24/07/2026
NEET में 3926वीं रैंक लाने वाली प्रिया भारती का बड़ा बयान
बिहार के पटना की रहने वाली प्रिया भारती ने छात्र आंदोलन पर अपनी स्पष्ट राय रखी।
उन्होंने कहा, "मैंने उस आंदोलन का समर्थन किया, जब तक वह पेपर लीक और परीक्षा के मुद्दे तक सीमित था। लेकिन अगर वह राजनीतिक या धर्म से जुड़ा मुद्दा बन जाता है, तो मैं उसका पूरी तरह विरोध करती हूं।"
प्रिया का कहना है कि शिक्षा से जुड़े आंदोलनों का केंद्र केवल छात्रों के हित, निष्पक्ष परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होना चाहिए, न कि राजनीतिक या धार्मिक बहस।