04/08/2026
4 अगस्त मेरे जीवन का एक ऐसा पावन दिवस है, जो सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
आज से ठीक एक वर्ष पूर्व, 4 अगस्त 2025 को बाबा कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ हुआ था। उसी दिन कैलाश मानसरोवर भवन, गाज़ियाबाद में हम सभी यात्रियों का अत्यंत भव्य, आत्मीय और गरिमामय स्वागत हुआ। देश के कोने-कोने से आए शिवभक्तों के चेहरों पर श्रद्धा, उत्साह और आनंद की अद्भुत झलक थी। वह दिव्य वातावरण आज भी हृदय में जीवंत है।
इस पावन यात्रा को सफल, सुरक्षित और अविस्मरणीय बनाने में विदेश मंत्रालय, आईटीबीपी, कुमाऊँ मंडल विकास निगम (KMVN), हमारे सभी आदरणीय एल.ओ. (Liaison Officers), चिकित्सा दल, सुरक्षा बल, यात्रा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रत्येक सहयोगी का अमूल्य योगदान रहा। आप सभी के समर्पण, सेवा-भाव और स्नेह के लिए हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं साधुवाद।
मेरे सभी सहयात्री शिवभक्त आज केवल यात्रा के साथी नहीं, बल्कि मेरे जीवन के एक परिवार का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। बाबा भोलेनाथ की कृपा से बने ये पावन संबंध सदैव बने रहें, यही प्रार्थना है।
आज, इस प्रथम वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर, मैं बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूँ कि वे आप सभी और आपके परिवारों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें, सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्रदान करें तथा शीघ्र ही पुनः हम सभी को बाबा कैलाश के पावन धाम के दर्शन का सौभाग्य दें।
आप सभी श्रद्धालु साथियों, KMVN परिवार, यात्रा प्रबंधन टीम, आदरणीय एल.ओ. महोदयगण तथा सभी सहयोगियों को इस अविस्मरणीय दिवस की हृदय से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं साधुवाद।
ॐ नमः शिवाय।
हर हर महादेव। 🔱🙏
✍️ कलम से…
भोले का छोटा सा भक्त
आपका छोटा भाई
मुकेश कुमार योगी