04/04/2020
प्याज कचौरी चाट बनाने के लिए सामग्री:
आलू- 4
मैदा- 1-1/2 कप
प्याज- 2 दही- 1-1/2 कप
कलौंजी- चुटकीभर
जीरा- चुटकीभर
हल्दी पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
गरम मसाला- 1/2 टेबल स्पून
अमचुर पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
चाट मसाला- 1 टेबल स्पून
काला नमक- 1/2 टेबल स्पून
इमली की चटनी- 2 टेबल स्पून
धनिया की चटनी- 2 टेबल स्पून
चीनी- 1 टेबल स्पून
भुजिया सेव- 1/2 कप
पानी- 1/2 कप गुनगुना
रिफाइंड तेल- आवश्यकतानुसार नमक- स्वादानुसार
प्याज कचौरी चाट बनाने का तरीका:-
सबसे पहले आलू को अच्छे के धोकर प्रेशर कुकर में डालें और उबाल लें।
जब आलू उबल जाए तो प्रेशर कुकर से निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। अब उबले आलूओं को छीलकर अच्छे से मसल लें।
अब प्याज को बारीक-बारीक काट लें। साथ ही, चीनी को मिक्सर में डालकर पीस लें।
गैस में मध्यम आंच पर एक बर्तन में पानी रखें और उसे गुनगुना होने तक गर्म कर लें।
गैस में मध्यम आंच पर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालें। जीरा हल्का ब्राउन होने पर उसमें प्याज डालें और गोल्डन होने तक फ्राई करें।
जब प्याज फ्राई हो जाए तो उसमें मसला हुआ आलू डालें और 5 मिनट तक भूनें।
फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचुर पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट तक भूनें। जब मसाला फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर दें और मसाले को ठंडा होने दें।
अब मैदे में कलौंजी, थोड़ा सा तेल, नमक और अंदाजानूसार गुनगुना पानी मिलाते हुए नर्म आटा गूंथ लें। गूंथ हुए मैदे को दस बराबर भागों में बाटें और हाथ के सहारे से कटोरी जैसे सेप बनाकर उसमें आलू का मसाला भरें। फिर भरी हुई गोली को बंद करके हल्के हाथ से चिपटा करें।
गैस में मध्यम आंच पर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें प्याज की बनी हुई कचोरियां डालें और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
दही को एक कटोरी में डालें और उसमें पिसी हुई चीनी अच्छे से मिलाएं।
अब एक सर्विंग प्लेट लें और उसमें कचोरी को बीच से फोड़कर रखें। फिर उसके ऊपर दही, काला नमक, चाट मसाला, बारीक कटे हुए प्याज, इमली की चटनी, धनिया की चटनी, भुजिया और नमक डालें। लीजिए तैयार है आपकी चटपटी प्याज कचौरी की चाट, इसे आप गर्म ही सर्व करें।
Recipe by