26/07/2026
कारगिल की दुर्गम चोटियों पर अपने अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान से भारत का गौरव बढ़ाने वाले अमर वीरों को शत-शत नमन।
26 जुलाई केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, अटूट संकल्प और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अमर प्रतीक है। हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊँचा रखा। उनका त्याग और बलिदान आने वाली हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
जय हिंद!
वंदे मातरम्! 🇮🇳
#वंदेमातरम