14/02/2026
चंडीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान में Ministry of Social Justice and Empowerment, भारत सरकार द्वारा आयोजित Divya Kala Mela में NABARD प्रायोजित जन विकास क्रांति द्वारा संचालित भोजपुरिया क्राफ्ट( भोजपुरिया हुनर हाट)का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बना।
इस अवसर पर Dr. Virendra Kumar, माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार का पारंपरिक हस्तनिर्मित लकड़ी के चरखे भेंट कर स्वागत किया गया।
भोजपुरिया क्राफ्ट के निदेशक उमाशंकर सिंह द्वारा सम्मान स्वरूप चरखा भेंट किया गया।
मेले में स्टॉल का नेतृत्व दिव्यांग कारीगर उमाशंकर सिंह एवं धनजी सिंह द्वारा किया जा रहा है, जहाँ दिव्यांग कारीगरों द्वारा निर्मित लकड़ी के खिलौने एवं क्राफ्ट उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
✨ पहचान, परम्परा और प्रगति का संगम – भोजपुरिया क्राफ्ट
✨ दिव्यांगजन सशक्तिकरण की ओर एक मजबूत कदम