग रहा था जैसे उसी के इंतजार में वहां बैठा उसका रास्ता देख रहा हो....।

वो छ: साल का मासूम बालक, बुजुर्ग के पास जा कर बैठ गया और अपने थैले में से रोटी निकाली और खाने लग गया और अपना रोटी वाला हाथ बुजुर्ग की ओर बढ़ाया और मुस्कुरा के देखने लगा, बुजुर्ग ने रोटी ले ली।

बुजुर्ग के झुर्रियों वाले चेहरे पर अजीब सी ख़ुशी आ गई, आंखों में ख़ुशी के आंसू भी थे।

बच्चा बुजुर्ग को देखे जा रहा था, जब बुजुर्ग ने रोटी खा ली तो बच्चे ने एक और रोटी उसको दी..

बुजुर्ग अब बहुत खुश था और बच्चा भी....

दोनों ने आपस में बहुत प्यार और स्नेह केे पल बिताए, जब रात घिरने लगी तो बच्चा इजाज़त ले घर की ओर चलने लगा, वो बार बार पीछे मुड़ कर देखता तो पाता बुजुर्ग उसी की ओर देख रहा था।

बच्चा घर पहुंचा तो मां ने अपने बेटे को आया देख जोर से गले से लगा लिया और चूमने लगी, बच्चा बहुत खुश था।

मां ने अपने बच्चे को इतना खुश पहली बार देखा तो ख़ुशी का कारण पूछा...

बच्चे ने बताया कि मां,आज मैंने परमात्मा के साथ बैठ कर रोटी खाई, आपको पता है उन्होंने भी मेरी रोटी खाई...🙏

मां परमात्मा बहुत बूढ़े हो गये हैं, मैं आज बहुत खुश हूं मां। 🙏

दूसरी ओर बुजुर्ग भी जब अपने गांव पहुंचा तो गाव वालों ने देखा वो बहुत खुश हैं तो किसी ने उनके इतने खुश होने का कारण पूछा...

बुजुर्ग बोला कि मैं दो दिन से नदी के तट पर अकेला भूखा बैठा था, मुझे पता था परमात्मा आएंगे और मुझे खाना खिलाएंगे।

भगवान आए थे, उन्होंने मेरे साथ बैठ कर रोटी खाई मुझे भी बहुत प्यार से खिलाई, बहुत प्यार से मेरी और देखते थे, जाते समय मुझे गले भी लगाया, परमात्मा बहुत ही मासूम हैं बच्चे की तरह दिखते हैं..... 🙏

इसी तरह परमात्मा हमारे आस-पास ही हैं बस जरूरत है तो उसे महसूस करने की।

Address

Delhi
110001

Telephone

+919811051138

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Wonder Women's Hub posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Wonder Women's Hub:

Shortcuts

Share