20/12/2021
*दर्द भरा हँसमुखी हास्य* ☺️😢😊😢☺️😊😢💐💐💐
वैवाहिक जीवन का पहला पड़ाव-
नयी-नयी शादी हुई है,
पतिदेव प्रात: शेविंग कर रहे हैं तभी उनको ब्लैड लग जाता है।
आहs की हल्की आवाज उनके मुंह से निकली, और पत्नीजी किचिन से भागी हुई आयी!
अरे! ब्लैड लग गया ! पति ने पत्नी से नार्मल होते हुए कहा ! 🤷♀🤷♀
(पत्नी जल्दी से 'डिटाल' लाती है।)
हाय दैय्या ! कितना सारा ब्लड निकल गया, आज ,आप आफिस मत जाइये, घर पर ही रेस्ट कीजिए ,फेसबुक चलाइये फिर व्हाट्सऎप दौड़ाइए ! हाय राम , दर्द हो रहा होगा न ? पत्नी दुःखी स्वर में 'डिटाल' लगाती हुई बोली!
वैवाहिक जीवन का दूसरा पड़ाव- 🤷♀🤷♀🤷♀
अब बच्चे हो जाते हैं,
"पति महोदय" रोज की तरह शेविंग कर रहे है, उनको ब्लैड लग जाता है।
उफ!! .....ब्लैड लग गया, पति महोदय होने वाले 'दर्द' से भी तेज 🧐 चिल्लाये।😡😡😡
आप भी ना!!, इतने साल हो गए ,आपको सेविंग करते हुए , पर अभी तक आपको सेविंग बनानी नहीं आयी, अभी फेसबुक , व्हाट्सएप के ग्रुप बनाने को कहो तो फटाक से बन जाएंगे , ये लो फिटकरी 😢😢 रगड़ लो, मैं आपका और बच्चों का लन्च तैयार कर रहीं हूँ। मुझे पार्लर में भी जाना है , पत्नी झल्लाती हुई फिटकरी पटकते हुए वहां से चली गयी।
वैवाहिक जीवन का तीसरा पड़ाव-
बच्चों का विवाह हो चुका है। पति जी शेविंग कर रहे हैं और उनको ब्लैड लग जाता है!
हायsssss मर गया!!!
अरे 'बच्चों' की मम्मी' कहां है तू ? 🤱
''क्यों चिल्ला रहे हो, इतना गला फाड कर,😡😡😡😡😡 ब्लैड ही तो लगा है, कोई तलवार तो नहीं लगी ? कितनी बार कहा है, अब अपने आप 'दाढ़ी ' मत बनाया करो, नाई से बनवा लिया करो, पर तुम्हे तो प्रोफाइल पिक में जवान बनने की लगी है ना ? '
वृद्ध पत्नीजी बिस्तर में लेटे-लेटे चिल्लाई।
अलमारी में 'डिटाल' या 'फिटकरी' रखी होगी उठकर लगा लो!
ये कहकर पत्नीजी ने चादर मुंह तक तान ली!
किसी ने ठीक ही कहा है-
प्यार में हम ज्यों ज्यों आगे बढ़ते गये,
'आप' से 'तुम' फिर तुम से 'तू' होते गए ।
कुछ समझे " आप " ??
*हँसते रहिये* 😅😆😁😄😄😀😜👻😜👻😜👻😍