12/04/2026
जैसलमेर में घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण लूटने के मामले में जैसलमेर पुलिस ने महज 3 घंटों में खुलासा करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जैसलमेर DSP रूपसिंह इंदा, शहर कोतवाल सूरजाराम, लाठी थानाधिकारी समेत पुलिस टीम ने इस मामले में पांचों बदमाशों को देचू थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने लूटा गए आभूषण और समस्त सामान जब्त कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों को लेकर जैसलमेर पहुंच रही है।