जनचेतना Janchetna

जनचेतना Janchetna हम हैं सपनों के हरकारे, हम हैं विचारों के डाकिये!! It is a novel endeavor in the Hindi belt.

For introduction in English, please scroll below:

जनचेतना एक सांस्‍कृतिक और वैचारिक मुहिम है जो देश-दुनिया के प्रगतिशील साहित्‍य बेहद सस्‍ती दरों पर आमजन तक पहुँचाने के लिए संकल्‍पबद्ध है। हिन्दी क्षेत्र में यह अपने ढंग का एक अनूठा प्रयास है। एक भी वैतनिक स्टाफ के बिना, समर्पित वालण्टियरों और विभिन्न सहयोगी जनसंगठनों के कार्यकर्त्ताओं के बूते पर यह प्रोजे‍क्ट आगे बढ़ रहा है। जनचेतना परिकल्पना प्रकाशन, राहुल फाउण्डेशन के प्रकाशन प्रभाग, अरविन्‍द स्‍मृति न्‍यास, अनुराग ट्रस्ट और प्रांजल आर्ट पब्लिशर्स की पुस्तकों एवं कलात्‍मक सामग्री की मुख्य वितरक है। ये प्रकाशन पांच स्रोतों - सरकार, राजनीतिक पार्टियों, कारपोरेट घरानों, बहुराष्ट्रीय निगमों और विदेशी फण्डिंग एजेंसियों से किसी भी प्रकार का अनुदान या वित्‍तीय सहायता लिये बिना जनता से जुटाये गये संसाधनों के आधार पर आज के दौर के लिए ज़रूरी व महत्वपूर्ण साहित्य बेहद सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से सहयोग लेकर जनता तक साहित्य पहुँचाने के इस उद्यम के तहत आज गोरखपुर और लखनऊ में नियमित बिक्री केन्द्र चलाने के अतिरिक्त, उत्तर भारत के अनेक नगरों जैसे नोएडा, गाज़ियाबाद, दिल्ली, चण्डीगढ़, लुधियाना आदि में जनचेतना के कार्यकर्ता साइकिलों पर, ठेलों पर, थैलों में किताबें लेकर जाते हैं, छोटी-बड़ी प्रदर्शनियाँ लगाते हैं, छोटे शहरों और कस्‍बों तक साहित्य पहुँचाते हैं। हम घर-घर तक सपने और विचार पहुँचा रहे हैं; जीवन, सृजन और प्रगति का नारा पहुँचा रहे हैं।
जनचेतना पर उपलब्‍ध किताबों के बारे में अधिक जानकारी के लिए http://janchetnabooks.org पर जायें।

Janchetna is a cultural and ideological campaign aimed at providing the progressive literature to the masses at very low cost. This project is growing and developing and that too without any salaried staff rather with the help of dedicated volunteers, activists of associated institutions only. Janchetna is the main distributor of the books and arts published by Parikalpana Publication, Rahul Foundation, Arvind Smriti Nyas, Anurag Trust and Pranjal Art Publishers. These publications do not accept any type of financial help or grant from the five sources viz. government, political parties, corporate families, multinationals and foreign funding agencies and are committed to provide literature, relevant for the current time at a very low price with the resources provided by people. In this endeavor of taking assistance from people and providing literature to them, the volunteers associated with Janchetna hold small and large book exhibitions north Indian cities such as Noida, Ghaziabad, Delhi, Chandigarh, Ludhiana and other smaller cities and towns by carrying books on bicycles and handcarts apart from the regular book stores in Gorakhpur and Lucknow. We are taking the dreams, thoughts and the slogans of life, creativity and progress to the nooks and corners. For more information about the books available at Janchetna, kindly visit http://janchetnabooks.org

दून बुक फेस्टिवल का आज आठवाँ दिन था। कोंपल के स्टॉल पर पुस्तक दिनभर प्रेमियों की आवाजाही बनी रही। कोंपल मंच, स्टॉल नंबर ...
11/04/2026

दून बुक फेस्टिवल का आज आठवाँ दिन था। कोंपल के स्टॉल पर पुस्तक दिनभर प्रेमियों की आवाजाही बनी रही।
कोंपल मंच, स्टॉल नंबर 151
परेड ग्राउंड,देहरादून
4-12 अप्रैल,2026

'देहरादून बुक फेस्टिवल' का आज सातवाँ दिन(10अप्रैल),2026कोंपल मंचस्टॉल नम्बर 151परेड ग्राउंड, देहरादून
10/04/2026

'देहरादून बुक फेस्टिवल' का आज सातवाँ दिन(10अप्रैल),2026

कोंपल मंच
स्टॉल नम्बर 151
परेड ग्राउंड, देहरादून

दून बुक फेस्टिवल का छठा दिन (9अप्रैल)...कोंपल मंचस्टॉल नम्बर 1514-12 अप्रैल,2026परेड ग्राउंड
10/04/2026

दून बुक फेस्टिवल का छठा दिन (9अप्रैल)...
कोंपल मंच
स्टॉल नम्बर 151
4-12 अप्रैल,2026
परेड ग्राउंड

'दून बुक फेस्टिवल' का आज पाँचवा दिन था! 7अप्रैल की शाम से शुरू हुई बारिश आज दिन के 12 बजे तक चलती रही। इसका असर भी पुस्त...
08/04/2026

'दून बुक फेस्टिवल' का आज पाँचवा दिन था!
7अप्रैल की शाम से शुरू हुई बारिश आज दिन के 12 बजे तक चलती रही। इसका असर भी पुस्तक मेले में दिखा! बीते दिनों की अपेक्षा आज काफ़ी कम लोग मेले में आए। इसके बावजूद Anurag Trust अनुराग ट्रस्ट व जनचेतना Janchetna के स्टॉल पर नए पाठकों और परिचितों का आना-जाना लगा रहा।

देहरादून में आयोजित 'दून बुक फेस्टिवल' का आज चौथा दिन...
07/04/2026

देहरादून में आयोजित 'दून बुक फेस्टिवल' का आज चौथा दिन...

देहरादून में आयोजित 'दून बुक फेस्टिवल' के आज तीसरे दिन अनुराग ट्रस्ट (कोंपल मंच) व जनचेतना के स्टॉल की कुछ तस्वीरें...
06/04/2026

देहरादून में आयोजित 'दून बुक फेस्टिवल' के आज तीसरे दिन अनुराग ट्रस्ट (कोंपल मंच) व जनचेतना के स्टॉल की कुछ तस्वीरें...

देहरादून में आयोजित 'दून बुक फेस्टिवल' का आज दूसरा दिन बहुत ही गहमा-गहमी भरा रहा। सुबह से ही नौजवानों, नागरिकों के अलावा...
05/04/2026

देहरादून में आयोजित 'दून बुक फेस्टिवल' का आज दूसरा दिन बहुत ही गहमा-गहमी भरा रहा। सुबह से ही नौजवानों, नागरिकों के अलावा कई वरिष्ठ साहित्यकारों और कवि साथियों की उपस्थिति 'कोंपल मंच' (अनुराग ट्रस्ट) और जनचेतना के स्टॉल पर रही।

'कोंपल मंच' के स्टॉल पर वरिष्ठ कवि साथी राजेश सकलानी की कविता संग्रह 'पानी है तो फूटेगा' का लोकार्पण कथाकार नवीन कुमार नैथानी, शशांक शुक्ला, अरुण असफल, कविता कृष्णपल्लवी ने किया। आज विश्व क्लासिक साहित्य में पाठकों ने अधिक दिलचस्पी दिखायी। मक्सिम गोर्की व अन्तोव चेखव की कहानियाँ और उपन्यास; बेर्टोल्ट ब्रेष्ट, पाब्लो नेरुदा और लैंग्सटन ह्यूज की कविताएँ नौजवानों को अधिक पसन्द आयीं।

कल पुस्तक मेले का तीसरा दिन होगा। कुछ पुस्तक प्रेमियों ने कल भी आने का वादा किया है और जो आज नहीं आ सके हैं उन्हें कल ज़रूर ही आने का निमंत्रण है।

देहरादून में आयोजित 'दून बुक फेस्टिवल' का आज (4अप्रैल,2026) पहला दिन था। सुबह से देर शाम तक पुस्तक-प्रेमियों की आवाजाही ...
04/04/2026

देहरादून में आयोजित 'दून बुक फेस्टिवल' का आज (4अप्रैल,2026) पहला दिन था। सुबह से देर शाम तक पुस्तक-प्रेमियों की आवाजाही चलती रही। अनुराग ट्रस्ट (कोंपल मंच) व जनचेतना के स्टॉल पर छात्र-युवा, नागरिक क्रान्तिकारियों के साहित्य और मार्क्सवादी साहित्य के वैविध्यपूर्ण संग्रह के लिए पहुँच रहे थे। स्टॉल पर मार्क्सवाद के अलावा कविताएँ, कहानियाँ, उपन्यास और बाल साहित्य भी मौजूद हैं। इस वर्ष की नयी किताबों में गालेआनो की 'औरतें', 'नाज़ियों से आख़िरी हिसाब', 'हमारे समय का फ़ासीवाद और कला-साहित्य का मोर्चा' के साथ हमारे समय के महत्वपूर्ण कवियों की कविताएंँ और 'अन्वेषा साहित्य वार्षिकी' जैसी महत्वपूर्ण पत्रिकाएँ भी हैं।

'दून बुक फेस्टिवल' 12 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा। आप सभी साहित्य प्रेमियों का स्वागत है।

देहरादून और आसपास रहने वाले साथियो!दून बुक फेस्टिवल (4-12अप्रैल2026) में अनुराग ट्रस्ट और जनचेतना के स्टॉल पर आपका स्वाग...
04/04/2026

देहरादून और आसपास रहने वाले साथियो!

दून बुक फेस्टिवल (4-12अप्रैल2026) में अनुराग ट्रस्ट और जनचेतना के स्टॉल पर आपका स्वागत है।

स्टॉल नंबर 151 पर आप सभी का इंतजार रहेगा।

आप लोग आ रहे हैं ना?

भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौक़े पर कल और आज सुबह लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट पर क्रान्तिकारी साह...
23/03/2026

भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौक़े पर कल और आज सुबह लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट पर क्रान्तिकारी साहित्य की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही नौजवान भारत सभा द्वारा भगतसिंह के विचारों और क्रान्तिकारी आन्दोलन की प्रमुख घटनाओं को दर्शाने वाली पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी और इस मौक़े पर निकाला गया परचा भी बाँटा गया।

Address

D-68, Niralanagar
Lucknow
226020

Opening Hours

Monday 11am - 8pm
Tuesday 11am - 8pm
Wednesday 11am - 8pm
Thursday 11am - 8pm
Friday 11am - 8pm
Saturday 11am - 8pm

Telephone

+919721481546

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जनचेतना Janchetna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to जनचेतना Janchetna:

Shortcuts

Share

Category