20/10/2015
चेहरे की सुन्दरता के उपाय beauty tips
आलू-
आलू उबाल कर छीलकर इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़े, इससे मुँहासे ठीक हो जाते हैँ।
जायफल-
(1) जायफल को कच्चे दूध में घिस कर इसमें दस काली मिर्च मिलाकर पीसकर चेहरे पर लेप करें। दो घंटे बाद चेहरा धो लें। मुँहासे ठीक हो जायेंगे।
(2) जायफल को बारीक पीसकर महीन कपडे में छान लें। इसे गाय के कच्चे दूध में मिलाकर गाढा मिश्रण तैयार करें दिन में चार बार चेहरे पर लगाने से दाग, धब्बे दूर होते हैं।
chehre ko sundar banane ke upay
निम्बू-
(1) त्वचा पर जहाँ कंही भी चकत्ते (Freckles) हों, उन पर नींबू का टुकडा रगड़ें नींबू में फिटकरी भरकर रगड़े। इससे चकत्ते हल्के पड़ जायेंगे और त्वचा में निखार आयेगा।
(2) नींबू के रस में समुद्र का झाग पीसकर मिला लें। रात को मुँह पर हुए धब्बे पर इसे लगायें। कुछ दिनों में धब्बे साफ हो जायेंगे। समुद्र का झाग न मिलने पर केवल नींबू का रस ही रगड़े। आंखों के नीचे काले दागों पर नीबू का रस दूध की मलाई में मिलाकर लगाये।
(3) नीबू के छिलके गर्दन पर रगड़ने से गर्दन का कालापन दूर होता है।
(4) नीबू का रस व शहद बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग निखर जाता है।
(5) नींबू के रस में मलाई और थोड़ा-सा बेसन मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा चमक उठती है और खुषकी दूर हो जाती है।
(6) संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस ले। इसमें नारियल का तेल व थोडा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बनी रहती है।
(7) संतरे के छिलके व नीबू के छिलके को बारीक पीसकर दूध में मिला दें और फिर इसे चेहरे पर लगाने से निखार आ जाता है।
How to make your own face masks
सफाई वाला मास्क- beauty tips
1 बडा चम्मच मुल्तानी मिटूटी, 3 बड़े चम्मच दही, 1 चाय का चम्मच शहद मिलाकर यह लेप बनायें और चेहरे पर लगायें। यह त्वचा की गहरी सफाई करता है। यह बन्द रोमकूप खोलता है। मृतकोष तथा त्वचा की गंदगी को हटा कर उसे साफ-सुथरां बनाता है।
तैलीय त्वचा के लिए मास्क- Oily skin face mask home remedies
1 बडा चम्मच मुल्तानी मिटटी में 3 बड़े चम्मच संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह मास्क त्वचा के दाग-धबों को दूर करने के लिए बेहतरीन है। इससे त्वचा की अतिरिक्त तेलियता दूर होती है।
डीप क्लींजिंग मास्क - Deep cleansing face mask at home
एक बडा चम्मच चने के आटे में थोड़ा-सा दूध मिलाकर इस लेप की चेहरे पर मालिश करें। मालिश करने से त्वचा के भीतर गहरी धँसी गन्दगी बाहर आ जाएगी और त्वचा साफ हो जायेगी।
मास्क लगाने के 20 मिनट बाद छुड़ायें। इसके बाद दो घण्टे तक मेकअप नहीं करें। मास्क सप्ताह में दो बार लगायें। प्राकृतिक सामग्री से बने मास्क हानिकारक नहीं होते। मास्क लगाने के बाद चेहरे पर हल्के हाथ से गोल-गोल मालिश करें, इससे रक्त-संचार बढता है और त्वचा स्वस्थ व कांतिमान बनती है।
चेहरे पर काले धब्बे ओर झाईयाँ हो गई हैं । इनको खत्म करने के लिए आप मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियाँ पीसकर लेप करें अथवा दालचीनी पीसकर दूध की मलाई के साथ लगाये। मुँह पर कालेपन को दूर करने के लिए चन्दन का पाउडर और बादाम पीसकर चेहरे पर मलें। एक घण्टे बाद चेहरा धोये।
और अधिक जानकारियों के लिय इस तस्वीर पर क्लिक करें
http://www.bharatyogi.net/2015/10/beauty-tips-in-hindi-for-face.html
चेहरे की सुन्दरता के उपाय beauty tips टमाटर- नित्य प्रात: टमाटर के रस का एक गिलास नमक, जीरा, काली मिर्च डालकर पीयें। चेहरे पर नारियल का पानी लगायें ।