Kanhaiya Seeds Store

Kanhaiya Seeds Store Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kanhaiya Seeds Store, 4 A Shivalaya Market, Fatehabad.

14/09/2022
29/03/2022

जरूरी सूचना÷
गेहू की फसल आ गई है ।।अतः आप सब से अनुरोध है 1.किसी वाहन से चलते समय धूम्रपान न करे ना ही करने दे।।
2.खेत मे आग जलाते समय ध्यान रखें।
3. खेत मे लगे ट्रांसफर के नीचे से घाँस आदि काट कर साफ कर दे।।
4. खेत मे पानी का ड्रम,डिग्गी आदि पानी की भर कर रखे।।
5.सभी किसान भाई अपने अपने स्प्रे ड्रम को पानी का भर कर खेत में रखे।।
6.यदि अपने आस पास ऐसी घटना का पता चलते ही तुरन्त मदद के लिए गांव के मन्दिर मस्जिद गुरुद्वारे आदि में आवाज लगवा दे।।
7. तुरन्त अग्निशमन विभाग को सूचना दे।।
8.विवाह शादी का सीजन चल रहा है अतः पटाखे आदि न चलाये।।
9.सभी साथी मदद के लिए तैयार रहे।।
10. सोशल मीडिया पर भी सूचना दे ताकि लोग जल्द मदद के लिए पहुँचे।।
क्योंकि हमारी एक छोटी सी लापरवाही किसी की 6 महीनो की मेहनत पर पानी फेर सकती है।।।
निवेदन :- समस्त किसान।
जय जवान, जय किसान

09/10/2021

सभी को नमस्कार,निवेदन हैं कि DAP के बजाय SSP (सुपर) खाद (उर्वरक) का उपयोग करे तथा आपके मिलने वालों को भी करवाये क्योंकि,,,,DAP के एक बैग में फास्फोरस 23 kg व नाइट्रोजन 9 kg होता हैं तथा कीमत 1200 रुपए, जबकि 3 SSP बैग व 1 यूरिया बैग की कीमत 1166 रुपए आती हैं एवम इसमें 24 kg फॉस्फोरस,24 kg नाइट्रोजन तथा 16•5 kg सल्फर होता हैं जो सरसो में तेल की मात्रा बढ़ाने का काम करता हैं।अतः तत्व की मात्रा व रुपए दोनों में ही फायदा का सौदा हैं चूंकि इस वर्ष DAP की कमी भी रहेगी अतः पुनः निवेदन हैं कि इस मैसेज को आपके मिलने वालों या अन्य ग्रुपो में शेयर करे जिससे अधिक से अधिक के पास पहुँचे।

08/06/2019

50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र लेने हैं तो 20 जून तक करें आवेदन

हिसार।कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान प्रमोशन ऑफ कॉटन कल्टीवेशन योजना के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र व मशीनें लेने के इच्छुक किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है।
सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर 25 कॉटन सीड ड्रिल, 120 मल्टी बैट्री ऑपरेटिड स्प्रेयर, 120 पावर ऑपरेटिड स्प्रेयर जैसे कृषि यंत्र व मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए किसान 20 जून तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एग्रीहरियाणा डॉट ओआरजी पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केवल उन्हीं किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिन्होंने चालू वर्ष या पिछले पांच वर्षों के दौरान उपरोक्त कृषि यंत्रों पर अनुदान नहीं लिया हो। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने-अपने क्षेत्र के कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Address

4 A Shivalaya Market
Fatehabad
125050

Opening Hours

Monday 8:30am - 9pm
Tuesday 8:30am - 9pm
Wednesday 8:30am - 9pm
Thursday 8:30am - 9pm
Friday 8:30am - 9pm
Saturday 8:30am - 9pm
Sunday 9:30am - 7pm

Telephone

919416548340

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kanhaiya Seeds Store posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share