Kapil shastri

Kapil shastri Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kapil shastri, Shopping & retail, sai baba mandir cama estet walbhatt rod goregaon est, Mumbai.

*_क्षुध् र्तृट् आशाः कुटुम्बन्य मयि जीवति न अन्यगाः।_**_तासां आशा महासाध्वी कदाचित् मां न मुञ्चति॥_*_भूख, प्यास और आशा म...
11/04/2020

*_क्षुध् र्तृट् आशाः कुटुम्बन्य मयि जीवति न अन्यगाः।_*
*_तासां आशा महासाध्वी कदाचित् मां न मुञ्चति॥_*

_भूख, प्यास और आशा मनुष्य की पत्नियाँ हैं जो जीवनपर्यन्त मनुष्य का साथ निभाती हैं। इन तीनों में आशा महासाध्वी है क्योंकि वह क्षणभर भी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ती, जबकि भूख और प्यास कुछ कुछ समय के लिए मनुष्य का साथ छोड़ देते हैं।_

06/04/2020
गंगा तरंग रमणीय जटा कलापंगौरी निरंतर विभूषित वाम भागंनारायण प्रियमनंग मदापहारंवाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ १ ॥वाचामगॊ...
20/03/2020

गंगा तरंग रमणीय जटा कलापं
गौरी निरंतर विभूषित वाम भागं
नारायण प्रियमनंग मदापहारं
वाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ १ ॥
वाचामगॊचरमनॆक गुण स्वरूपं
वागीश विष्णु सुर सॆवित पाद पद्मं
वामॆण विग्रह वरॆन कलत्रवंतं
वाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ २ ॥
भूतादिपं भुजग भूषण भूषितांगं
व्याघ्रांजिनां बरधरं, जटिलं, त्रिनॆत्रं
पाशांकुशाभय वरप्रद शूलपाणिं
वाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ ३ ॥
सीतांशु शॊभित किरीट विराजमानं
बालॆक्षणातल विशॊषित पंचबाणं
नागाधिपा रचित बासुर कर्ण पूरं
वाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ ४ ॥
पंचाननं दुरित मत्त मतंगजानां
नागांतकं धनुज पुंगव पन्नागानां
दावानलं मरण शॊक जराटवीनां
वाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ ५ ॥
तॆजॊमयं सगुण निर्गुणमद्वितीयं
आनंद कंदमपराजित मप्रमॆयं
नागात्मकं सकल निष्कलमात्म रूपं
वाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ ६ ॥
आशां विहाय परिहृत्य परश्य निंदां
पापॆ रथिं च सुनिवार्य मनस्समाधौ
आधाय हृत्-कमल मध्य गतं परॆशं
वाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ ७ ॥
रागाधि दॊष रहितं स्वजनानुरागं
वैराग्य शांति निलयं गिरिजा सहायं
माधुर्य धैर्य सुभगं गरलाभिरामं
वाराणसी पुरपतिं भज विश्वनाधम् ॥ ८ ॥
वाराणसी पुर पतॆ स्थवनं शिवस्य
व्याख्यातम् अष्टकमिदं पठतॆ मनुष्य
विद्यां श्रियं विपुल सौख्यमनंत कीर्तिं
संप्राप्य दॆव निलयॆ लभतॆ च मॊक्षम् ॥
विश्वनाधाष्टकमिदं पुण्यं यः पठॆः शिव सन्निधौ
शिवलॊकमवाप्नॊति शिवॆनसह मॊदतॆ ॥

11/02/2020
नारी गहने क्यों पहनती है ?????भगवान राम ने धनुष तोड दिया था, सीताजी को सात फेरे लेने के लिए सजाया जा रहा था तो वह अपनी म...
09/10/2019

नारी गहने क्यों पहनती है ?????

भगवान राम ने धनुष तोड दिया था, सीताजी को सात फेरे लेने के लिए सजाया जा रहा था तो वह अपनी मां से प्रश्न पूछ बैठी, ‘‘माताश्री इतना श्रृंगार क्यों ?’’
‘‘बेटी विवाह के समय वधू का 16 श्रृंगार करना आवश्यक है, क्योंकि श्रृंगार वर या वधू के लिए नहीं किया जाता, यह तो आर्यवर्त की संस्कृति का अभिन्न अंग है?’’ उनकी माताश्री ने उत्तर दिया था।
‘‘अर्थात?’’ सीताजी ने पुनः पूछा, ‘‘इस मिस्सी का आर्यवर्त से क्या संबंध?’’
‘‘बेटी, मिस्सी धारण करने का अर्थ है कि आज से तुम्हें बहाना बनाना छोड़ना होगा।’’
‘‘और मेहंदी का अर्थ?’’
मेहंदी लगाने का अर्थ है कि जग में अपनी लाली तुम्हें बनाए रखनी होगी।’’
‘‘और काजल से यह आंखें काली क्यों कर दी?’’
‘‘बेटी! काजल लगाने का अर्थ है कि शील का जल आंखों में हमेशा धारण करना होगा अब से तुम्हें।’’
‘‘बिंदिया लगाने का अर्थ माताश्री?’’
‘‘बेंदी का अर्थ है कि आज से तुम्हें शरारत को तिलांजलि देनी होगी और सूर्य की तरह प्रकाशमान रहना होगा।’’
‘‘यह नथ क्यों?’’
‘‘नथ का अर्थ है कि मन की नथ यानी किसी की बुराई आज के बाद नहीं करोगी, मन पर लगाम लगाना होगा।’’
‘‘और यह टीका?’’
‘‘पुत्री टीका यश का प्रतीक है, तुम्हें ऐसा कोई कर्म नहीं करना है जिससे पिता या पति का घर कलंकित हो, क्योंकि अब तुम दो घरों की प्रतिष्ठा हो।’’
‘‘और यह बंदनी क्यों?’’
‘‘बेटी बंदनी का अर्थ है कि पति, सास ससुर आदि की सेवा करनी होगी।’’
‘‘पत्ती का अर्थ?’’
‘‘पत्ती का अर्थ है कि अपनी पत यानी लाज को बनाए रखना है, लाज ही स्त्री का वास्तविक गहना होता है।’’
‘‘कर्णफूल क्यों?’’
‘‘हे सीते! कर्णफूल का अर्थ है कि दूसरो की प्रशंसा सुनकर हमेशा प्रसन्न रहना होगा।’’
‘‘और इस हंसली से क्या तात्पर्य है?’’
‘‘हंसली का अर्थ है कि हमेशा हंसमुख रहना होगा सुख ही नहीं दुख में भी धैर्य से काम लेना।’’
‘‘मोहनलता क्यों?’’
‘‘मोहनमाला का अर्थ है कि सबका मन मोह लेने वाले कर्म करती रहना।’’
‘‘नौलखा हार और बाकी गहनों का अर्थ भी बता दो माताश्री?’’
‘‘पुत्री नौलखा हार का अर्थ है कि पति से सदा हार स्वीकारना सीखना होगा, कडे का अर्थ है कि कठोर बोलने का त्याग करना होगा, बांक का अर्थ है कि हमेशा सीधा-सादा जीवन व्यतीत करना होगा, छल्ले का अर्थ है कि अब किसी से छल नहीं करना, पायल का अर्थ है कि बूढी बडियों के पैर दबाना, उन्हें सम्मान देना क्योंकि उनके चरणों में ही सच्चा स्वर्ग है और अंगूठी का अर्थ है कि हमेशा छोटों को आशीर्वाद देते रहना।’’
‘‘माताश्री फिर मेरे अपने लिए क्या श्रंृगार है?’’
‘‘बेटी आज के बाद तुम्हारा तो कोई अस्तित्व इस दुनिया में है ही नहीं, तुम तो अब से पति की परछाई हो, हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रहना, वही तेरा श्रृंगार है और उनके आधे शरीर को तुम्हारी परछाई ही पूरा करेगी।’’
‘‘हे राम!’’ कहते हुए सीताजी मुस्करा दी। शायद इसलिए कि शादी के बाद पति का नाम भी मुख से नहीं ले सकेंगी, क्योंकि अर्धांग्नी होने से कोई स्वयं अपना नाम लेगा तो लोग क्या कहेंगे.. 🙏

*स्नान कब और कैसे करें घर की समृद्धि बढ़ाना हमारे हाथ में है।सुबह के स्नान को धर्म शास्त्र में चार उपनाम दिए हैं।*1*  *मु...
22/09/2019

*स्नान कब और कैसे करें घर की समृद्धि बढ़ाना हमारे हाथ में है।
सुबह के स्नान को धर्म शास्त्र में चार उपनाम दिए हैं।

*1* *मुनि स्नान।*
जो सुबह 4 से 5 के बीच किया जाता है।
*2* *देव स्नान।*
जो सुबह 5 से 6 के बीच किया जाता है।
*3* *मानव स्नान।*
जो सुबह 6 से 8 के बीच किया जाता है।
*4* *राक्षसी स्नान।*
जो सुबह 8 के बाद किया जाता है।

▶मुनि स्नान सर्वोत्तम है।
▶देव स्नान उत्तम है।
▶मानव स्नान सामान्य है।
▶राक्षसी स्नान धर्म में निषेध है।

किसी भी मानव को 8 बजे के बाद स्नान नहीं करना चाहिए।
*मुनि स्नान .......*
👉🏻घर में सुख ,शांति ,समृद्धि, विद्या , बल , आरोग्य , चेतना , प्रदान करता है।
*देव स्नान ......*
👉🏻 आप के जीवन में यश , कीर्ती , धन, वैभव, सुख ,शान्ति, संतोष , प्रदान करता है।
*मानव स्नान.....*
👉🏻काम में सफलता ,भाग्य, अच्छे कर्मों की सूझ, परिवार में एकता, मंगलमय , प्रदान करता है।
*राक्षसी स्नान.....*
👉🏻 दरिद्रता , हानि , क्लेश ,धन हानि, परेशानी, प्रदान करता है ।
किसी भी मनुष्य को 8 के बाद स्नान नहीं करना चाहिए।
पुराने जमाने में इसी लिए सभी सूरज निकलने से पहले स्नान करते थे।

*खास कर जो घर की स्त्री होती थी।* चाहे वो स्त्री माँ के रूप में हो, पत्नी के रूप में हो, बहन के रूप में हो।
घर के बड़े बुजुर्ग यही समझाते सूरज के निकलने से पहले ही स्नान हो जाना चाहिए।
*ऐसा करने से धन, वैभव लक्ष्मी, आप के घर में सदैव वास करती है।*
उस समय...... एक मात्र व्यक्ति की कमाई से पूरा हरा भरा परिवार पल जाता था, और आज मात्र पारिवार में चार सदस्य भी कमाते हैं तो भी पूरा नहीं होता।
उस की वजह हम खुद ही हैं। पुराने नियमों को तोड़ कर अपनी सुख सुविधा के लिए हमने नए नियम बनाए हैं।
प्रकृति ......का नियम है, जो भी उस के नियमों का पालन नहीं करता, उस का दुष्परिणाम सब को मिलता है।
इसलिए अपने जीवन में कुछ नियमों को अपनायें और उन का पालन भी करें ।
आप का भला हो, आपके अपनों का भला हो।
मनुष्य अवतार बार बार नहीं मिलता।
अपने जीवन को सुखमय बनायें।

जीवन जीने के कुछ जरूरी नियम बनायें।
☝🏼 *याद रखियेगा !* 👇🏽
*संस्कार दिये बिना सुविधायें देना, पतन का कारण है।*
*सुविधाएं अगर आप ने बच्चों को नहीं दिए तो हो सकता है वह थोड़ी देर के लिए रोएं।*
*पर संस्कार नहीं दिए तो वे जिंदगी भर रोएंगे।*
मृत्यु उपरांत एक सवाल ये भी पूछा जायेगा कि अपनी अँगुलियों के नाम बताओ ।
जवाब:-
अपने हाथ की छोटी उँगली से शुरू करें :-
(1)जल
(2) पथ्वी
(3)आकाश
(4)वायु
(5) अग्नि
ये वो बातें हैं जो बहुत कम लोगों को मालूम होंगी ।

5 जगह हँसना करोड़ों पाप के बराबर है
1. श्मशान में
2. अर्थी के पीछे
3. शोक में
4. मन्दिर में
5. कथा में

सिर्फ 1 बार ये message भेजो बहुत लोग इन पापों से बचेंगे ।।

अकेले हो?
परमात्मा को याद करो ।

परेशान हो?
ग्रँथ पढ़ो ।

उदास हो?
कथाएं पढ़ो।

टेन्शन में हो?
भगवत् गीता पढ़ो ।

फ्री हो?
अच्छी चीजें करो
हे परमात्मा हम पर और समस्त प्राणियों पर कृपा करो......

*सूचना*
क्या आप जानते हैं ?
हिन्दू ग्रंथ रामायण, गीता, आदि को सुनने,पढ़ने से कैन्सर नहीं होता है बल्कि कैन्सर अगर हो तो वो भी खत्म हो जाता है।

व्रत,उपवास करने से तेज बढ़ता है, सरदर्द और बाल गिरने से बचाव होता है ।
आरती----के दौरान ताली बजाने से दिल मजबूत होता है ।

ये मैसेज असुर भेजने से रोकेगा मगर आप ऐसा नहीं होने दें और मैसेज सब नम्बरों को भेजें ।

श्रीमद् भगवद्गीता, भागवत्पुराण और रामायण का नित्य पाठ करें।
''कैन्सर"
एक खतरनाक बीमारी है...
बहुत से लोग इसको खुद दावत देते हैं ...
बहुत मामूली इलाज करके इस
बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है ...
अक्सर लोग खाना खाने के बाद "पानी" पी लेते हैं ...
खाना खाने के बाद "पानी" ख़ून में मौजूद "कैन्सर "का अणु बनाने वाले '''सैल्स'''को '''आक्सीजन''' पैदा करता है...

''हिन्दु ग्रंथों में बताया गया है कि...
खाने से पहले 'पानी' पीना
अमृत" है...

खाने के बीच मे 'पानी' पीना शरीर की 'पूजा' है ...

खाना खत्म होने से पहले 'पानी'
पीना "औषधि'' है...

खाने के बाद 'पानी' पीना
बीमारियों का घर है...

बेहतर है खाना खत्म होने के कुछ देर बाद 'पानी' पीयें ...

ये बात उनको भी बतायें जो आपको 'जान' से भी ज्यादा प्यारे हैं ...

हरि हरि जय जय श्री हरि !!!

रोज एक सेब
नो डाक्टर ।

रोज पांच बादाम,
नो कैन्सर ।

रोज एक निंबू,
नो पेट बढ़ना ।

रोज एक गिलास दूध,
नो बौना (कद का छोटा)।

रोज 12 गिलास पानी,
नो चेहरे की समस्या ।

रोज चार काजू,
नो भूख ।

रोज मन्दिर जाओ,
नो टेन्शन ।

रोज कथा सुनो
मन को शान्ति मिलेगी ।

"चेहरे के लिए ताजा पानी"।

"मन के लिए गीता की बातें"।

"सेहत के लिए योग"।

और खुश रहने के लिए परमात्मा को याद किया करो ।

अच्छी बातें फैलाना पुण्य का कार्य है....किस्मत में करोड़ों खुशियाँ लिख दी जाती हैं ।
जीवन के अंतिम दिनों में इन्सान एक एक पुण्य के लिए तरसेगा ।

जब तक ये मैसेज भेजते रहोगे मुझे और आपको इसका पुण्य मिलता रहेगा...

हरे कृष्ण हरि हरि !!!

*कर्मो का फल हर किसी को भोगना ही पड़ता है-*🙏यो🕉🙏🕉🙏🕉🙏🕉 गी🙏बाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि एक बार भगवान श्री राम के दरबार...
29/07/2019

*कर्मो का फल हर किसी को भोगना ही पड़ता है-*
🙏यो🕉🙏🕉🙏🕉🙏🕉 गी🙏
बाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि एक बार भगवान श्री राम के दरबार में न्याय पाने के लिए एक कुत्ता पहुँच गया था। जब लक्ष्मण जी ने कुत्ते से पुछा कि क्या बात है तो कुत्ते ने कहा कि मुझे भगवान श्री राम से न्याय चाहिए। भगवान श्री राम उपस्थित हुए और कुत्ते से पुछा कि बताओ कैसे आना हुआ ?
कुत्ते ने कहा कि प्रभु मैं खेत के मेड़ के बगल में लेटा था तभी एक ब्राह्मण जो कि उस रास्ते से जा रहे थे मुझ पर अनावश्यक डंडे से प्रहार कर के चोटिल किया है। मुझे न्याय चाहिए कि बिना किसी अपराध के भी ब्राह्मण ने मुझे क्यों पीटा ? इसलिए आप उस ब्राह्मण को दंड दीजिये। इस पर भगवान श्री राम ने उन ब्राह्मण को भी बुला लिया और सवाल किया कि आपने इस कुत्ते को किस कारण से पीटा है ?
ब्राह्मण ने कहा कि प्रभु मैं स्नान करने के लिए नदी की तरफ जा रहा था तो सोचा की ये कुत्ता कहीं मेरे कपडे छू कर मुझे अपवित्र न कर दे। इसलिए इसे दूर भगाने के लिए मैंने एक डंडे का प्रहार किया। भगवान ने कुत्ते से पुछा कि तुम बताओ इनको क्या दंड दिया जाये ? तब कुत्ते ने कहा कि प्रभु मैं आपकी शरण में आया हूँ, न्याय तो आपको ही करना है। इस पर भगवान ने फिर से कहा कि नहीं तुम बताओ इन्हे क्या दंड दिया जाये और वही दंड इन पर लागू होगा।
तब कुत्ते ने कहा की इन ब्राह्मण को कालिंजर के एक मठ में मठाधीश बना दिया जाये। ये सुन कर वहाँ राज दरबार में उपस्थित सभी लोग अवाक् रह गए क्योंकि कालिंजर का वो मठ असीम वैभव, ऐश्वर्य और अकूट धन से समृद्ध था। उसका मठाधीश बनना गर्व की बात होती थी। तब भगवान राम ने पुछा की तुम दंड दे रहे हो या मजाक कर रहे हो ?
तब कुत्ते ने भगवान श्री राम से कहा कि नहीं प्रभु मै दंड दे रहा हूँ क्योंकि पिछले योनि में मैं वहाँ का मठाधीश ही था पर उस मठ में उपस्थित ऐश्वर्य, समृद्धि, अकूट धन ने मेरी बुद्धि भ्रष्ट कर दी, मुझे जो सत्य के प्रति कार्य करना था उसे न करके, मैं गलत कर्मो में लिप्त रहने लगा और उसे ही जीवन का असली आनंद समझ बैठा जिससे मेरे तप का तेज खत्म होने लगा और एक दिन मेरी मृत्यु भी हो गयी उसके बाद मुझे ये कुत्ते की योनि प्राप्त हुई है।

*मेरे कर्म इतने ख़राब हो गए थे की दुबारा मनुष्य जन्म भी नहीं मिला* इसलिए प्रभु मैं जानता हूँ कि ये ब्राह्मण भी कालिंजर के मठ के मठाधीश होते ही ऐश्वर्य, भोग में लग जायेंगे और इनका भी निश्चित रूप से तप का तेज खत्म हो जायेगा और ये भी मेरी तरह कुत्ता बन के द्वार-द्वार घूमेंगे भोजन के लिए। कुत्ते के रहस्य भरी बातों को सुन कर सभी लोग आश्चर्य से भर गए।
भगवान श्री राम जी मुस्कुराए और बोले तथास्तु ✋।
*🙏💞🙏श्री राम राम सीताराम शरणम प्रपद्ये🙏💞🙏*

कालिदास बोले :- माते पानी पिला दीजिए बङा पुण्य होगा.स्त्री बोली :- बेटा मैं तुम्हें जानती नहीं. अपना परिचय दो।मैं अवश्य ...
28/07/2019

कालिदास बोले :- माते पानी पिला दीजिए बङा पुण्य होगा.
स्त्री बोली :- बेटा मैं तुम्हें जानती नहीं. अपना परिचय दो।
मैं अवश्य पानी पिला दूंगी।
कालीदास ने कहा :- मैं पथिक हूँ, कृपया पानी पिला दें।
स्त्री बोली :- तुम पथिक कैसे हो सकते हो, पथिक तो केवल दो ही हैं सूर्य व चन्द्रमा, जो कभी रुकते नहीं हमेशा चलते रहते। तुम इनमें से कौन हो सत्य बताओ।
कालिदास ने कहा :- मैं मेहमान हूँ, कृपया पानी पिला दें।
स्त्री बोली :- तुम मेहमान कैसे हो सकते हो ? संसार में दो ही मेहमान हैं।
पहला धन और दूसरा यौवन। इन्हें जाने में समय नहीं लगता। सत्य बताओ कौन हो तुम ?
(अब तक के सारे तर्क से पराजित हताश तो हो ही चुके थे)
कालिदास बोले :- मैं सहनशील हूं। अब आप पानी पिला दें।
स्त्री ने कहा :- नहीं, सहनशील तो दो ही हैं। पहली, धरती जो पापी-पुण्यात्मा सबका बोझ सहती है। उसकी छाती चीरकर बीज बो देने से भी अनाज के भंडार देती है, दूसरे पेड़ जिनको पत्थर मारो फिर भी मीठे फल देते हैं। तुम सहनशील नहीं। सच बताओ तुम कौन हो ?
(कालिदास लगभग मूर्च्छा की स्थिति में आ गए और तर्क-वितर्क से झल्लाकर बोले)
कालिदास बोले :- मैं हठी हूँ ।
स्त्री बोली :- फिर असत्य. हठी तो दो ही हैं- पहला नख और दूसरे केश, कितना भी काटो बार-बार निकल आते हैं। सत्य कहें ब्राह्मण कौन हैं आप ?
(पूरी तरह अपमानित और पराजित हो चुके थे)
कालिदास ने कहा :- फिर तो मैं मूर्ख ही हूँ ।
स्त्री ने कहा :- नहीं तुम मूर्ख कैसे हो सकते हो।
मूर्ख दो ही हैं। पहला राजा जो बिना योग्यता के भी सब पर शासन करता है, और दूसरा दरबारी पंडित जो राजा को प्रसन्न करने के लिए ग़लत बात पर भी तर्क करके उसको सही सिद्ध करने की चेष्टा करता है।
(कुछ बोल न सकने की स्थिति में कालिदास वृद्धा के पैर पर गिर पड़े और पानी की याचना में गिड़गिड़ाने लगे)
वृद्धा ने कहा :- उठो वत्स ! (आवाज़ सुनकर कालिदास ने ऊपर देखा तो साक्षात माता सरस्वती वहां खड़ी थी, कालिदास पुनः नतमस्तक हो गए)
माता ने कहा :- शिक्षा से ज्ञान आता है न कि अहंकार । तूने शिक्षा के बल पर प्राप्त मान और प्रतिष्ठा को ही अपनी उपलब्धि मान लिया और अहंकार कर बैठे इसलिए मुझे तुम्हारे चक्षु खोलने के लिए ये स्वांग करना पड़ा।
कालिदास को अपनी गलती समझ में आ गई और भरपेट पानी पीकर वे आगे चल पड़े।
शिक्षा :-
विद्वत्ता पर कभी घमण्ड न करें, यही घमण्ड विद्वत्ता को नष्ट कर देता है।
दो चीजों को कभी व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए.....
अन्न के कण को
"और"
आनंद के क्षण को

____________________________________________

आदरणीय पाठको, यदि ये पोस्ट आपको सार्थक लगे तो शेयर करे🙏🙏

____________________________________________

Address

Sai Baba Mandir Cama Estet Walbhatt Rod Goregaon Est
Mumbai
400063

Telephone

+919967476927

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kapil shastri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kapil shastri:

Share