10/03/2026
बहन के निधन के बावजूद खेले फाइनल… 54 रन की पारी के बाद भावुक हुए ईशान किशन, ट्रॉफी बहन को किया समर्पित
__________________________________
BERMO TODAY
___________________________________
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan के लिए साल 2026 का ICC Men's T20 World Cup 2026 बेहद खास और भावनात्मक रहा। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने 54 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि फाइनल से ठीक एक दिन पहले उनकी चचेरी बहन का कार दुर्घटना में निधन हो गया था।
ईशान ने कहा, “सच कहूं तो मैच से पहले मेरी चचेरी बहन का एक्सीडेंट में निधन हो गया था। उस समय मैं काफी टूट गया था। मैंने Hardik Pandya भाई से बात की और उन्होंने मुझे समझाया कि इस समय टीम को प्राथमिकता दो और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दो।”
उन्होंने आगे कहा कि आज International Women's Day भी है, इसलिए यह जीत उनके लिए और भी खास बन गई।
भावुक होते हुए ईशान किशन ने कहा, “मैं इस ट्रॉफी को अपनी बहन को समर्पित करता हूं।”
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न मना रहा है, वहीं ईशान किशन की यह कहानी क्रिकेट फैंस के दिलों को छू रही है। मुश्किल हालात के बावजूद टीम के लिए उनका यह समर्पण खिलाड़ियों के जज़्बे की मिसाल बन गया है।