Ram Babu Dreamy Droshky Begusarai-Bihar"

Call Directions Website Contact the business

Ram Babu Dreamy Droshky Begusarai-Bihar" DREAMY DROSHKY ABOUT:-
*Very first E-Commerce Company to introduce a dynamic business plan in India. Ram Babu Leader at Dreamy Droshky!

हौसले बुलंद कर रास्तों पे चल दे… तुझे तेरा मुकाम मिल जायेगा, बढ़ कर अकेला तू पहल कर देखकर तुझको… काफिला खुद बन जायेगा.

01/06/2026

082986 96699

24/05/2026

नए प्रवेश शुरू( New admissions open)
झारखंड और बिहार के लिए , cources , IT Sector , BPO , KPO, GDA , फैशन डिजाइनिंग, Silai , Hair Stylist , etc..
more info message @ Rambabu Kumar Rambabu Kumar

31/01/2026

"अब OBC पीछे नहीं रहेगा,
UGC के संघर्ष में उसका योगदान सबसे आगे रहेगा।
मुट्ठीभर लोग चाहे रोकने की कोशिश करें,
लेकिन बहुसंख्यक समाज की आवाज़ अब दबेगी नहीं।
OBC का उठता कदम—न्याय और समानता की जीत है।
एकता ही हमारी शक्ति है, और यही UGC लागू कराएगी।"





सुनो मेरी जान कल शिक्षा व्यवस्था पे अधूरे msg का पूरा सच अब ड्रीमी मैन लिख ✍️ रहे है और उन्हें अपने New Loyola स्कूल के ...
22/04/2025

सुनो मेरी जान कल शिक्षा व्यवस्था पे अधूरे msg का पूरा सच अब ड्रीमी मैन लिख ✍️ रहे है और उन्हें अपने New Loyola स्कूल के माध्यम से सही करने जा रहे है तो आप समझिएगा।

आजकल स्कूल व्यवसाय को इन चाहनेवाले शिक्षा व्यापारीयों के द्वारा अत्यधिक महंगा कर दिया गया है, कोई भी शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री का लक्ष्य यह नहीं है कि शिक्षा को अत्यधिक लाभ का व्यवसाय बनाने से रोका जाए, अंग्रेजी शिक्षा का महिमा मंडन इसी तरह से करते-करते आज एक ठेले वाले से लेकर एक डॉक्टर के भी दिमाग में भी यह बात चिपककर बैठ गया है, मजे की बात है कि एक कामयाब डॉक्टर या वकील जिनका उम्र 40-45 के आसपास है, स्वयं अपना पढ़ाई सरकारी स्कूल से हिंदी मिडियम में किए हुए हैं, शायद अब ये बात उन्हें याद नहीं होगा।

जरा याद कीजिए इंग्लैंड, अमेरिका और अन्य देशों में बच्चे बोलना ही अंग्रेजी भाषा में सीखता है, इस बात को समझने के लिए इस कहावत को याद किजिए "काबूल में गधे नहीं होते है क्या ?", ड्रीमी मैन के कहने का तात्पर्य यह है कि अंग्रेजी भाषा ही कामयाब होने का मूल मंत्र नहीं है, अंग्रेजी जानना अच्छी बात है, यह भाषा बातचीत के लिए बहुत उपयोगी भाषा है, उच्च शिक्षा में अंग्रेजी की आवश्यकता से इंकार नहीं किया जा सकता है, इसका मतलब यह नही की मातृभाषा को दुसरे दर्जे का भाषा बना दिया जाय और अंग्रेजी को महान भाषा साबित कर दिया जाय, यह एक ग़लत कदम है, वर्तमान में 75% विद्यार्थी न तो हिन्दी ठीक से पढ़ा है और न ही अंग्रेजी में पारंगत हो पाया है। स्थिति "कौआ जैसे पंख मयूर का अपने दुम में बांधे" जैसा हो गया है, सरकार को भी यह सब मालूम है, ज्यादातर मंत्री, विधायक, नेता एवं बड़े-बड़े उद्योगपति किसी न किसी प्रकार से प्राइवेट स्कूल के मालिकाना से जुड़ा हुआ है।

ड्रीमी परिवार आज ड्रीमी मैन अपने New Loyola School 🏫 से पहल कर रहे है ताकि इस महंगी शिक्षा व्यवस्था पर अंकुश लग सके, हमारे स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को फ्री में पढ़ाया जाता है, उनके परिवार का मुफ्त इलाज किया जाता है और उनके परिवार को रोजगार भी दिया जाता है, ड्रीमी ऐप से रिचार्ज और किसी भी तरह का बिल पेमेंट करने या दुनिया के किसी भी टॉप ऐप्स से शॉपिंग या ड्रीमी मार्ट से शॉपिंग 🛍️ करने पे स्पेशल डिस्काउंट के साथ कमीशन भी दिया जाता है, बच्चों को "ए फॉर एप्पल" और "अ से आम" भी सिखाने के साथ हिंदी भाषा का महत्व भी समझाया जाता है ताकि कल बच्चा बड़ा होकर आपके भावनाओं को समझे और आपका हमेशा इज़्ज़त करे तभी वो सच्चा इंसान कहलायेगा, आप अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमारे स्कूल से जुड़िए और अपने अधूरे सपनों को पूरा कीजिए।

Amit Anand [ Dreamy Man ]
President & CMD at Dreamy Droshky & New Loyola School

सुनो मेरी जान ड्रीमी मैन भले अनपढ़ इंसान है ✍️ लेकिन चाहनेवालों के शिक्षा व्यवस्था पे msg लिख रहे है और उन्हें अपने New ...
21/04/2025

सुनो मेरी जान ड्रीमी मैन भले अनपढ़ इंसान है ✍️ लेकिन चाहनेवालों के शिक्षा व्यवस्था पे msg लिख रहे है और उन्हें अपने New Loyola स्कूल के माध्यम से करारा जवाब देने जा रहे है तो आप कृपया ध्यान से 🙏 हर बात को समझिएगा।

आज शिक्षा सिर्फ सीखने का माध्यम नहीं बल्कि चाहनेवालों के लिए एक बड़ा कारोबार बन चुका है, हर गली-मोहल्ले में कोचिंग सेंटर, ट्यूशन क्लास और नामी स्कूलों की फ्रेंचाइज़ी खुल गया है, पढ़ाई से ज़्यादा ज़ोर अब फीस वसूली और एडमिशन के नाम पर पैसे कमाने पर है, सामुहिक रूप से जहां पठन-पाठन के माध्यम से विद्या अर्जन स्थान को विद्यालय कहते हैं, यह विद्यालय का एक परिभाषा मात्र है लेकिन इसकी रूपरेखा अनेक प्रकार का है, ड्रीमी मैन यहां प्राथमिक शिक्षा के विषय में आपसे चर्चा करेंगे क्योंकि शिक्षा में हमारे New Loyola School 🏫 का स्थान अति महत्वपूर्ण है, यहां किताबी शिक्षा के साथ व्यव्हारिक शिक्षा भी विद्यार्थी को दिया जाता है लेकिन चाहनेवाले के विद्यालय में धीरे-धीरे अंग्रेजी शिक्षा का बढ़ते प्रभाव आज व्यव्हारिक शिक्षा को काफी पीछे धकेल‌ दिया है, व्यावहारिक शिक्षा का मतलब अब स्कूल-ड्रेस, हाई-फाई टिफिन, जन्मदिन मनाना, टीचर को गिफ्ट देना और अंग्रेज़ी में बातें करने तक में सिमट गया है।

किताबी शिक्षा के साथ-साथ अब यह कतई नही बताया जाता है कि माँ-बाप से कैसे व्यवहार करना चाहिए, घर में बड़े व्यक्ति या कोई गरीब व्यक्ति से कैसे बात करना चाहिए, यह सब अब बीती बातें हो चुकी है, जुबान पर अंग्रेजी का लेप चढ़ा देना चाहनेवाले के स्कूल का पहला काम रह गया और अभिभावकों को ऐसा सपना दिखा देते है कि बच्चे जितनी जल्दी अंग्रेजी सिख लेगा और अंग्रेज़ी में पढ़ाई करेगा तो बच्चा आगे चलकर एक कामयाब इंसान बनेगा, इंजीनियर, डाक्टर, आई ए एस, कुछ भी बड़ी आसानी से बन जायगा, यही सब सपना दिखाकर अभिभावकों से मनमना ढंग से लाखों रुपए ऐंठ लेते हैं लेकिन चाहनेवाले के सारे मनमानी को खत्म करने के लिए ड्रीमी मैन अपने अगले msg में उनके बाकी बातें का तोड़ लिखेंगे।

Amit Anand [ Dreamy Man ]
President & CMD at Dreamy Droshky & New Loyola School

ड्रीमी मैन ने संभावनाएं ढूँढी हैं शून्य में भी,नकारात्मकता से कोई वास्ता नहीं ड्रीमी मैन का।मितरो परिस्थितियाँ कैसी भी ह...
07/12/2024

ड्रीमी मैन ने संभावनाएं ढूँढी हैं शून्य में भी,
नकारात्मकता से कोई वास्ता नहीं ड्रीमी मैन का।
मितरो परिस्थितियाँ कैसी भी हो परिश्रम और सहनशीलता से आप वो सब हासिल कर सकते है।

ड्रीमी परिवार मोटिवेशन बिल्कुल निजी और व्यक्तिगत मामला है, दुनिया का कोई भी व्यक्ति आपको मोटिवेट नही कर सकता, जब तक आप ना चाहे, यह केवल आपकी अपनी प्यास है, इसे केवल आप ही बुझा सकते हो, जैसे आज की तारीख आधा दर्जन, एक दर्जन और दो दर्जन यानी 6-12-24 है, जो हमारे ज़िंदगी में छोटा से बड़ा इंसान बनने का सकारात्मक सोच की तरह है।

नकारात्मक नज़रिया वाले ऐसे चाहनेवाले लोग हमेशा अपनी असफलता के लिए अक्सर दूसरों को ज़िम्मेदार ठहराते है, ड्रीमी मैन के कहने का तात्पर्य यह है कि आप अपनी सोच बदले और ईमानदारी पूर्वक ड्रीमी के 4 पॉइंट पे काम करे, सफलता जरूर मिलेगी 🙏 आप जिस भी हाल में है, उसके लिए सिर्फ और सिर्फ आप ही जिम्मेदार है।

Amit Anand [ Dreamy Man ]
President & CMD at Dreamy Droshky

Address

Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ram Babu Dreamy Droshky Begusarai-Bihar" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ram Babu Dreamy Droshky Begusarai-Bihar":

Shortcuts

Share