Om SaiNath Dairy

Om SaiNath Dairy Om SaiNath Dairy is a trusted name in ostwal nagri. For Best Quality Fresh Milk And Dahi. We Do Door to Door Home Delivery at no extra Cost. Fresh Milk

That is because cow's milk offers a rich source of calcium, a mineral essential for healthy bones and teeth. Cow's milk ...
14/05/2016

That is because cow's milk offers a rich source of calcium, a mineral essential for healthy bones and teeth. Cow's milk is also often fortified with vitamin D, which is also beneficial for bone health. However, other nutrients are also necessary for bone health, such as vitamin K, strontium, magnesium and vitamin C.

01/05/2016

दूध हमारे आहार का अहम हिस्‍सा है। यह मानव का पहला आहार होता है। लेकिन, जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती हैं इसके सेवन में कमी करने लगते हैं। कुछ लोग इसलिए दूध नहीं पीते क्‍योंकि उन्‍हें डर होता है कि इससे उनके आहार में वसा की मात्रा अधिक हो जाएगी। कुछ लोग इसलिए इसका सेवन नहीं करते, क्‍योकि उन्‍हें लगता है कि अब इन्‍हें इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन, दूध में विटामिन और अन्‍य पोषक तत्‍वों की प्रचुर मात्रा होती है। और साथ ही यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद होता है।

चमकदार त्‍वचा
मिस्र की रानी क्लियोप्रेट्रा की खूबसूरती का जिक्र आज भी किया जाता है। अपनी त्‍वचा को नरम, चमकदार और कोमल बनाये रखने के लिए वह दूध से नहाती थी। हालांकि, आपके लिए ऐसा कर पाना शायद संभव न हो, लेकिन कम से कम दूध पी तो सकते हैं। आप दिन में दूध के कुछ गिलास पीकर तो इसके फायदे हासिल कर सकते हैं। दूध में ऐसे कई पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं, जो त्‍वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। दूध में मौजूद लेक्टिक एसिड होता है जो त्‍वचा को नरम बनाने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एमीनो एसिड स्किन को मॉश्‍चराइज भी करने में मदद करता है। दूध में मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स आपकी त्‍वचा को कुदरती प्रभाव से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, अगर आपको दूध से बने उत्‍पादों से एलर्जी है, तो आपको नफे की जगह नुकसान हो सकते हैं।

हड्डियां व दांत बनाये मजबूत
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद आवश्‍यक होता है। सिर्फ बढ़ते बच्‍चों के लिए ही कैल्शियम जरूरी नहीं होता, बल्कि वयस्‍कों को भी अपनी हड्डियां मजबूत बनाये रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। इससे वे ऑस्‍ट‍ियोपोरोसिस से बचे रहते हैं। दूध दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह दांतों की सड़न और कैविटी से बचाये रखने में मदद करता है। कैल्शियम शरीर में अच्‍छी तरह अवशोषित हो सके इसके लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो उसे दूर करने के जरूरी प्रयास करें।

मांसपेशियों को बनायें मजबूत
दूध में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के पुनर्निर्माण में मदद करता है। व्‍यायाम के बाद एक गिलास दूध पीजिये इससे आपके शरीर को रिकवर होने के लिए पर्याप्‍त ऊर्जा मिलेगा। इससे मांसपेशियों की सूजन दूर होगी और साथ ही व्‍यायाम के दौरान शरीर से जो पानी की कमी हो जाती है उसे भी दूर किया जा सकता है।

वजन कम करने में मददगार
शोध में यह साबित हुआ है कि जो महिलायें कम वसायुक्‍त या स्किम दूध पीती हैं वे उन महिलाओं की अपेक्षा अधिक वजन कम करती हैं, जो अन्‍य स्रोतों से वजन घटाती हैं। यह भूख शांत करने का बहुत बढि़या स्रोत है। आप फल खाते समय या फिर डिनर में दूध का सेवन कर सकते हैं।

तनाव घटाये
दूध दिन भर के तनाव को दूर करने का बेहतरीन जरिया है। गर्म दूध आपके तनाव को दूर कर आपकी मांसपेशियों को राहत देता है। दूध तनाव को मिटाकर ऊर्जा बढ़ाने में मददगार होता है। तो अगली बार जब आपको चिंता या तनाव घेरे तो आप बबल बाथ के साथ दूध के एक गिलास का सेवन भी कर लें।



स्‍वस्‍थ शरीर

दूध में उच्‍च रक्‍तचाप और स्‍ट्रोक के खतरे को कम करने के भी गुण होते हैं। यह लिवर को कोलेस्‍ट्रॉल का निर्माण करने से रोकता है। यह पेट में अम्‍ल बनने से भी रोकता है। दूध में मौजूद विटामिन ए और बी आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद होता है। दूध कुछ खास प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।

बाजार में दूध के कई विकल्‍प मौजूद हैं। वसायुक्‍त दूध, लो फैट और फैट फ्री। आप ऑर्गेनिक दूध को भी चुन सकते हैं। और जब बाजार में दूध के इतने विकल्‍प मौजूद हैं, तो फिर आपकी पसंद का कोई न कोई तो विकल्‍प जरूर होगा।

20/04/2016

Address

Om Sai Ashirwad Bldg, Shop No 20, Ostwal Nagri, Nallasopara(East)
Nala Sopara
401209

Opening Hours

Monday 8am - 11:30pm
Tuesday 8am - 11:30pm
Wednesday 8am - 11:30pm
Thursday 8am - 11:30pm
Friday 8am - 11:30pm
Saturday 8am - 11:30pm
Sunday 8am - 11:30pm

Telephone

9890016297

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Om SaiNath Dairy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Om SaiNath Dairy:

Shortcuts

Share