21/08/2026
दिनांक 19 अगस्त 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, दिल्ली श्री पुष्पेश रमण त्रिपाठी जी ने दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक स्टीम लोकोमोटिव शेड, रेवाड़ी का गहन निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने हेरिटेज शेड में चल रहे जीर्णोद्धार और तकनीकी कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन किया। कार्यप्रणाली और लगन की सराहना करते हुए डीआरएम साहब ने इस समृद्ध रेल विरासत को भविष्य के लिए और अधिक सुदृढ़ बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।