Sanjeevani Vastra Bhandar

Sanjeevani Vastra Bhandar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sanjeevani Vastra Bhandar, Candy Store, 140, Bara Bazaar , Mallital, Nainital.

07/12/2025
19/10/2025

दिवाली के शुभ अवसर पर संजीवनी वस्त्र भंडार नैनीताल

विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण /जिला प्रशासन नैनीताल एवं नगर पालिका परिषद नैनीत...
27/07/2025

विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण /जिला प्रशासन नैनीताल एवं नगर पालिका परिषद नैनीताल के संयुक्त प्रयास 15 दिन 15 वार्ड, 14 जुलाई 2025 से वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है l जिसके क्रम में आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को वार्ड नंबर 14, मल्लीताल में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें पाया गया कि कई दुकानों के सामने की नालियां कूड़े से भरी पड़ी थी जिनमें से न केवल तीव्र दुर्गंध आ रही थी बल्कि कई कई महीनो से वह कूड़ा वही सब रहा था l जिसको देखकर सभी अचंभित तो थे ही अफसोस भी जाहिर कर रहे थे l माना कि सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होती है परंतु हमें यह भी समझना चाहिए कि यह जिम्मेदारी हमारी भी बनती है कि अपने प्रतिष्ठान या दुकानों के आसपास की साफ सफाई हमें स्वयं भी रखनी चाहिए l जब तक प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा हम इस गंदगी से नहीं लड़ सकेंगे l हर बार प्रशासन के सिर ठीकरा फोड़ना सही नहीं है क्योंकि हम अपनी जिम्मेदारी से भी लगातार बच रहे हैं l रेस्टोरेंट एवं खाने पीने की दुकानों के आसपास ज्यादा गंदगी देखी गई जिसका बहुत ही खेद है l हर व्यक्ति हर दुकानदार की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने दुकान का कूड़ा कूड़ेदान में डालें और समय-समय पर नालियों को भी देखता रहे जितना भी हो सके स्वयं भी इस कार्य को एक संस्कार की तरह समझे l दुकान को सिर्फ एक कमाई का जरिया न समझें बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि हम उसके आसपास की सफाई की भी जिम्मेदारी लें l स्वच्छता एक आदत है एक जिम्मेदारी है l सफाई सिर्फ काम नहीं है - यह संस्कार है l मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी..... यदि हम सब इन बातों को समझ लें तो न केवल हम एक स्वच्छ शहर बना सकेंगे बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी रख सकेंगे l जैसा कि हम सब जानते हैं नैनीताल एक पर्यटन नगरी है हर वक्त यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है, अतः हमें और भी जिम्मेदारी से सफाई को अपने दैनिक जीवन में उतारना पड़ेगा साथ ही नगर पालिका प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाए और हफ्ते में कम से कम दो बार नालियों की सफाई करवाना सुनिश्चित करे l प्रशासन यह भी मॉनिटर करे कि सफाई कर्मी अपना काम समय पर और पूरी निष्ठा से कर रहे हैं कि नहीं ताकि उसके बाद ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदार पर कोई कठोर कार्यवाही की जा सके तभी एक मजबूत तंत्र तैयार हो सकेगा l साथ ही समय समय पर पूरे शहर में जनजागरूकता अभियान चलते रहें और इसमें पर्यटकों को भी शामिल किया जाय l

04/07/2025

नैनीताल...... जी हाँ...... नैनीताल.... जो सरोवर नगरी के नाम से विश्वविख्यात है..... लोग दुनिया के कोने कोने से यहाँ नैनी झील देखने आते हैं.... यहाँ के स्थानीय नागरिक ख़ुद को ख़ुशनसीब समझते थे कि हम झील के चारों ओर रहते हैं... जिनके जीवन में पानी की कभी कमी नहीं थी.... लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय नागरिक अक्सर पेयजल और दैनिक ज़रूरतों के लिए पानी को तरस जाते हैं..... एक तो पर्यटन का बोझ दूसरा बढ़ती जनसंख्या के साथ साथ जल की कम उपलब्धता और इससे भी अधिक समस्या ये है कि जल संस्थान और नगर पालिका प्रशासन की बेरुखी...... स्थानीय नागरिक ज़ब पानी की सप्लाई ना होने की शिकायत सम्बंधित विभाग एवं अधिकारियों से करने जाते हैं तो उनके अजीबोगरीब ज़वाब सुनने को मिलते हैं जैसे बिजली नहीं है.... वोल्टेज कम है.... टंकी नहीं भर पायी है... या झील में पानी कम है.... या आप लोग अपने घर में स्टोरेज करने के लिए टंकी क्यूँ नहीं लगाते..... या अभी नौ नहीं बजे हैं..... या हमको ऐसे ही आदेश हैं इत्यादि इत्यादि..... नैनीताल के बाज़ारों के मकान और छतो पर ऐसी स्थिति नहीं है कि हर कोई अपनी ज़रूरत के हिसाब से टंकी का इंतज़ाम कर सके.... प्रशासन को चाहिए कि वो बाज़ार या संघनित गलियों के मकानों की स्थिति देखे और समझे.......ऐसे जवाबों से रोष उत्पन्न होता है...... समय पर पानी ना मिलने की समस्या दिन पर दिन बद से बदत्तर होती जा रही है.... जबकि जनता को पता है कि ये समस्या अव्यवस्था के कारण है और इसका निदान जल्दी से जल्दी होना चाहिए...... किसी एक व्यक्ति या एक परिवार के बोलने से काम नहीं चलेगा..... हम सबको एक साथ मिलकर आवाज़ उठाकर अपनी समस्या का समाधान करवाना पड़ेगा.... क्या आप लोग समर्थन देंगे???? 🙏🏼🙏🏼

Address

140, Bara Bazaar , Mallital
Nainital
263001

Telephone

05942-235921

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjeevani Vastra Bhandar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category