Veer media update

Veer media update veer media update

22/08/2026
Gen Z ने बदले करियर के नियम: मोबाइल बना कमाई का हथियार, 9 से 5 की नौकरी से दूर हो रहे युवाआज की Gen Z के लिए कंटेंट क्रि...
12/08/2026

Gen Z ने बदले करियर के नियम: मोबाइल बना कमाई का हथियार, 9 से 5 की नौकरी से दूर हो रहे युवा

आज की Gen Z के लिए कंटेंट क्रिएशन सिर्फ शौक नहीं, बल्कि करियर और कमाई का नया रास्ता बनता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 83% Gen Z खुद को क्रिएटर मानते हैं, जबकि करीब 75% भारतीय Gen Z क्रिएटर्स कंटेंट क्रिएशन को अच्छा करियर विकल्प मानते हैं।

स्मार्टफोन और सस्ते इंटरनेट ने छोटे शहरों के युवाओं के लिए भी YouTube, Instagram और Shorts जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने का रास्ता आसान किया है। वीडियो, ब्लॉग, पॉडकास्ट, गेमिंग और एजुकेशनल कंटेंट के जरिए युवा घर बैठे दर्शकों तक पहुंच रहे हैं और ब्रांड प्रमोशन, स्पॉन्सरशिप व विज्ञापन से कमाई कर रहे हैं।

खास बात: अब युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि खुद का डिजिटल करियर बनाने की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

12/08/2026

11/08/2026

आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को सायं करीब 05:45 बजे BRO अधिकारियों द्वारा सूचना दी गई कि ज्योर्तिमठ मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाले में जलस्तर बढ़न े के कारण नवनिर्मित बेली ब्रिज बह गया है।

09/08/2026

भदोही: बस की टक्कर से छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री की मौत, परिवार के साथ मैहर से लौट रहे थेभदोही। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे...
08/08/2026

भदोही: बस की टक्कर से छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री की मौत, परिवार के साथ मैहर से लौट रहे थे

भदोही। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में केएनपीजी कॉलेज (अब विश्वविद्यालय) के छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रामचंदर चौधरी (55) की मौत हो गई। हादसा किशुनदेवपुर के पास हुआ, जहां ओवरटेक करते समय एक बस ने कार के पिछले हिस्से में साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सम्हई राजपुतानी निवासी रामचंदर चौधरी बुधवार को अपने परिवार के साथ दो गाड़ियों से मैहर देवी के दर्शन-पूजन के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को परिवार के सभी सदस्य दोनों गाड़ियों से वापस घर लौट रहे थे। देर रात होने के कारण कार में पीछे बैठे लोग सो रहे थे। रामचंदर चौधरी भी कार की पिछली सीट पर दाहिनी ओर बैठे हुए सो रहे थे।

रात करीब 2:30 बजे उनकी कार वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर छतमी के पास पहुंची। इसी दौरान एक बस चालक कार को ओवरटेक करने लगा। ओवरटेक करते समय बस ने कार के पिछले हिस्से में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंदर चौधरी के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार चला रहे भोलनाथ विश्वकर्मा (49) को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षतिग्रस्त कार को भी हाईवे से हटवाया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि इन दिनों हाईवे की उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित होने के कारण दक्षिणी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है।

इस दर्दनाक हादसे से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Address

Mariahu
421201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Veer media update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share