Taste of Home Priti Kichen

Taste of Home Priti Kichen "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नम: Only veg item allow

TASTE OF HOME PRITI KITCHENव्रत में फूली-फूली कुट्टू की पूरी और चटपटे जीरा आलूसामग्री - पूरी के लिए:- कुट्टू का आटा - 1 ...
18/09/2026

TASTE OF HOME PRITI KITCHEN

व्रत में फूली-फूली कुट्टू की पूरी और चटपटे जीरा आलू

सामग्री - पूरी के लिए:
- कुट्टू का आटा - 1 कप
- उबला आलू - 1 मैश किया हुआ
- सेंधा नमक - स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 1 बारीक
- पानी - गूंथने के लिए
- घी / तेल - तलने के लिए

सामग्री - जीरा आलू के लिए:
- आलू - 3 उबले कटे
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च - 2 कटी
- सेंधा नमक, काली मिर्च
- हरा धनिया

विधि:
1. कुट्टू के आटे में मैश आलू, नमक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथें।
2. छोटी-छोटी लोई बनाकर घी लगाकर बेलें।
3. गरम घी में मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक तलें।
4. जीरा आलू के लिए - कड़ाही में घी, जीरा और हरी मिर्च भूनें, आलू और सेंधा नमक डालकर 3-4 मिनट भूनें, हरा धनिया डालें।

रेसिपी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ❤️

🛡️ छोटे बच्चों की बड़ी सेफ्टी! 🛡️Taste of home priti kitchen लेकर आया है -Transparent Corner Guard - Baby Safety (8 Pack...
18/09/2026

🛡️ छोटे बच्चों की बड़ी सेफ्टी! 🛡️

Taste of home priti kitchen लेकर आया है -
Transparent Corner Guard - Baby Safety (8 Pack)

✨ तेज कोनों से चोट से बचाव
✨ नर्म सिलिकॉन, 100% सुरक्षित
✨ ट्रांसपेरेंट - फर्नीचर की सुंदरता वैसी ही रहेगी
✨ मजबूत चिपकाव, लगाना बेहद आसान

टेबल, बेड, अलमारी - हर कोने के लिए परफेक्ट!

📦 Cash On Delivery Available
🚚 All India Delivery
👉 ऑर्डर के लिए WhatsApp करें

Maa Ka Bharosa, Bacche Ki Suraksha ❤️

TASTE OF HOME PRITI KITCHENव्रत वाली खिली-खिली साबूदाना खिचड़ीसामग्री:- साबूदाना - 1 कप- मूंगफली - 3 बड़े चम्मच भुनी- आल...
18/09/2026

TASTE OF HOME PRITI KITCHEN

व्रत वाली खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी

सामग्री:
- साबूदाना - 1 कप
- मूंगफली - 3 बड़े चम्मच भुनी
- आलू - 1 छोटा कटा
- हरी मिर्च - 2 कटी
- सेंधा नमक - स्वादानुसार
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- नींबू - आधा
- हरा धनिया

विधि:
1. साबूदाना को 4-5 घंटे या रात भर भिगो दें, पानी पूरा निकाल दें।
2. मूंगफली को दरदरा कूट लें।
3. कड़ाही में घी, जीरा, हरी मिर्च, आलू भूनें।
4. भिगोया साबूदाना, मूंगफली और सेंधा नमक डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट चलाते हुए पकाएं।
5. जब साबूदाना ट्रांसपेरेंट दिखने लगे तो नींबू और हरा धनिया डालकर गैस बंद करें।

टिप: साबूदाना चिपके नहीं इसलिए भिगोने के बाद उसका पानी अच्छे से निकालना बहुत जरूरी है।

रेसिपी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ❤️

TASTE OF HOME PRITI KITCHENव्रत स्पेशल समक की खीरसामग्री:- समक चावल - 1/2 कप- फुल क्रीम दूध - 1 लीटर- चीनी - 1/2 कप- काज...
17/09/2026

TASTE OF HOME PRITI KITCHEN

व्रत स्पेशल समक की खीर

सामग्री:
- समक चावल - 1/2 कप
- फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
- चीनी - 1/2 कप
- काजू, बादाम, पिस्ता - 2 बड़े चम्मच बारीक कटे
- इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

विधि:
1. समक को धोकर 15 मिनट भिगो दें।
2. दूध को भारी तले की कड़ाही में उबालें, समक डालकर धीमी आंच पर 20-25 मिनट चलाते हुए पकाएं।
3. जब खीर गाढ़ी होने लगे तो चीनी डालें और घुलने तक पकाएं।
4. मेवे और इलायची डालकर 5 मिनट और पकाएं, गैस बंद करें।

टिप: ठंडी होने पर खीर और गाढ़ी हो जाती है, इसलिए थोड़ा पतला ही उतारें।

रेसिपी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ❤️

TASTE OF HOME PRITI KITCHENव्रत वाला चटपटा समक पुलावसामग्री:- समक चावल - 1 कप- आलू - 1 छोटा कटा हुआ- मूंगफली - 3 बड़े चम...
17/09/2026

TASTE OF HOME PRITI KITCHEN

व्रत वाला चटपटा समक पुलाव

सामग्री:
- समक चावल - 1 कप
- आलू - 1 छोटा कटा हुआ
- मूंगफली - 3 बड़े चम्मच
- घी - 2 बड़े चम्मच
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- सेंधा नमक - स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 2 कटी
- हरा धनिया, कड़ी पत्ता

विधि:
1. समक को धोकर 10 मिनट रखें।
2. घी में जीरा, कड़ी पत्ता और मूंगफली को भूनें।
3. आलू और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट भूनें।
4. समक डालकर 1 मिनट भूनें, फिर 2 कप पानी और सेंधा नमक डालें।
5. ढककर धीमी आंच पर 10-12 मिनट पकाएं।
6. हरा धनिया डालकर परोसें।

रेसिपी पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें ❤️

17/09/2026

एक छोटी सी गड़बड़ हो गई है रेसिपी बुक मेरी सफाई के चक्कर में कही रख दी है इसलिए नवरात्रि की पोस्ट नहीं डाल पा रही

15/09/2026

इंसान चाहे कितना भी अच्छा हो अगर वह रोटी गोल नहीं बन सकता तो उसकी कोई इज्जत नहीं

खस्ता / मैदा बिस्किट वालामीठी बिहारी खस्ताबाहर से एकदम कुरकुरा बिस्किट जैसा, अंदर से खस्ता, और घी-गुड़ की खुशबू वाला। दु...
14/09/2026

खस्ता / मैदा बिस्किट वाला

मीठी बिहारी खस्ता

बाहर से एकदम कुरकुरा बिस्किट जैसा, अंदर से खस्ता, और घी-गुड़ की खुशबू वाला। दुकानों पर इसी को खस्ता बोलकर बेचते हैं।

सामग्री:
गेहूं का आटा - 2 कप (ज्यादा कुरकुरा चाहिए तो 1 कप आटा + 1 कप मैदा ले लो)
गुड़ - 1 कप कद्दूकस किया हुआ
घी - 4 बड़े चम्मच मोयन के लिए + तलने के लिए घी / तेल
सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
कद्दूकस नारियल - 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
पानी - 3/4 कप (गुड़ घोलने के लिए)

बनाने का तरीका:

1. गुड़ का पानी:
पानी हल्का गरम करके गुड़ घोल लो, छान लो और पूरी तरह ठंडा कर लो।

2. आटा गूंथना:
बर्तन में आटा, सौंफ, इलायची, नारियल और 4 चम्मच पिघला घी डालकर हाथ से अच्छे से मसलो। अब धीरे-धीरे ठंडा गुड़ वाला पानी डालकर कड़ा आटा गूंथो। रोटी जैसा नरम नहीं, पूरी से भी कड़ा होना चाहिए।

3. रेस्ट:
ढककर 15-20 मिनट रख दो।

4. आकार देना:
नींबू जितनी लोई तोड़ो, टिक्की बनाओ और खस्ता के सांचे पर या कंघी / टोकरी पर दबाकर डिजाइन बना दो।

5. तलना:
मध्यम-धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक पलट-पलट कर गहरे भूरे रंग का होने तक तलो। तेज आंच पर मत तलना।

ठेकुआ की रेसिपी सामग्री:गेहूं का आटा - 2 कपगुड़ - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)पानी - 3/4 कपघी - 3 बड़े चम्मच मोयन के लिए + तल...
14/09/2026

ठेकुआ की रेसिपी

सामग्री:
गेहूं का आटा - 2 कप
गुड़ - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
पानी - 3/4 कप
घी - 3 बड़े चम्मच मोयन के लिए + तलने के लिए
सौंफ - 1 चम्मच
इलायची पाउडर - आधा चम्मच

नोट: इसमें मैदा, सूजी, चीनी कुछ नहीं डालना है।

बनाने की विधि:

1. गुड़ घोलो:
पानी को बस हल्का गरम करो, गुड़ डालकर घोल लो और छान लो। अब इसे पूरा ठंडा कर लो। गरम पानी से आटा सख्त हो जाएगा।

2. आटा गूंथो:
परात में आटा, सौंफ, इलायची और 3 चम्मच घी डालकर अच्छे से हाथ से मिलाओ।
अब ठंडा गुड़ वाला पानी थोड़ा-थोड़ा डालते हुए आटा गूंथो। आटा रोटी जैसा नरम रखना है, खस्ता वाले जैसा कड़ा नहीं। पूरी वाले आटे जैसा।

3. तुरंत बनाओ:
इस आटे को रखना नहीं है। गुड़ पानी छोड़ देता है। गूंथते ही बनाना शुरू करो।

4. पूरी बेलो:
लोई लो, थोड़ा मोटा बेलो - न ज्यादा पतला, न खस्ता जितना मोटा। हथेली जितना। चाहो तो हाथ से ही दबाकर बढ़ा लो, बेलन से भी चलेगा। इसमें सांचे की डिजाइन नहीं बनानी।

5. तलना - सबसे जरूरी:
कढ़ाई में घी मध्यम गरम करो। तेज गरम में मत डालना।
एक-एक करके डालो और धीमी आंच पर तलो। इसे पलटते रहो। 4-5 मिनट में हल्का भूरा होकर फूल जाएगा। यही असली ठेकुआ है।

ये ठंडा होने पर भी सॉफ्ट रहेगा। बिस्किट जैसा कुरकुरा तोड़ेगा नहीं, मुंह में घुल जाएगा।

बनाओगे तो घी में ही तलना,

Awesome
13/09/2026

Awesome

Address

अमीन चंद कॉलोनी
Delhi
110047

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Taste of Home Priti Kichen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Taste of Home Priti Kichen:

Shortcuts

Share