20/11/2020
शहर के बीचोबीच बुलेट में गैरकानूनी modification करा कर कानफाड़ू व दिल दहला देनी वाली आवाज के साथ अराजक तत्व बेधड़क आतंक मचा रहे हैं। कोई कार्यवाही न होने पर इनका आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इनकी आवाज इतनी तेज होती है कि अच्छा भला इंसान भी सहम जाए तो बुजुर्गों, मरीजों, बच्चों और महिलाओं का क्या हाल होता होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।
इनके आतंक से शहर का शांत माहौल बिगड़ रहा है व शहर का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इनके ऊपर कार्रवाई ना होने से इन अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और इसके चलते यह लोग अन्य आपराधिक गतिविधियों के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं।
हम सभी शहरवासियों की माननीय प्रशासन से विनती है कि इस अति आवश्यक मुद्दे को अविलंब संज्ञान मे लेते हुए तत्परता से इस पर कार्यवाही करें तकि शहर में फिर से अमन चैन कायम हो और समाज का पतन होने से बच सके।
इसके लिए प्रशासन को ऐसे अराजक तत्वों को पकड़कर उनकी गाड़ी ज़ब्त करने के अलावा ऐसी दूकानों और मैकेनिकों को भी चिन्हित करना होगा जहां पर इनके मॉडिफिकेशन का अवैध कार्य होता है उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी होगी ताकि यह सबके लिए सबक बने और अवांछित लोग ऐसा आतंक मचाने की जुर्रत आगे न करे।