11/09/2015
सैमसंग ने लो-बजट 4G
स्मार्टफोन गैलेक्सी J2 को भारत में लॉन्च किया है. भारतीय बाजार
में गैलेक्सी J2 की कीमत 8,490 रुपए है.
सैमसंग गैलेक्सी J2 में 4.7-इंच की qHD डिसप्ले है. फोन की स्क्रीन सुपर
एमोलेड तकनीक से लैस है फोन में 1.3GHZ क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया
है. इसके साथ ही 1GB रैम है.
गैलेक्सी J2 को अल्ट्राडाटा सेविंग मोड के साथ पेश किया गया है.
कंपनी का दावा है कि यह तकनीक 50 फीसदी डाटा सेविंग के साथ
ही बैटरी स्टैंडबाई को दोगूना करेगी.
सैमसंग गैलेक्सी जे2 भारत में ही बना स्मार्टफोन है जिसे भारतीय
जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है. अल्ट्रा सेविंग डाटा मोड
को तैयार करने में भारतीय मोबाइल R&D टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग
रहा है.
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी J2 में 5 मेगापिक्सल का रीयर
कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. फोन में
5.1 लॉलिपॉप ओएस होगा. इस फोन में 8जीब इंटरनल मैमारी है. इसके
साथ ही एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इस माह 21 सितंबर से सैमसंग गैलेक्सी J2 स्मार्टफोन भारत के रिटेल
स्टोर पर उपलब्ध होगा.
With Otg support