16/06/2022
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एशोसियेशन द्वारा 17-06-2022 को वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन
वैसे तो 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सभी सामाजिक संस्थायें अपने स्तर से रक्तदान जागरूकता अभियान चलाकर रक्त संग्रह करती है जो अनगिनत जरूरत मंद मरीजों को जीवन दान देती है। पर कुछ संस्थायें निश्चित अंतराल में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर रक्त संग्रह कर नजदीकी ब्लड बैंक में जमा करती है। ऐसा ही एक संगठन ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एशोसियेशन ने पूरे देश में एक साथ रिकॉर्ड स्तर पर रक्त संग्रह करने का निर्णय लिया है। धनबाद में भी एशोसियेशन ने पांच जगह पर वृहत रक्तदान कैंप का आयोजन किया जायेगा। धनबाद में यह कार्यक्रम बैंक मोड चैंबर कार्यालय, अग्रसेन भवन, हीरापुर, काली मंदिर, नंदलाल स्कूल, चिरकुंडा, राजस्थानी धर्मशाला, कतरास एवं मातृ सदन,झरिया में आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम की जानकारी कतरास मोबाइल रिटेलर एशोसियेशन के कोर मेम्बर श्री महाबीर भुवालका और पंकज राजगढ़िया ने दी। कतरास राजस्थानी समाज भवन शिविर का उद्घाटन माननीय विधायक श्री ढुल्लु महतो जी के द्वारा किया जाएगा ,बैंक मोड चैंबर कार्यालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन धनबाद सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह करेंगे। हीरापुर शिविर का उद्घाटन पूर्व मेयर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल करेंगे जबकिद्वारा किया जाएगा