02/08/2026
ॐ शांति 🙏
आदरणीया बहन रूबी कुमारी जी,
आपके प्रिय भाई के असामयिक निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। उनका इस संसार से विदा होना अत्यंत पीड़ादायक है।
परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के चरणों में प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपनी दिव्य शरण में स्थान प्रदान करें तथा आपको और आपके समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः। 🙏🌹
– सुरेन्द्र रघुवंशी
माँ भगवती गृह उद्योग, पूर्णिया