Rkd News India

Rkd News India निर्भीक, निष्पक्ष एवं सत्यतापूर्ण खबरों के लिए सदैव तत्पर ।

02/12/2025

विधवा महिलाओं का सहारा बनी Parhit Charitable Society

बलरामपुर/दहेजवार। खसरा नंबर 221, ग्राम दहेजवार में Parhit Charitable Society द्वारा हर माह की तरह इस महीने भी विधवा महिलाओं के लिए निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 से अधिक विधवा महिलाओं को आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई।

सोसायटी की ओर से इस बार वितरित की गई राशन किट में 5 किलो गेहूँ, 1 किलो दाल, 1 किलो शक्कर, चाय पत्ती, 1 किलो तेल, 2 किलो आलू और 1 किलो प्याज शामिल रहा।

राशन वितरण के दौरान सोसायटी के कई सक्रिय सदस्य Naveen Gupta, Shubham, Brijlal, Vinod, Rohit एवं Sanjay भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानीय लोगों ने Parhit Charitable Society के इस निरंतर जारी प्रयास की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल बताया। सोसायटी का कहना है कि आगे भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे।

मैनपाट में बक्साइट खदान विस्तार पर बवाल: जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उखाड़ा पंडाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपअम्बिकापुर, व...
02/12/2025

मैनपाट में बक्साइट खदान विस्तार पर बवाल: जनसुनवाई में ग्रामीणों ने उखाड़ा पंडाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अम्बिकापुर, विशेष रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के पहाड़ी पर्यटन स्थल मैनपाट में कंडराजा और उरगा क्षेत्र में प्रस्तावित बक्साइट खदान विस्तार को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध रविवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब नर्मदापुर मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रशासनिक जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पंडाल उखाड़ दिया। प्रशासनिक तैयारी और पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद विरोधी ग्रामीणों के आक्रोश के आगे व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

जनसुनवाई का आयोजन खदान विस्तार प्रस्ताव पर ग्रामीणों की राय लेने के लिए किया गया था। लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत से पहले ही असंतुष्ट ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र हो गए। उनका कहना था कि पहले से संचालित बक्साइट खदानों ने मैनपाट के प्राकृतिक संतुलन को गहरा नुकसान पहुँचाया है—जमीन की उर्वरता में गिरावट, जलस्रोतों का सूखना, भूजल स्तर में कमी और वनों में कमी जैसी समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि खदान का विस्तार उनके जल, जंगल और जमीन पर सीधा हमला है।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि खदान कंपनी और कुछ प्रशासनिक कर्मचारियों ने जनसुनवाई से पहले प्रभावित ग्रामीणों को शराब पिलाकर उनकी राय बदलने की कोशिश की, ताकि वे विस्तार परियोजना के पक्ष में दिखाई दें। रतनी नाग ने इस कृत्य को “लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ध्वस्त करने वाली साजिश” बताया।

मैनपाट को ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ कहा जाता है। इसकी हरियाली, वादियाँ और ठंडी जलवायु इसे प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खदान विस्तार से पर्यावरणीय क्षरण बढ़ेगा और पर्यटन पर आधारित स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी करारा झटका लगेगा। इसके अलावा इस क्षेत्र में हाथियों का बसेरा है और खनन क्षेत्र के विस्तार से हाथियों के विचरण क्षेत्र प्रभावित होने का खतरा है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ सकता है।

जनसुनवाई स्थल पर मौजूद पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पंडाल उखाड़ते हुए कार्यक्रम को बाधित कर दिया। माहौल तनावपूर्ण हो गया और प्रशासन को कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि खदान विस्तार पर प्रशासन या कंपनी आगे बढ़ने की कोशिश करती है, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। फिलहाल प्रशासन ने आगे की कार्रवाई पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है, वहीं विरोधी ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे “मैनपाट की मिट्टी और पर्यावरण की रक्षा” के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

दूसरी कक्षा के मासूम को इतनी पिटाई कि आंख में उतर आया खूनबलरामपुर/रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलगी स्थित प्राथम...
29/11/2025

दूसरी कक्षा के मासूम को इतनी पिटाई कि आंख में उतर आया खून

बलरामपुर/रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलगी स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी से एक बेहद चिंताजनक और अमानवीय घटना सामने आई है। कक्षा दूसरी के छात्र 7 साल.के भागीरथी यादव को मामूली गलती पर शिक्षक उदय यादव ने इतनी बेरहमी से पीटा कि बच्चे की एक आंख में खून उतर आया,। और मारपीट में छात्र का चेहरा गंभीर रूप से सूज गया।

घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भोजन अवकाश के बाद शिक्षक उदय यादव कक्षा में पहुंचे और बच्चे से गिनती सुनाने को कहा। गिनती में त्रुटि होते ही शिक्षक अचानक आपा खो बैठे और बच्चे के दोनों गालों पर लगातार थप्पड़ मारने लगे। डर के कारण बच्चा सिर झुकाने की कोशिश करता रहा, जिससे शिक्षक और अधिक आक्रामक होते गए और मारपीट जारी रखी।

पीड़ित बच्चे के पिता ग्राम ग्रा जावा खाड़ी निवासी धनंजय यादव ने बताया कि घटना के समय शिक्षक नशे की हालत में था। और अक्सर शराब पीकर ही विद्यालय आता है। पुत्र की आंख से खून उतर जाने और चेहरे पर सूजन की गंभीर स्थिति देखकर परिजन तुरंत त्रिकुंडा थाना पहुंचे । आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

05/11/2025

बृहस्पति सिंह के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने दी प्रतिक्रिया T. S. BABA Amarjeet Bhagat Brihaspat Singh II Brihaspat Singh Brihaspat Singh

04/05/2025

श्योपुर परीक्षण स्थल से स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला सफल परीक्षण | मध्य प्रदेश |

04/05/2025

महामाया खदान ने बदली 86 परिवारों की तकदीर, कैबिनेट मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र |सूरजपुर|छत्तीसगढ़|

24/04/2025

पहलगाम हमले पर PM नरेंद्र मोदी का बयान | बिहार |

PMO India CMO Chhattisgarh

22/04/2025

आतंकी हमले से स्थानीय सदमे में | कहा हो जाए इंसाफ

भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव की हुई मौत,कोरबा। शासकीयकरण की मांग को लेकर 17 मार्च से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों की क...
15/04/2025

भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव की हुई मौत,

कोरबा। शासकीयकरण की मांग को लेकर 17 मार्च से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों की क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ हो चुकी है। भीषण गर्मी में आज मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल के चौथे दिन कोरबा जिले में एक सचिव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना ने सचिवों में आक्रोश के साथ शोक की लहर व्याप्त कर दी है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना कोरबा जिले के पाली ब्लॉक में घटित हुई। यहां जनपद पंचायत कार्यालय के निकट पंचायत सचिवों ने अपना पंडाल लगाया हुआ है और वह यहां पर मांग के संबंध में हड़ताल कर रहे हैं। इन्हीं में शामिल ग्राम उड़ता के निवासी व कुटेलामुड़ा पंचायत के सचिव राजकुमार कश्यप 54 वर्ष को दोपहर के वक्त एकाएक तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। उन्हें जब पाली के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया तो चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत हार्ट अटैक से मृत्यु होना घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही सचिवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

07/04/2025

अंजान लिंक से दूर रहे | अंजान फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें |

01/04/2025

ससुरालियों ने मांगा 50 लाख दहेज तो लड़की ने भी घर के सामने गाड़ दिया टेंट, शादी के महज 6 दिन बाद हुआ बवाल

Address

Ramanuj Ganj
497220

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rkd News India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share