27/09/2021
आंवले का मुरब्बा एंटी-एस्ट्रिंजेंट गुणों के कारण त्वचा को ठंडक देता है और झुर्रियों का इलाज करता है. विटामिन ए कोलेजन पैदा करता है जो कि त्वचा को लोचदार और युवा बनाता है. यह चेहरे से काले धब्बे और मुँहासों के निशानों को भी हटाता है. काले धब्बों को कम करने के लिए कम से कम छह महीने तक आंवला के मुरब्बे का उपयोग करें. आंवले का मुरब्बा विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है, जिसकी वजह से यह त्वचा के रंग में काफी सुधार कर सकता है. यह त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है. आंवला एक प्राकृतिक एक्स्फोलीऐशन के रूप में कार्य करता है. विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E की अच्छी मात्रा आंवला में मौजूद रहती है जो समय से पहले आने वाले बुढ़ापे के लक्षणों को दूर करने में मदद करते हैं. विटामिन ए कोलेजन पैदा करता है, जो त्व चा को लचीला (Skin Flexible) और युवा बनाता है. आंवला मुरब्बा को सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका खाली पेट लेना है. यह कोलेजन विघटन (Collagen Debasement) से भी बचा सकता है. इस तरह यह त्वचा को तंग, कोमल और युवा बनाए रखने में मदद करता है. क्रोमियम, जिंक और कॉपर (Zinc and Copper) की अच्छी मात्रा आंवला में रहती है जो कि शरीर के आवश्यवक घटक होते हैं. क्रोमियम विशेष रूप से रक्तछ के कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है. आंवला मुरब्बा थियोबाबिट्रिक एसिड (Thiobarbituric Acid) और टीबीए के ऑक्सीकरण के अवरोध के माध्यकम से खराब कोलेस्ट्रॉमल के स्तर को कम कर देता है. हांलाकि उच्च( कोलेस्ट्रॉल स्ट्रोमक और दिल के दौरे के लिए सीधे जिम्मे दार नहीं हो सकते हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं (Blood vessels) की सूजन का कारण बन सकता है. आंवला मुरब्बां रक्त् वाहिकाओं की सूजन को कम करने में मदद करता है.