30/08/2026
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक घर चारों तरफ से बाढ़ के भयावह पानी से घिरा नजर आया। आसपास के कई घर बाढ़ के तेज बहाव में डूबते और बहते दिखाई दे रहे थे। इसी बीच घर की दूसरी मंजिल पर परिवार के कुछ सदस्य नजर आए, जिन्हें देखकर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
हालांकि, अब इस परिवार के लिए राहत की खबर सामने आई है। बाढ़ के बीच घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है। कुछ घंटे बाद सामने आए वीडियो में घर अभी भी सुरक्षित और उसी जगह खड़ा नजर आया, जबकि उसमें मौजूद परिवार के लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।