Raju Kumar

Raju Kumar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Raju Kumar, Shopping & retail, At- Lalpur,Padri,Tofir,Nirmali, Supaul.

ये मिलावट का दौर हैं “साहब” यहाँइल्जाम लगायें जाते हैं तारिफों के लिबास में
12/12/2024

ये मिलावट का दौर हैं “साहब” यहाँ
इल्जाम लगायें जाते हैं तारिफों के लिबास में

27/11/2024
सावन के पहला सोमबार रोहीत सर गयानेशवर सर शिव कुमार गुरु जी के साथ कैंची धाम - श्री नीब करौरी बाबा आश्रम मे दर्शन कीया और...
22/07/2024

सावन के पहला सोमबार रोहीत सर गयानेशवर सर शिव कुमार गुरु जी के साथ कैंची धाम - श्री नीब करौरी बाबा आश्रम मे दर्शन कीया और आप सबभाई बंधु के सवस्थ जिवन के कामना किया हर हर महादेव

॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्या नमः || ध्यानमूलं गुरोर्मूर्ति: पूजामूलं गुरोर्पदम्। मन्त्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोर्...
21/07/2024

॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्या नमः ||

ध्यानमूलं गुरोर्मूर्ति: पूजामूलं गुरोर्पदम्।
मन्त्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोर्कृपा ।।

गुरुपूर्णिमा महोतसव

इस संसार में हमें जो कुछ भी प्राप्त है वह ईश्वर की कृपा एवं हमारे कर्मों के प्रभाव से प्राप्त होता है। गुरु कृपा के द्वारा हम कर्मों के प्रभाव से मुक्त होकर ईश्वर की शरणागति ग्रहण कर लेते हैं।

श्री कबीर दास जी ने कहा है -

गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काको लागूं पाय ।बलिहारी गुरु आपनो गोविन्द दियो बताय ।।

ऐसे श्रेष्ठ गुरु की चरणवन्दना, पूजन एवं अपने
आत्मसमर्पण हेतु आषाढ़ पूर्णिमा अर्थात् गुरु पूर्णिमा दिनाक 21 जुलाई 2024 को आप सभी को गुरुपूर्णिमा के इस अवसर बहुत बहुत शुभकामनाये

मां-बाप की मूरत है गुरु
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

बाबा बिशवनाथ किराना एडं आयुरबेद वेलनेश ,ब्लौक ऑफिस रोड बरौली
9708020247

07/07/2024

बेटा तुम हमारे लिए भगवान के
द्वारा दिया गया खजाना हो,
जिसने हमारी जिंदगी में प्यार
और ढेरों खुशियां भर दी !
हैप्पी बर्थडे बेटा !

.                           “बसन्त पंचमी”         बसन्त पंचमी या श्रीपंचमी एक हिन्दू त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी स...
14/02/2024

. “बसन्त पंचमी”

बसन्त पंचमी या श्रीपंचमी एक हिन्दू त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पूजा पूर्वी भारत, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल और कई राष्ट्रों में बड़े उल्लास से मनायी जाती है। इस दिन स्त्रियाँ पीले वस्त्र धारण करती हैं।
प्राचीन भारत और नेपाल में पूरे साल को जिन छह मौसमों में बाँटा जाता था उनमें बसन्त लोगों का सबसे मनचाहा मौसम था। जब फूलों पर बहार आ जाती, खेतों में सरसों का सोना चमकने लगता, जौ और गेहूँ की बालियाँ खिलने लगतीं, आमों के पेड़ों पर बौर आ जाता और हर तरफ़ रंग-बिरंगी तितलियाँ मँडराने लगतीं। बसन्त ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पाँचवे दिन एक बड़ा जश्न मनाया जाता था जिसमें विष्णु और कामदेव की पूजा होती, यह बसन्त पंचमी का त्यौहार कहलाता था। शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी से उल्लेखित किया गया है, तो पुराणों-शास्त्रों तथा अनेक काव्यग्रंथों में भी अलग-अलग ढंग से इसका चित्रण मिलता है।

बसन्त पंचमी कथा

सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा ने जीवों, खासतौर पर मनुष्य योनि की रचना की। अपनी सर्जना से वे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें लगता था कि कुछ कमी रह गई है जिसके कारण चारों ओर मौन छाया रहता है। विष्णु से अनुमति लेकर ब्रह्मा ने अपने कमण्डल से जल छिड़का, पृथ्वी पर जलकण बिखरते ही उसमें कंपन होने लगा। इसके बाद वृक्षों के बीच से एक अद्भुत शक्ति का प्राकट्य हुआ। यह प्राकट्य एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था जिसके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ वर मुद्रा में था। अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी। ब्रह्मा ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया। जैसे ही देवी ने वीणा का मधुरनाद किया, संसार के समस्त जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई। जलधारा में कोलाहल व्याप्त हो गया। पवन चलने से सरसराहट होने लगी। तब ब्रह्मा ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा। सरस्वती को बागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। ये विद्या और बुद्धि प्रदाता हैं। संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी भी हैं। बसन्त पंचमी के दिन को इनके जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं। ऋग्वेद में भगवती सरस्वती का वर्णन करते हुए कहा गया है–

प्रणो देवी सरस्वती वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु।

अर्थात ये परम चेतना हैं। सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं। हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं। इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है। पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण ने सरस्वती से ख़ुश होकर उन्हें वरदान दिया था कि बसन्त पंचमी के दिन तुम्हारी भी आराधना की जाएगी और यूँ भारत के कई हिस्सों में बसन्त पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की भी पूजा होने लगी जो कि आज तक जारी है।

महत्व

बसन्त ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है।
यों तो माघ का यह पूरा मास ही उत्साह देने वाला है, पर बसन्त पंचमी (माघ शुक्ल 5) का पर्व भारतीय जनजीवन को अनेक तरह से प्रभावित करता है। प्राचीनकाल से इसे ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती का जन्मदिवस माना जाता है। जो शिक्षाविद भारत और भारतीयता से प्रेम करते हैं, वे इस दिन माँ शारदे की पूजा कर उनसे और अधिक ज्ञानवान होने की प्रार्थना करते हैं। कलाकारों का तो कहना ही क्या? जो महत्व सैनिकों के लिए अपने शस्त्रों और विजयादशमी का है, जो विद्वानों के लिए अपनी पुस्तकों और व्यास पूर्णिमा का है, जो व्यापारियों के लिए अपने तराजू, बाट, बहीखातों और दीपावली का है, वही महत्व कलाकारों के लिए बसन्त पंचमी का है। चाहे वे कवि हों या लेखक, गायक हों या वादक, नाटककार हों या नृत्यकार, सब दिन का प्रारम्भ अपने उपकरणों की पूजा और माँ सरस्वती की वंदना से करते हैं।

पौराणिक महत्व

यह पर्व हमें अतीत की अनेक प्रेरक घटनाओं की भी याद दिलाता है। सर्वप्रथम तो यह हमें त्रेता युग से जोड़ती है। रावण द्वारा सीता के हरण के बाद श्रीराम उसकी खोज में दक्षिण की ओर बढ़े। इसमें जिन स्थानों पर वे गये, उनमें दंडकारण्य भी था। यहीं शबरी नामक भीलनी रहती थी। जब राम उसकी कुटिया में पधारे, तो वह सुध-बुध खो बैठी और चख-चखकर मीठे बेर राम जी को खिलाने लगी। प्रेम में पगे झूठे बेरों वाली इस घटना को रामकथा के सभी गायकों ने अपने-अपने ढंग से प्रस्तुत किया। दंडकारण्य का वह क्षेत्र इन दिनों गुजरात और मध्य प्रदेश में फैला है। गुजरात के डांग जिले में वह स्थान है जहां शबरी माँ का आश्रम था। बसन्त पंचमी के दिन ही रामचंद्र जी वहाँ आये थे। उस क्षेत्र के वनवासी आज भी एक शिला को पूजते हैं, जिसके बारे में उनकी आस्था है कि श्रीराम आकर यहीं बैठे थे। वहां शबरी माता का मंदिर भी है।

ऐतिहासिक महत्व

बसन्त पंचमी का दिन हमें पृथ्वीराज चौहान की भी याद दिलाता है। उन्होंने विदेशी हमलावर मोहम्मद गौरी को 16 बार पराजित किया और उदारता दिखाते हुए हर बार जीवित छोड़ दिया, पर जब सत्रहवीं बार वे पराजित हुए, तो मोहम्मद गौरी ने उन्हें नहीं छोड़ा। वह उन्हें अपने साथ अफगानिस्तान ले गया और उनकी आंखें फोड़ दीं।
इसके बाद की घटना तो जगप्रसिद्ध ही है। गौरी ने मृत्युदंड देने से पूर्व उनके शब्दभेदी बाण का कमाल देखना चाहा। पृथ्वीराज के साथी कवि चंदबरदाई के परामर्श पर गौरी ने ऊंचे स्थान पर बैठकर तवे पर चोट मारकर संकेत किया। तभी चंदबरदाई ने पृथ्वीराज को संदेश दिया।

चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण।
ता ऊपर सुल्तान है, मत चूको चौहान॥

पृथ्वीराज चौहान ने इस बार भूल नहीं की। उन्होंने तवे पर हुई चोट और चंदबरदाई के संकेत से अनुमान लगाकर जो बाण मारा, वह गौरी के सीने में जा धंसा। इसके बाद चंदबरदाई और पृथ्वीराज ने भी एक दूसरे के पेट में छुरा भौंककर आत्मबलिदान दे दिया। (1192 ई) यह घटना भी बसन्त पंचमी वाले दिन ही हुई थी।
~~~०~~~

“ॐ जय देवी शारदेय नमः”
********************************************

(“श्रीजी की चरण सेवा” की सभी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं धारावाहिक पोस्टों के लिये हमारे पेज से जुड़े रहें) तथा अपने सभी भगवत्प्रेमी मित्रों को भी आमंत्रित करें।

14/12/2023

*AWPL पूरी INDIA में तहलका मचा रहा है।*
*AWPL के पास PIONEER प्रोडक्ट है, जो सभी बीमारियों से हमे बचाता है और आज हिंदुस्तान का ब्राण्ड बन चुका है और आने वाले समय में यहाँ काम करना हर किसी की मज़बूरी बन जाएगी, ये हम नही लोग बोलते हैं।*

*1. कमजोर याद्दाश्त*
*2. शुगर (मधुमेह)*
*3. ब्लड प्रेशर (B.P.)*
*4. दमा*
*5. मोटापा (Obesity)*
*6. त्वचा / चर्म रोग*
*7. लीवर से जुडी कोई भी परेशानी*
*8. जोड़ों का दर्द*
*9. माइग्रेन*
*10. थाइरोइड*
*11. किडनी/पथरी*
*12. अनीमिया (खून की कमी)*
*13. कमजोर हड्डियां*
*14. एलर्जी (Elergy)*
*15. सर्विकल (Survical)*
*16. बवासीर (Piles) / फिशर*
*17. मानसिक तनाव (Stress)*
*18. बुजुर्गों/बच्चों के लिए*
*19. गर्भवती महिलाओं के लिए*
*20. धूम्रपान / तम्बाकू वालो के लिए*
*21.कामकाजी लोगों के लिए*
*22. शराब वालों के लिए*
*23. हृदय रोगी।*
*24.कॅन्सर*
*25.अलसर*
*26.नासूर*
*27.यूरिक एसिड का बढ़ना*
*28.लकवा*
*29.मिर्गी (Mirgi)*
*30.अलमाइजर*
*31.खांसी*
*32.प्रोस्टेट*
*33.साईनस*
*34.पेट में गैस बनना*
*35.पैर के तलवे मे जलन*
*36.आखों से संबंधित रोग*the
*37.साईटिका(siatika)*
*38.धात*
*39.स्वेत प्रदर*
*40. अनियमित मासिकधर्म (M.C.)*
*41.कमर में दर्द*
*42.सोराइसिस*
*43.Leukoderma*
*44.थाइराइड*
*45.फाइलेरिया*
*46.स्वाइन FLU*
*47.बालों का झड़ना*,
*48.प्रजनन क्षमता*,
*49. घुटनों का दर्द*,
*50. खर्रांटे आना*,

*समस्या आदि।*

कभी ख़ुशी कभी गम.. ये प्यार हो न कभी कम.. खिलते रहें एक दूजे की आँखों में.. महकते रहें एक दूजे के दिल में.. बढ़ते रहें सफल...
21/11/2023

कभी ख़ुशी कभी गम.. ये प्यार हो न कभी कम.. खिलते रहें एक दूजे की आँखों में.. महकते रहें एक दूजे के दिल में.. बढ़ते रहें सफलताओं से साथ में.. प्यार में, तक़रार में, जीत में, हार में.. हर पल हर लम्हा प्यार यूँ ही बढ़ता रहे…हैप्पी एनिवर्सरी !!

Address

At- Lalpur,Padri,Tofir,Nirmali
Supaul

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raju Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share