Bihar Voice News

Bihar Voice News जमीन से गांव की आवाज आपके साथ।

03/09/2026

PK का BJP पर वार मोदी-मोदी' का नारा लगाने वाले अब नेताओं से जवाब मांगें।

27/08/2026

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्य सचिव से मुलाकात कर पटना और बांकीपुर की जनता से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया।

19/08/2026

तेजस्वी के लोकभवन मार्च पर PK का तंज बोले विपक्ष के नेता हैं मार्च करना उनका काम है कभी-कभी नहीं, रोज करना चाहिए।
रोजगार मेले पर PK बोले बिहार में जाति-धर्म और 5 किलो अनाज की बात छोड़कर अब नौकरी-रोजगार की बात हो रही है, इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी
सम्राट चौधरी पर निशाना कल तक एनकाउंटर की बात करने वाले आज रोजगार की बात कर रहे हैं।

18/08/2026

DGP से मिले प्रशांत किशोर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान
पटना में ट्रैफिक वेंडिंग सेंटर और सूखे नशे के मुद्दे पर PK ने DGP से की अहम मुलाकात।

17/08/2026

ये सिर्फ विधायक बनने का गौरव नहीं, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है प्रशांत किशोर विधायक पद की शपथ लेने के बाद PK ने कहा, जिस सदन में श्री बाबू, अनुग्रह नारायण जी, कर्पूरी जी, नीतीश जी, लालू जी, रामविलास जी और सुशील मोदी जी जैसे दिग्गज नेता सदस्य रहे हैं, उसी सदन का सदस्य बनकर शपथ लेना उनके लिए गौरव की बात है।

प्रशांत किशोर ने रौशन यादव की कस्टोडियल डेथ मामले में परिजनों के साथ SSP से की मुलाकात, बोले- 10 दिनों में जिम्मेदार अधि...
16/08/2026

प्रशांत किशोर ने रौशन यादव की कस्टोडियल डेथ मामले में परिजनों के साथ SSP से की मुलाकात, बोले- 10 दिनों में जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई, न हुई तो मैं फिर आऊंगा।
मधुबनी। जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर शनिवार को मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद रहने के दौरान रौशन यादव की मौत मामले में उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही, परिजनों के साथ जिले के एसएसपी योगेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि घटना के दो पहलू हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि 27 मई को रहिका थाना क्षेत्र की पुलिस ने बच्चे को उठाया था, जबकि रहिका थाना उसका क्षेत्र भी नहीं है और तीन दिन तक उसे थाने में रखा गया। इसकी परिवार को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई। परिवार की भागदौड़ के बाद 30 मई को बच्चे से रहिका थाना में मुलाकात कराई गई। जब परिजन अपने बच्चे से रहिका थाना में मिले तो उसने बताया कि थाने में उसके साथ बहुत मारपीट की गई और उसके शरीर पर करंट लगाया गया। उसे टॉर्चर किया गया। इसके बाद 31 मई की सुबह पुलिस ने बच्चे को छोड़ दिया, लेकिन आधे घंटे बाद ही उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और उस पर आर्म्स एक्ट लगाकर मंडल कारा जेल में रखा गया। परिजनों का यह कहना है कि पहले रहिका थाना में और बाद में मंडल कारा जेल में भी उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी वजह से बच्चे की जान चली गई। पीके ने कहा कि वहीं पुलिस का कहना है कि कहीं गोली चली थी और इसी आर्म्स एक्ट में रौशन यादव को गिरफ्तार किया गया। बाद में दो महीने 10 दिन के बाद उसकी कस्टोडियल डेथ हो गई। एसएसपी ने इस पर दो बातें कही हैं। पहली बात, बच्चे की जो डेथ हुई है, उसकी NHRC की गाइडलाइन के हिसाब से जांच डीएम के मातहत होनी है। NHRC को इसकी रिपोर्ट जानी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी दो-तीन दिन में आ जाएगी। पीके ने कहा कि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि बच्चे ने आत्महत्या की है, लेकिन परिवार का कहना है कि मारपीट की वजह से बच्चे की जान गई है। एक जांच जिला प्रशासन को करनी है, जिसमें NHRC इन्वॉल्व है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी तो उसमें पता चलेगा कि बच्चे ने आत्महत्या की है या मारपीट की वजह से उसकी जान गई है।
पीके ने कहा कि उससे बड़ा पहलू यह है कि 27 मई को रहिका थाना की पुलिस ने बच्चे को गिरफ्तार किया था, उसकी सारी जवाबदेही जिला पुलिस की है। एसएसपी ने कहा है कि 10 दिन में यह जांच की जाएगी कि 27 मई को बच्चे को क्यों गिरफ्तार किया गया था। अगर गिरफ्तार किया था तो परिवार को लिखित में सूचना क्यों नहीं दी गई? रहिका थाना में बिना कोर्ट में पेश किए उसे क्यों रखा गया? उसके साथ मारपीट की गई, उसे टॉर्चर किया गया, इन सभी बातों की जांच करके 10 दिनों में इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। पीके ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो 10 दिन के बाद मैं एसएसपी से मिलने फिर आऊंगा। अभी एसएसपी ने सबके सामने आश्वस्त किया है कि 25 अगस्त तक जिन अधिकारियों की गलती होगी, उनकी जवाबदेही तय होगी और उन पर कार्रवाई होगी।

15/08/2026

मधुबनी में रौशन यादव के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रशांत किशोर सीधे SSP कार्यालय पहुंचे। मामले को लेकर PK ने SSP से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
SSP ने 10 दिनों के अंदर इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन।
PK ने दो टूक कहा 10 दिनों के भीतर अगर न्याय नहीं मिला, तो मैं दोबारा मधुबनी SSP कार्यालय पहुंचूंगा।

15/08/2026

गिरिराज सिंह, अनर्गल बयानबाजी बंद कीजिए! वरना आपकी भी कुंडली खोलते देर नहीं लगेगी। PK के इस तीखे बयान के बाद बिहार की सियासत में सियासी पारा चढ़ गया है।
#बिहार_राजनीति #सियासी_घमासान #तीखा_हमला

राष्ट्रपति भवन नहीं, विज्ञान भवन में गूंजा बिहार का लोक संगीत।मधुबनी के रसनचौकी के लाल श्री महेंद्र राम जी ने बिहार का म...
14/08/2026

राष्ट्रपति भवन नहीं, विज्ञान भवन में गूंजा बिहार का लोक संगीत।
मधुबनी के रसनचौकी के लाल श्री महेंद्र राम जी ने बिहार का मान पूरे देश में बढ़ा दिया। बिहार के लोक संगीत में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2024 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में माननीय राष्ट्रपति महोदय के हाथों उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि मिथिला की मिट्टी, बिहार की लोक संस्कृति और वर्षों की साधना का सम्मान है।
🌟 मधुबनी के लिए गर्व का पल
🌟 बिहार के लिए गौरव का क्षण
🌟 लोक कला के लिए ऐतिहासिक सम्मान
श्री महेंद्र राम जी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। 💐🇮🇳
#महेंद्रराम #संगीतनाटकअकादमीपुरस्कार

14/08/2026

सिर्फ नौकरी नहीं, गोली चलाने वालों पर भी हो कार्रवाई भरत तिवारी मामले में PK का बड़ा बयान।

Address

Madhubani
Patilar
847211

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Voice News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share