Shri Mahabir Bhandar

Shri Mahabir Bhandar Deals in all types of GEETA PRESS , GORAKHPUR and Religious Books. Not deal any School, College and University B

14/12/2022

अच्छे के साथ अच्छे बने, पर बुरे के साथ बुरे नहीं, क्योकिं हीरे से हीरा तो तराशा जा सकता है, लेकिन कीचड़ से कीचड़ साफ नहीं किया जा सकता…..
हरे कृष्ण

01/10/2022
01/10/2022

"जाही बिधि राखे राम ताही बिधि रहिये"

सीताराम सीताराम सीताराम कहिये ।
जाही बिधि राखे राम ताही बिधि रहिये ।।

मुखमें हो राम-नाम जन-सेवा हाथमें ।
तू अकेला नाहीं प्यारे राम तेरे साथमें ।।

बिधिका बिधान जान हानि-लाभ सहिये ।
जाही बिधि राखे राम ताही बिधि रहिये ।।

किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा ।
होगा प्यारे वही जो श्रीरामजीको भायेगा ।।

फल-आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिये ।
जाही बिधि राखे राम ताही बिधि रहिये ।।

जिंदगीकी डोर सौंप हाथ दीनानाथके ।
महलोंमें राखें चाहे झोपडीमें वास दे ।।

धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिये ।
जाही बिधि राखे राम ताही बिधि रहिये ।।

आशा एक रामजीकी दूजी आशा छोड़ दे ।
नाता एक रामजीसे दूजा नाता तोड़ दे ।।

साधु-संग राम-रंग अंग-अंग रँगिये ।
काम-रस त्याग प्यारे राम-रस पगिये ।।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिये ।
जाही बिधि राखे राम ताही बिधि रहिये ।।

(गीताप्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित “कल्याण-संकीर्तानांक”से)

01/10/2022
27/08/2022
27/08/2022

Shrimad Bhagvad Gita Ch 17/10
यातयामं गतरसं पूति पर्युषितं च यत्।
उच्छिष्टमपि चामेध्यं भोजनं तामसप्रियम्॥10॥

जो भोजन सड़ा हुआ, रसरहित, दुर्गन्धित, बासी और जूठा है तथा जो महान् अपवित्र मांस आदि भी है, वह तामस मनुष्य को प्रिय होता है।
That which is stale, tasteless, putrid, rotten and impure refuse, is the food liked by theTamasic.

27/08/2022

*।राम।* *।राम।* *।राम।* *।राम।*

परम श्रद्धेय स्वामीजी श्री रामसुखदास जी महाराज विशेष बात :- बंधियो विषय सनेह ते, तातें कहिये जीव। जो संसारके विषयोंमें रचा-पचा है, उसे जीव कहा है। जन्म-मरण किसका होता है? जो यह चाहता है कि मैं सदा सुखी रहूँ, मुझे कभी दुःख न मिले, उसी का। जब तक जीव मुक्त नहीं हो जाता, तब तक यह अनेक शरीरोंमें आता-जाता रहता है। यदि हम हिम्मत कर लें कि न तो अनुकूलतामें सुखी होना है, न ही प्रतिकूलतामें दुःखी होना है तो इस जन्म-मरणसे सदाके लिए छूट जायँ। हम अपने ऊपर अनुकूलता-प्रतिकूलताका असर अनुभव करते हैं — यही बन्धन है और असर नहीं पड़े — यही मुक्ति है।*

Address

Besides Mundra Jewllers, Jewelry Gali, Marwadi Para, Gole Bazar
Sambalpur
768001

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 2pm

Telephone

08093639952

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Mahabir Bhandar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shri Mahabir Bhandar:

Share