Dry fruits for Retail

Dry fruits for Retail All your dry fruits under one roof for resonable prices
only in Faridabad

08/05/2021

⚘फल एक - लाभ अनेक ⚘

"कीवी"

फल में एक फल है कीवी. जिसका स्वाद थोड़ा मिक्स सा है. इसमें खट्टे और मिठे का मिश्रण होता है. साथ इसरे भीतर काले रंग के छोटे – छोटे बीच भी होते हैं. जो खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. कीवी अपने लुक और टेस्ट के लिए काफी लोकप्रिय है. लेकिन इसके साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कीवी के फल में विटिमिन C, K, E, फोलेट और पोटैशियम मौजूद होता है. इसके अलावा फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है. साथ ही यह फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है. आइए जानते हैं कीवी के सेवन से होने वाले तमाम फायदे के बारे में –

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
विटामिन सी से भरपूर कीवी में पर्याप्त एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है. जो कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में सहायक है.

कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए
कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है. इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है. दिल से जुड़ी कई बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद है.

सूजन कम करने में मददगार
कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है. ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद करता है.

कब्ज़ से राहत के लिए
कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है. फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है.

उच्च रक्तचाप के लिए अच्छा
यह फल हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे रक्त परिसंचरण व्यवस्था को सुधारने में मदद करता है. इसमें पोटेशियम की भरपूर मात्रा होने के कारण यह उच्च रक्तचाप को कम करने में लाभकारी होता है.

सुंदर त्वचा के लिए फायदेमंद
एक स्वस्थ शरीर में बैलेंस होना बहुत जरूरी है. इससे आप ऐक्टिव, एनर्जेटिक रहते हैं और आपकी त्वचा जवां नजर आती है. कीवी की कुछ स्लाइड्स काटकर चेहरे पर लगाइए आपकी त्वचा निखरी हुई नज़र आएगी.

08/04/2021

नारियल पानी के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, थायराइड समेत दूर हो सकती हैं ये बीमारियां
By: Soma Roy

|

नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं
नारियल पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और मोटापा कम होता है
नारियल पानी के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, थायराइड समेत दूर हो सकती हैं ये बीमारियां

नई दिल्ली। नारियल पानी यूं तो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसे किस समय और कितना पिया जाए इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को तुरंत एनर्जी देने समेत कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

1.नारियल पानी में प्रचुर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। ये ऊर्जा के स्त्रोत होते हैं। थकान या कमजोरी लगने पर ताजा नारियल का पानी पीने पर तुरंत लाभ होता है। इससे शारीरिक दुर्बलता खत्म होती है।

2.नारियल पानी प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। कई लोग अंडे के साथ नारियल पानी पीते हैं। ऐसा करने से आपके मसल्स मजबूत होंगे।

6 महीने बंद रहता है केदारनाथ मंदिर फिर भी जलता रहता है दीया, जाने 10 चौंकाने वाली बातें

3.नारियल पानी में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसे रोजाना पीने से बाल मजबूत होते हैं। साथ ही वे घने, काले और रेशमी बनते हैं। इससे बालों का झड़ना भी बंद होता है।

4.नारियल पानी पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इससे संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है।

5.रोजाना सुबह नारियल पानी पीने से थायराइड हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। इससे मोटापा बढ़ने की दिक्कत दूर होती है।

6.जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें भी नारियल पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से यूरीन इंफेक्शन दूर होता है। साथ ही पथरी गलकर पेशाब नली से बाहर निकल जाती है।

7.नारियल पानी गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि ये त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है।

8.नारियल पानी पीने से वजन भी कम होता है। क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने और पेट की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है।

9.नारियल पानी में कई ऐसे मिनरल्स होते हैं जो त्वचा रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसे रोजाना पीने से दाग-धब्बे और कील-मुंहासे आदि दूर होते हैं।

10.नारियल पानी पीने का सबसे सही समय सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक होता है। इस बीच इसे पीने से बॉडी सबसे ज्यादा पोषक तत्व अवशोषित करती है।

01/04/2021

मूंगफली खाने के 8 फायदे?
मूंगफली सर्दियों का सबसे लोकप्रिय टाइम पास है. ठंड में दोस्तों, यारों के साथ समूह में बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है. इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है.

मूंगफली खाने के फायदे
मूंगफली सर्दियों का सबसे लोकप्रिय टाइम पास है. ठंड में दोस्तों, यारों के साथ समूह में बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है. इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है. इस बात से ही ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इसमें लगभग वो सारे तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं लेकिन बेहद सस्ती कीमत पर.

मूंगफली की अपनी मीठास होती है लेकिन कम लोगों को ही पता होगा कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. ज्यादातर लोग तो इसे स्वाद के लिए ही खाते हैं पर यकीन मानिए इससे होने वाले फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है. अगर आप किसी भी कारण से दूध नहीं पी पाते हैं तो यकीन मानिए मूंगफली का सेवन इसका एक बेहतर विकल्प है.

मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है. इसके अलावा इसे खाने से ताकत मिलती है. ये विटामिन ई और विटामिन बी 6 से भरपूर है.

मूंगफली खाने के 8 फायदे:

1. मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं. इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है.

2. मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है. इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है.

3. गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है. इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है.

4. ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है. कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं.

5. मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है.

6. मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होने पाती है.

7. बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं.

8. इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है. ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं.

🙏🙏

18/03/2021

Dry fruits are available at wholesale prices..
Akhrot giri @880
Akhrot kashmiri @400
Akhrot California@480
Akhrot Chile @580
Kaju @800
Badam giri @569
Gurbandi giri @800
Mamra giri @2050
Pista Salted @800
Kishmish @300
Makhana @750
Free Home delivery in NIT Faridabad
Call 9810193590

17/03/2021

नारियल बहुत ही उपयोगी फल है। इस फल के अनगिनत फायदे होते हैं। नारियल का उपयोग फल के रूप में, तेल के रूप में, दूध के रूप में भी किया जाता है। आपने कच्चा नारियल या सूखा नारियल के बारे में तो सुना होगा। नारियल के यह दोनों ही रूप आपके स्वास्थ्य, त्वचा और बालों को फायदे देने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको कच्चे नारियल के फायदे स्वास्थ्य के लिए, कच्चे नारियल के फायदे त्वचा के लिए, कच्चे नारियल के लाभ बालों के लिए, जैसी जानकारियां दी गयी हैं।

कच्चे नारियल के फायदे -ं -

1. शुगर नियंत्रित होता है -

नारियल इन्सुलिन बनने में मदद करता है। इन्सुलिन की मदद से शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा में परिवर्तित कर पाता है। साथ ही इससे ब्लड ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है। कच्चा नारियल खाने से तेजी से भोजन को पचाने में मदद मिलती है और पाचन से संबंधित लक्षणों व आंतों से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को फाइबर देकर पोषण और खनिज को अवशोषित करने में भी मदद करता है। इससे उल्टी और मतली की समस्या भी दूर होती है।

2. प्रतिरोधक क्षमता को बढाता हैं -

इम्यून सिस्टम के लिए नारियल बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं। नारियल के तेल के इस्तेमाल करने से शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाव में मदद मिलती है। कच्चे नारियल को खाने से गंभीर बीमारियों का इलाज होता है, जैसे गले में संक्रमण, ब्रोंकाइटिस, यूरिनरी इन्फेक्शन, फीता कृमि (tapeworms) और अन्य बीमारियां जो सूक्ष्म जीवों से होती हैं।

3. ऊर्जा प्रदान करता है -

कच्चा नारियल फैट को बर्न करके ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। नारियल के तेल में पाए जाने वाले ट्राइग्लिसराइड्स (triglycerides) 24 घंटे में की जाने वाली ऊर्जा की कुल खपत को 5% तक बढ़ा देते हैं, जिससे लंबे समय तक वजन घटने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। नारियल खाने से भूख भी कम लगती है, बिना हाइपोग्लाइसीमिया हुए।

कच्चा नारियल खाने से थायराइड भी स्वस्थ होता है। और साथ ही लम्बे समय से चली आ रही थकान के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद मिलती है।

4. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से बचाता है -

कच्चे नारियल के प्राकृतिक ड्यूरेटिक (diuretic) गुण यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) का इलाज करते हैं। इसको खाने से संक्रमण से छुटकारा पाने के लिए यह यूरिन का प्रवाह प्राकृतिक तरीके से सुधारने में मदद मिलती है।

5. ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है -

नारियल शरीर में ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने में मदद करता है और ह्रदय की बीमारी का जोखिम कम करता है। कच्चे नारियल में मौजूद सेचुरेटेड फैट शरीर में स्वास्थ्यवर्धक कोलेस्ट्रॉल (good cholesterol) को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।

6. इससे हड्डियां और दांत स्वस्थ होते हैं -

रोजाना नारियल खाने से हड्डियां और दांत स्वस्थ होते हैं। कच्चा नारियल कैल्शियम और मैगनीस को अवशोषित करने के लिए शरीर की क्षमता में सुधार करता है, जिससे हड्डियों का इलाज होता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस को भी सुधारने में मदद करता है, एक ऐसी स्थिति जो हड्डियों को पतला व नाजुक बनाती है और हड्डियों के घनत्व को कम करती है। जिन्हें लैक्टोज असहिष्णुता (lactose intolerant) है, उनके लिए ये विकल्प बहुत ही स्वस्थ है।

7. स्वास्थ्य को ठीक रखता है -

रिसर्च से साबित हुआ है कि जो लोग नारियल का सेवन रोजाना करते हैं, वो नारियल का सेवन न करने वालों की तुलना में अधिक स्वस्थ होते हैं।

कच्चे नारियल के फायदे त्वचा के लिए - Kachhe nariyal ke fayde twacha ke liye
त्वचा के लिए कच्चे नारियल के फायदे इस प्रकार हैं –

1. एंटी-एजिंग के लिए फायदेमंद है -

नारियल में मौजूद सायटोकिनिंस, कीनेटिन और ट्रांस-ज़ीटिन में एंटी थ्रोम्बोटिक, एंटी कार्सिनोजेनिक और एंटी-एजिंग ग

2. त्वचा को साफ करता है -

कच्चा नारियल खाने से त्वचा में नमी बानी रहती है और उसे जवान व मुलायम बनाने में मदद मिलती है। एक चम्मच कच्चा, बिना पका नारियल का तेल लें और त्वचा पर लगाने के बाद मसाज करें। जब आप नारियल का सेवन करते हैं तो इससे त्वचा संबंधी समस्याएं, रैशेस, खुजली और जलन को कम करने में मदद मिलती है।

3. रक्त परिसंचरण बढ़ाता है -

रोजाना नारियल खाने से त्वचा में ऑक्सीजन बढ़ता है और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद मिलती है। आपकी कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत होती है, जो कि शरीर में पर्याप्त परिसंचरण से संभव है। इससे त्वचा जवान, स्वस्थ और निखरने लगती ह

कच्चे नारियल के फायदे बालों के लिए - Kachhe nariyal ke fayde balo ke liye
कच्चे नारियल के फायदे बालों के लिए इस प्रकार हैं –

1. सिर की त्वचा को संक्रमण से बचाता है -

नारियल के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण सिर की त्वचा को डैंड्रफ, लीखें और खुजली वाली त्वचा से बचाते हैं, इन समस्याओं से बालों का बढ़ना रुक जाता है।

2. बालों को स्वस्थ करता हैं -

नारियल बालों को चमकदार और मुलायम बनाने में भी मदद करता है। नारियल में मौजूद विटामिन k और आयरन बालों को स्वस्थ बनाये रखते हैं और उनमें चमक लेकर आते हैं।

सूखे नारियल (गोले) के फायदे - Sookhe nariyal (gole) ke fayde
सूखे नारियल के फायदे इस प्रकार हैं –

1. सूखा नारियल ह्रदय स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है -

सूखा नारियल फाइबर से समृद्ध होता है और स्वस्थ ह्रदय बनाये रखने में मदद करता है। यह तो आप जानते हैं कि पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है, जबकि महिलाओं के शरीर को 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। सूखा नारियल खाने से, आपको पर्याप्त फाइबर की मात्रा प्राप्त होगी, जिससे ह्रदय संबंधित समस्याएं नहीं होंगी

2. सूखा नारियल दिमाग तेज करता है -

क्या आप समझदार मस्तिष्क चाहते हैं? फिर अपनी डाइट में सूखे नारियल को शामिल करें। कुछ शोध में पता चला है कि सूखा नारियल मस्तिष्क के कार्यों को सुधारता है और स्वस्थ दिमाग को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा आप किसी भी गंभीर बीमारी को सूखे नारियल की मदद से कम कर सकते हैं, जैसे अल्जाइमर रोग

3. प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है -

सूखे नारियल में 5.2 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है जो प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद करता है। बस अपनी डाइट में सूखा नारियल मिलाएं और प्रतिरोधक क्षमता को और अधिक मजबूत करें। सेलेनियम सेलेनोप्रोटीन का उत्पादन करता है जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

4. पुरुषों में बांझपन को रोकता है -

सूखे नारियल में खनिज होते हैं जो पुरुषों में बांझपन को रोकने में लाभकारी है। चिकित्सा विज्ञान ने कई परीक्षण किये हैं और उन्होंने इससे जुड़े प्रमाण भी दिए हैं। सूखा नारियल खाने से, शरीर सेलेनियम का उत्पादन करता है और पुरुषों में बांझपन को र

5. एनीमिया की समस्या दूर होती है -

खासकर महिलाओं में एक उम्र के बाद खून की कमी होने लगती है। यह आयरन की कमी से होता है और इससे उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सूखा नारियल आयरन से समृद्ध होता है जो एनीमिया को दूर रखता है। बस अपने आहार में सूखा नारियल मिलाएं और फिर फर्क अपने आप देखें।

6. कैंसर के जोखिम को दूर करता है -

सूखे नारियल में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं। सूखे नारियल की मदद से कोलन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसे कुछ प्रकार के कैंसर की रोकथाम की जा सकती है।

7. इससे पाचन क्रिया सही रहती है -

सूखा नारियल कई पाचन संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करता है जैसे कब्ज, अल्सर और बवासीर।

8. अर्थराइटिस से बचाता है -

समस्याएं जैसे अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस आदि को रोजाना सूखे नारियल के सेवन से कम किया जा सकता है। सूखे नारियल में कई तरह के खनिज होते हैं जो कनेक्टिव टिश्यू (connective tissues) को मजबूत बनाते हैं और इस तरह शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में मदद मिलती है।

कच्चे व सूखे नारियल के नुकसान - Kacche va sookhe nariyal ke nuksan
नारियल के पानी में कैलोरी कम होती हैं, लेकिन इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। "अमेरिकन हार्ट असोसिएशन" के अनुसार, डाइट में ज्यादा मात्रा में चीनी से आपके वजन बढ़ने और मोटापा बढ़ने की संभावना अधिक हो सकती है। साथ ही, कुछ नारियल के पानी से बने उत्पाद जिनमें चीनी की मात्रा पाई जाती है, उनसे आपके शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

नारियल के पानी में फैट प्रति कप में 0.5 ग्राम कम होता है, लेकिन इसमें से अधिकांश - 0.4 ग्राम या कुल वसा सामग्री का 88 प्रतिशत - सैचुरेटेड फैट होता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन, सैचुरेटेड फैट को कुल कैलोरी का अधिकतम 5 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक लेने का ही सुझाव देती है। 2,000 कैलोरी प्रति दिन लेते समय सैचुरेटेड फैट लगभग 11 से 13 ग्राम तक होता है। जबकि नारियल पानी आपको 3 से 4 प्रतिशत कुल सैचुरेटेड वसा प्रदान करता है, एक तरह से यह मात्रा बहुत अधिक है। उच्च मात्रा में आहार लेने से आपको वजन कम करने में मुश्किलें पैदा हो सकती है, साथ ही ह्रदय की बीमारी और स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ सकता है।

16/03/2021

आपको अगर कोई स्नैक्स खाने का मन करता है, तो आप किशमिश खा सकते हैं। स्वाद के साथ सेहत के लिए भी किशमिश एक हेक्दी स्नैक्स माना जाता है।
किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। बच्चों को किशमिश खिलाने से मस्तिष्क को पोषण मिलता है और यादाश्त मजबूत होती है। किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होता है



कब्ज दूर करती है किशमिश
किशमिश खाने से कब्ज में बहुत फायदा मिलता है। इसे पानी में भिगाकर खाने से कब्ज दूर होती है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है, तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।



खून की कमी दूर करने के लिए
किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जिससे खून की कमी नहीं होती। आप में अगर खून की कमी है तो आप 7-10 किशमिश का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर
यदि आपके घर में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें। सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा।



लिवर को सेहतमंद रखता है
प्रतिदि‍न किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लिवर को सेहतमंद बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।



वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप अंडरवेट हैं और अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश आपकी मदद कर सकती है। किशमिश फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।



किशमिश खाने का सही तरीका
ज्यादातर लोग किशमिश को ऐसे ही खाते हैं लेकिन भीगे हुए किशमिश खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए क्योंकि इससे उसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इससे आप बीमारियों से भी बचे रहेंगे और यह आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखेगा

15/03/2021

घुटनों के दर्द से है परेशान, तो रोजाना खाली पेट करें अखरोट का सेवन
अगर आप भी घुटनों के दर्द से परेशान है, तो आपको अखरोट इस दर्द से निजात दिला सकता है। यह घरेलू उपाय आपको घुटनों के दर्द से निजात दिला सकता है।
घुटनों के दर्द से है परेशान, तो रोजाना खाली पेट करें अखरोट का सेवन
knee pain

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर कोई इतना बिजी हो चुके है कि खुद के लिए थोड़ा सा भी समय नहीं निकाल पाते है। जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या है घुटने के दर्द की समस्या। जिससे हर उम्र के लोग परेशान है।

ये भी पढ़े

महिला थी पेट दर्द से परेशान, इलाज के दौरान पेट से निकला कुछ ऐसा कि डाक्टर्स हैरान
प्रेग्नेंसी के समय अवसाद होने का है ये मुख्य कारण
बैक लोअर पैन से है परेशान, तो करें योग
एल्कोहल से सेहत को नुकसान ही नहीं बल्कि आश्चर्यजनक फायदे भी है, जानिए
घुटनों का दर्द सबसे ज्यादा अनहेल्दी फूड, एक्सरसाइज और बढ़ते वजन के कारण हो रहा है। जिसके कारण देश में इनकी संख्या दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। पहले जमाने की बात करें, तो ये समस्या 40 साल की उम्र के पार ही होती थी, लेकिन आज ये समस्या हर उम्र के लोगों को सता रही है। जो कि एक गंभीर समस्या है।

अगर आप भी घुटनों के दर्द से परेशान है, तो आपको अखरोट इस दर्द से निजात दिला सकता है। यह घरेलू उपाय आपको घुटनों के दर्द से निजात दिला सकता है।

अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी6, ई, कैल्शियम, फैट, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल पाएं जाते है। इसके साथ ही अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ ओमेगा-3 बी पाया जाता है। जो कि सूजन को कम करता है। साथ ही अर्थराइटिस के विकास के जोखिम को भी कम करता है।

अगर आप चाहते है कि घुटनों के दर्द से निजात मिल जाएं, तो इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक अखरोट की गिरी को चबा-चबाकर खाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको फायदा दिखने लगेगा। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन रोजाना करें किसी भी दिन छोड़े नहीं।

15/03/2021

रोजाना 2 भीगे हुए अखरोट खाने के हैं 10 फायदे, डायबीटीज रहेगा कंट्रोल में और हड्डियां मजबूत

जब बात ड्राई फ्रूट्स की आती है तो अखरोट को विटमिन्स का राजा कहा जाता है। अखरोट खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। लेकिन अगर आप इसे भिगोकर खाएं तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

10 health benefits of eating two soaked walnuts daily

रोजाना 2 भीगे हुए अखरोट खाने के हैं 10 फायदे, डायबीटीज रहेगा कंट्रोल में और हड्डियां मजबूत

हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट यानी वॉलनट सिर्फ ब्रेन हेल्थ और मेमरी के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि आपकी ओवरऑल सेहत के लिए भी बेस्ट माना जाता है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अपने ढेरों फायदों की वजह से अखरोट को तो ड्राई फ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है।
​अखरोट को रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं

लेकिन अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। इसके लिए रात में 2 अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट इसे खा लें। यकीन मानिए भीगे हुए बादाम खाना जितना फायदेमंद है उतना ही फायदेमंद भीगे हुए अखरोट खाना भी है। भीगा हुआ अखरोट कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

​डायबीटीज में फायदेमंद

ब्लड शुगर और डायबीटीज से बचना चाहते हैं तो भीगे हुए अखरोट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बहुत सी स्टडीज में यह बात सामने आयी है कि जो लोग रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का सेवन करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबीटीज होने का खतरा कम हो जाता है। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे डायबीटीज का खतरा कम हो जाता है।

डायबीटीज पेशंट्स गलती से भी न खाएं ये फल

कब्ज दूर कर पाचन में मददगार

अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है। पेट सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर युक्त चीजें खानी जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो आपका पेट भी सही रहेगा और कब्ज भी नहीं होगा। भीगे हुए अखरोट को पचाना भी आसान हो जाता है।

​हड्डियों को मजबूत बनाता है अखरोट

अखरोट में ऐसे कई घटक और प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी ऐसिड सूजन को भी दूर करता है।

कमजोर हो रही हैं हड्डियां इन चीजों से होगा फायदा

​हार्ट को हेल्दी रखता है अखरोट

अखरोट आपके हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें प्रचूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है, जो आपके हार्ट के लिए फायदेमंद है। कई स्टडीज में यह बात भी साबित हो चुकी है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए भी अखरोट लाभकारी होता है। आपको बता दें कि ओमेगा-3 फैटी ऐसिड शरीर से बैड कलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है।

​कैंसर के खतरे को कम करता है

बहुत सी स्टडीज में यह बात सामने आ चुकी है कि अखरोट का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अखरोट में पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाए जाते हैं जो कई तरह के कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही अखरोट खाने से हॉर्मोन से जु़ड़े कैंसर का खतरा भी कम होता है। अखरोट में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट्स बॉडी में कैंसर सेल्स के विकास को रोकते हैं।

भूल से भी न खाएं जली हुई ब्रेड कैंसर का है खतरा

​प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है फायदेमंद

गर्भावस्था में अखरोट खाना फायदेमंद होता है। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी ऐसिड गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमागी विकास में मदद करता है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान अपने मन से किसी चीज का सेवन करने की बजाए डॉक्टर की सलाह पर सही मात्रा में अखरोट का सेवन करें तो यह मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

​इम्यूनिटी बढ़ाता है अखरोट

अखरोट में प्रचूर मात्रा में ऐंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और आपको कई बीमारियों में बचाने में मदद करता है। इसलिए, खुद को बीमारियों से बचाने और हमेशा हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना अपनी डायट में भीगे हुए अखरोट को जरूर शामिल करें।

यूं आसानी से बढ़ाएं इम्यूनिटी नहीं होगा सर्दी जुकाम

​तनाव कम और नींद बेहतर

अखरोट खाने से कई मायनों में आपका तनाव और स्ट्रेस कम होता है और आपको अच्छी नींद भी आती है। अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है। वहीं, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर तनाव से राहत दिलाता है। भीगे अखरोट खाने से आपका मूड भी अच्छा होता है और फिर ऑटोमैटिकली आपका स्ट्रेस कम हो जाता है।

​वजन कम करने में मददगार

अखरोट वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और आपकी बॉडी से एक्स्‍ट्रा फैट कम करने में हेल्प करता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलरी होती है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। शोध में भी यह बात साबित हो चुकी है कि अखरोट का सेवन न सिर्फ वजन कम करता है, बल्कि उसे कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है।

​मेल फर्टिलिटी को बेहतर बनाता है अखरोट

भीगा हुआ अखरोट खाने से न सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहती है बल्कि स्पर्म हेल्थ और फर्टिलिटी भी बेहतर बनी रहती है। प्रोसेस्ड फूड, शुगर और रिफाइंड अनाज का सेवन करने से न सिर्फ सेहत खराब होती बल्कि स्पर्म का फंक्शन भी बिगड़ जाता है। ऐसे में अखरोट खाने वाले पुरुषों के शरीर में मौजूद स्पर्म की शेप, गतिशीलता, सब बेहतर होती है उन पुरुषों की तुलना में जो अखरोट नहीं खाते है

हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट यानी वॉलनट सिर्फ ब्रेन हेल्थ और मेमरी के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि आपकी ओवरऑल सेहत के लिए भी बेस्ट माना जाता है

13/03/2021

Dry fruits are available at wholesale prices..
Akhrot giri @880
Akhrot kashmiri @400
Akhrot California@470
Akhrot Chile @570
Kaju @800
Badam giri @570
Pista Salted @800
Kishmish @300
Anjeer @900&1000
Free Home delivery
Only in Faridabad

Address

Faridabad
121007

Telephone

+919810193590

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dry fruits for Retail posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dry fruits for Retail:

Shortcuts

Share