14/02/2026
संघर्ष की वो पहली गूंज: जब वल्लीपुर में 'संघर्ष शौर्य दिवस' मनाने पर हुई थी गिरफ्तारी
स्थान: वल्लीपुर, सुल्तानपुर
दिनांक: 14 फरवरी
इतिहास गवाह है कि हक और सम्मान की लड़ाई कभी आसान नहीं रही।
यह तस्वीर उस दिन की याद दिलाती है जब 14 फरवरी 2020 को पहली बार 'मोस्ट कल्याण संस्थान' के तत्वाधान में वल्लीपुर, सुल्तानपुर की धरती पर वीरांगना फूलन देवी जी का "संघर्ष शौर्य दिवस" मनाने का ऐतिहासिक बीड़ा उठाया गया था।
इस प्रथम प्रयास में जब समाज को जागरूक करने और वीरांगना को नमन करने की कोशिश की गई, तो प्रशासन द्वारा इसे दबाने का प्रयास किया गया और शिक्षक श्याम लाल गुरु जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गुरु जी की वह गिरफ्तारी समाज के लिए एक नजीर बन गई। उन्होंने साबित कर दिया कि वीरांगना फूलन देवी जी के विचारों को मानने वाले जेल की सलाखों और पुलिस की गाड़ियों से नहीं डरते। मोस्ट कल्याण संस्थान का वह पहला कदम आज एक आंदोलन बन चुका है।
आज हम उस दिन के संघर्ष और शिक्षक श्याम लाल गुरु जी के साहस को सलाम करते हैं।
"जुल्म की टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है!"