General Knowledge Questions

General Knowledge Questions General knowledge question bharpur Matra mein aap Logon Tak pahunche jaenge

01/03/2024

"कोई मिल जाए तुम जैसा यह तो बहुत मुश्किल है"

"पर तुम ढूँढ लो हम जैसा मुमकिन ये भी नही"!!❤️

27/01/2024

Training And Pruning
23/03/2022

Training And Pruning

06/01/2021

प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी?

05/01/2021

प्रश्न. लद्दाख का क्षेत्रफल कितना है?

05/01/2021

जर्नल नॉलेज क्वेश्चन, इस ग्रुप के माध्यम से लोगों तक जनरल नॉलेज के छोटे बड़े सभी प्रश्नों को प्रकाशित किया जाएगा, जिससे इस ग्रुप के सभी सदस्य अपने जनरल नॉलेज को मजबूत कर सकते हैं।
धन्यवाद

28/02/2020

प्रश्न. उत्तराखंड का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

22/06/2019

प्रश्न.. देहरादून का कुल क्षेत्रफल कितना है?

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा?"स्टैचू ऑफ यूनिटी"
02/11/2018

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा?

"स्टैचू ऑफ यूनिटी"

20/09/2018

*भूगोल: अर्थ और परिभाषाएं*

*भूगोल का अर्थ*

भूगोल Geography शब्द का नाम एवं उसकी प्राथमिक स्तर पर व्याख्या करने का श्रेय यूनान वासियों को है। आरंभ में भूगोल सामाजिक शास्त्रों (Social- Sciences) का ही एक भाग था। धीरे धीरे इस विषय को विकसित करने मेँ अनेक यूनानी एवं रोमन कालीन विद्वानोँ ने योगदान दिया। अरब भूगोलवेत्ता ने भी पूर्व मध्यकाल मेँ भूगोल की कुछ शाखाओं का विकास किया।

भूगोल या Geography दो यूनानी शब्दों से मिलकर बना है Geo जिसका अर्थ होता है पृथ्वी और Graphaia का अर्थ लिखना या वर्णन करना होता है। अतः सामान्य भाषा मेँ भूगोल वह विज्ञान है जो पृथ्वी के धरातल का वर्णन करता है। आरंभ मेँ भूगोल विषय के अंतर्गत पृथ्वी के धरातल, स्थानोँ एवं क्षेत्रों की स्थिति तथा प्रधान भौतिक एवं सांस्कृतिक तत्वों का अध्ययन मात्र किया जाता था। परंतु धीरे धीरे भूगोल विषय से संबंधित अनेक पक्षों का विकास किया गया। प्रमुख भूगोलवेत्ताओं के अनुसार पृथ्वी का अर्थ केवल उसके धरातल तक ही सीमित नहीँ है, अपितु इसके अंतर्गत पृथ्वी के ऊपर की एक पतली वायुपेटी तथा पृथ्वी का भीतरी भाग भी सम्मिलित है।

*भूगोल की परिभाषाएं* Definitions Of Geography

भूगोल को समय समय पर विद्वानोँ ने अनेक प्रकार से परिभाषित किया है। प्रसिद्ध *रोमन विद्वान स्ट्रेबो* ने भूगोल की परिभाषा इन शब्दोँ मेँ दी है भूगोल हमको स्थल एवं महासागरोँ मेँ बसने वाले जीवों के बारे मेँ ज्ञान कराने के साथ साथ विभिन्न लक्षणों वाली पृथ्वी की विशाताओं को समझाता है।

इसी काल के प्रसिद्ध *ग्रीक विद्वान टालमी* ने भूगोल की परिभाषा देते हुए लिखा भूगोल वह आभामय विज्ञान है जो पृथ्वी की झलक स्वर्ग मेँ देखता है (Geography is the sublime science that sees the reflection of the earth in the heavens.”—Ptolemy)। अतः *टॉलमी के अनुसार* भूगोल मेँ बसे हुए भागोँ के अध्ययन के साथ साथ पृथ्वी एवं ब्रह्माण्ड के आपसी संबंधो का भी अध्ययन किया जाता है। प्राचीन चिर सम्मत काल मेँ भूगोल के अध्ययन के अंतर्गत पृथ्वी के विभिन्न जल व स्थलखंडों, जल स्थल सीमा क्षेत्रों, प्राकृतिक भूदृश्यावली, मानवीय बसाव, सभी प्रकार के मार्गों, व्यवसाय, बसी हुई पृथ्वी का विस्तार, उसके लक्षण आदि का अध्ययन किया जाता था।

भूगोल विषय का वास्तविक विकास 16वीँ शताब्दी मेँ हुआ, इस समय तक संसार के विभिन्न देशों, भू-भागों और सुदूर प्रदेशो की खोज चुकी थी।

17वीँ शताब्दी मेँ *वारेनियस (1622-1650)* ने भूगोल की परिभाषा इस प्रकार प्रस्तुत की गई- भूगोल पृथ्वी की सतह को अध्ययन का केंद्र मानकर उसे समझाने वाली विद्या है। इसके अंतर्गत जलवायु, धरातलीय लक्षण, जल एवं मरूभूमि, खनिज एवं पशु व भूतल पर बसे मानव जेसे तत्वो का निरिक्षण एवं वर्णन होता है। वारेनियस ने सर्वप्रथम पृथ्वी के मानवीय पक्षों को भूगोल के अंतर्गत सम्मिलित किया।

अगली दो शताब्दी भूगोल के विकास के लिए अधिक महत्वपूर्ण रही। 18 वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध मेँ भूगोल विषय के संबंध मेँ कांट, और रिटर के योगदान से इस विषय का नवीन स्तर पर क्रमबद्ध एवं तथ्यात्मक विकास हुआ।

प्रसिद्ध विद्वान और दर्शन शास्त्र के जनक *इमैनुअल कांट* ने भूगोल की परिभाषा इस प्रकार दी है।

भूगोल भूतल का अध्ययन है, यह भूतल के भिन्न भिन्न भागोँ मेँ पायी जाने वाली विभिन्नताओं की पृष्ठभूमि मेँ की गई व्याख्या है। इसमेँ सभी घटनाओं के मध्य जटिल एवं क्रियाशील संबंध अथवा अंतर्समन्बंध की ओर विशेष रुप से ध्यान दिया जाता है, क्योंकि क्रियाशील संबंध ही महान एकता या पार्थिव एकता का ही अंग है।

कांट की परिभाषा मेँ भूगोल विषय के अध्ययन का आधार भूमंडल है जो एक संपूर्ण इकाई है तथा उस पर पाई जाने वाली विभिन्नताओं से अंतर संबंध स्थापित है। कांट ने भूगोल को कई शाखाओं उपविभाजित किया।

*हम्बोल्ट (1759-1859)* ने भूगोल की परिभाषा देते हुए लिखा है, भूगोल अध्ययन से संबंधित विद्या है। अन्य सभी वास्तविक विज्ञान चाहे वह प्राकृतिक हों अथवा जैविक, पृथ्वी की घटनाओं से संबंधित होते हैं। ऐसे विज्ञान व्यक्तिगत रूप मेँ पशु, वनस्पति, अन्य ठोस पदार्थ या जीवाशेष की बनावट एवं प्रक्रिया का ही अध्यन है जबकि भूगोल का संबंध मेँ उपर्युक्त सभी वस्तुओं से एक साथ सहसंबंधित रुप मेँ जैसी कि वह किसी क्षेत्र मेँ सामान्यतः पायी जाती है, के वर्णन एवं अध्यन से है।

*हम्बोल्ट के समकालीन कार्ल रिटर* (1779-1859) ने भूगोल विषय मानव की भूमिका को विशेष महत्व दिया और भूगोल की परिभाषा देते हुए लिखा है, भूगोल वह विभाग है, जिसमे भूमंडल के सभी लक्षणों घटनाओं और उनके संबंधोँ का पृथ्वी को स्वतंत्र रुप मेँ मनाते हुए वर्णन किया जाता है। इसकी समग्र एकता मानव एवं मानव जगत से संबंधित दिखाई देती है।

*प्रसिद्ध फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता विडाल डी-ला ब्लाश* ने भूगोल की परिभाषा निम्न प्रकार से दी है – भूगोल स्थानों का विज्ञान है न कि मानव का। ऐतिहासिक घटना के प्रति इस विज्ञान की रूचि वहीं तक है, जहाँ तक कि इसका संबंध किसी देश में घटित घटनाओं से होता है। इसके अभाव मेँ देशों के गुण एवं संभावनाएं सुषुप्त अथवा अपूर्ण रहती हैं।

इस प्रकार 20 वी शताब्दी तक भूगोल के अध्ययन मेँ प्रदेश, क्षेत्र तथा उनकी व्याख्या महत्वपूर्ण भाग बन गए थे। मानव, स्थान और स्थानिक अध्ययन की महत्ता को भी स्वीकार किया गया। 20वीं शताब्दी मेँ प्रसिद्ध जर्मन विद्वान हैटनर भूगोल को एक क्षेत्र का विवरण विज्ञान माना और भूगोल की परिभाषा देते हुए लिखा है- भूगोल एक क्षेत्र विवरण विज्ञान है।

*अमेरिकन भूगोलवेत्ता हार्टशोर्न* ने सर्वप्रथम 1939 मेँ नेचर इन जियोग्राफी नामक अपनी पुस्तक और उसके पास 1959 में पर्सपेक्टिव्स ऑन नेचर ऑफ जियोग्राफी में भूगोल कि इस प्रकार परिभाषित किया - भूतल के विविधता रूपी लक्षणों का शुद्ध, व्यवस्थित एवं तर्कपूर्ण विवरण एवं व्याख्या करना ही भूगोल का लक्ष्य है।

*हार्टशोर*्न ने स्पष्ट किया कि भूगोल एक अंतर संबंधित विज्ञान है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण और मानव के बीच अंतरसंबंध का अध्ययन करना है। यह विज्ञान पृथ्वी का मानव के निवास के रुप मेँ वैज्ञानिक वर्णन करता है।

ब्रिटिश भूगोलवेत्ताओं की समिति ने भूगोल की परिभाषा इन शब्दोँ मेँ दी है- भूगोल पृथ्वी के धरातल का अर्थ है जिसमेँ विभिन्न क्षेत्रोँ के अंतर और उनके संबंधो का अध्ययन किया जाता है। अमेरिकन कॉलेज शिक्षा शब्दकोष के अनुसार भूगोल की परिभाषा निम्न प्रकार से दी गई- भूगोल भूतल की क्षेत्रीय विभिन्नताओं का अध्ययन है, यहाँ पर क्षेत्रोँ की भूतल व्यवस्था के अंतर संबंधों मेँ ऐसी विभिन्नताएं दिखाई देती हैं। धरातल पर पाए जाने वाले प्रमुख तत्व जैसे जलवायु, वनस्पति, जनसंख्या भूमि का उपयोग आदि का इअमें वर्णन किया जाता है। इसमें उपर्युक्त तत्वों से बननेवाली जटिलताओं से निर्मित इकाई व क्षेत्रोंत्रोँ का विस्तार से अध्ययन किया जाता है।

इस प्रकार भूगोल एक क्रमबद्ध विज्ञान है जिसमेँ मानव तथा उसके वातावरण का विभिन्न परिस्थितियों मेँ अध्ययन किया जाता है। इसके द्वारा हम मानव के जीविकोपार्जन के विभिन्न साधन, आवागमन के साधन, नगर, धर्म, शासन व्यवस्था आदि का अध्ययन करते हैं।

*फिंच एवं ट्रिवार्था के अनुसार* यह पृथ्वी के धरातल का विज्ञान है। इसके अंतर्गत धरातल पर पाए जाने वाले विन्यास स्वरुपों और वस्तुओं के प्रादेशिक संबंधोँ का विभिन्न व्यवस्थित रुप से वर्णन किया जाता है।

भूगोल की प्रकृति एवं उद्देश्य

*भूगोल की प्रकृति*

भूगोल पृथ्वी के धरातल, इसके स्वरुप, भौतिक लक्षण, राजनीतिक विभाजन, जलवायु, उत्पादन, जनसंख्या, पर्यावरण औरर उसकी समस्याओं आदि के अध्ययन का विज्ञान है। धरातल पर निरंतर परिवर्तन होता रहता है, धरातल पर पाए जाने वाले विभिन्न लक्षणोँ मेँ गतिशील एवं अनेक प्रकार के जटिल संबंध पाए जाते हैं। पृथ्वी का धरातल विकासमान, अस्थिर तथा गतिशील है, इसी कारण भूगोल की प्रकृति, उसकी परिभाषा, उद्देश्य व पाठ्य सामग्री आरंभ से लेकर आज तक परिवर्तन शील रही है। कभी इस विज्ञान को स्थानों का अध्यन माना गया तो कभी प्रदेशों अथवा राजनीतिक इकाइयों का वर्णन करने वाला माना गया। भूगोल को वैज्ञानिक मान्यता प्राप्त है वैज्ञानिकों ने भूगोल को विज्ञान की श्रेणी में रखा है। यूरोप में जर्मनी के और अमेरिका के अनेक विश्वविद्यालयों 19वीँ शताब्दी मेँ अजैव पृथ्वी के स्वरुपों एवं तथ्यों के ज्ञान को ही भूगोल का विषय क्षेत्र माना गया। परन्तु शीघ्र ही जर्मनी और फ्रांस मेँ इस अजैव पृथ्वी के अध्ययन के साथ ही साथ मानव भूगोल मानवीय तथ्योँ को भी भूगोल के अंतर्गत माना जाने लगा। इसमेँ प्रादेशिक भूगोल का भी नए आधार पर अध्ययन किया जाने लगा। रिटर, हम्बोल्ट बोल्ट और रैटजेल का अनुसरण करते हुए 20 वी शताब्दी मेँ बोल के विभाजन को स्वीकार कर उसकी अनेक शाखाओं का विकास किया गया।

सन 1950 के पश्चात भूगोल के बहुआयामी एवं विविधता रुप विकास ने इसकी प्रकृति को प्रभावित किया। इसमेँ अब प्रदेशों एवं स्थानों की समालोचनात्मक व्याख्या, सांख्यिकी, एवं स्थूल आरेख, वायु फोटोग्राफी, दूर संवेदन (remote sensing), आचरण भूगोल, तंत्र संकल्पना, व्यावहारिक भूगोल का सभी क्षेत्रोँ मेँ उपयोग आदि भी सम्मिलित किए जाते हैं। वर्तमान मेँ भू-उपग्रह के माध्यम से पृथ्वी के विभिन्न संसाधनो, दिशाओं व मौसम का अध्ययन भी किया जाने लगा है। इस प्रकार भूगोल के क्षेत्रत्र निरंतर विकास होता जा रहा है।

*भूगोल का उद्देश्य*

भूगोल विषय के अध्ययन का उद्देश्य जटिल रचना वाले भूतल संबंधी ज्ञान मेँ वृद्धि करना है। पृथ्वी के धरातल का अध्यन मानव के निवास के रुप प्रदेशो का अध्ययन उनके संसाधनो का मानव विकास के लिए अधिकतम उपयोग करना है इसका मुख्य उद्देश्य है।

भूगोल का उद्देश्य भूगोल की संपूर्णता की भावना से संबंधित है। यद्यपि एक भूगोलवेत्ता किसी एक विशेष अंग की रुचि रखते हुए भी वह पुर्णतः विज्ञान की ओर भी नहीँ झुक सकता। उसे अपनी रुचि की भूगोल की विशेष शाखा के विकास के साथ साथ संपूर्ण भूगोल से उसे सहसंबंधित मानने का व्यापक चिंतन ही हमेशा मस्तिष्क मेँ बनाए रखना पड़ेगा। अभिनव भूगोल मेँ भूगोल की संपूर्णता को मानव कल्याण से संबंधित मानते हुए ही उसे पूर्णता की संज्ञा दी जाने लगी है।

*संजय कुमार*

26/06/2018

मह्त्वपूर्ण प्रश्न

● भारत का मानक समय कहाँ से लिया गया है— इलाहाबाद के निकट नैनी नामक स्थान से

इंडियन सुन्दर बन
● भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अन्तर है— 5 1/2
● भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिण छोर की दूरी कितनी है— 876 किमी
● भारत की स्थल सीमा की लंबाई कितनी है— 15200 किमी
● भारत की मुख्य भूमि की तटरेखा की लंबाई कितनी है— 6100 किमी
● भारत की कुल तटरेखा की लंबाई (द्वीप समूहों सहितद्ध कितनी है— 7516 किमी
● संपूर्ण भारत के कितने % भाग पर पर्वत व पहाड़ियों का विस्तार है— 28.8%
● संपूर्ण भारत के कितने क्षेत्रफल पर मैदानी विस्तार है— 44%
● भारत में समुद्र तटरेखा वाले राज्यों की संख्या कितनी है— 9
● किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे लंबी है— गुजरात
● कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर जाती है— 8
● भूमध्य रेखा के निकट कौन-सा स्थान है— इंदिरा प्वाइंट
● इंदिरा प्वाइंट कहाँ स्थित है— अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में
● किस राज्य की समुद्र तटरेखा सबसे छोटी है— गोवा
● भारत की स्थल सीमा किस देश के साथ सबसे ज्यादा है— बांग्लादेश के साथ
● भारत का कौन-सा भू-आकृतिक भाग प्राचीन है— प्रायद्वीपीय पठार
● भारत के पूर्वी समुद्र तट को किस नाम से जाना जाता है— कोरोमंडल तट
● कोंकण तट कहाँ से यहाँ तक स्थित है— गोवा से दमन तक
● लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति किसके द्वारा हुई— प्रवाल द्वारा
● न्यू मूर द्वीप कहाँ स्थित है— अंडमान सागर में
● कौन-सा द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच में स्थित है— रामेश्वरम्
● लक्षद्वीप समूह के कुल द्वीपों की संख्या कितनी है— 36

भारत में तापमान औसत
● लक्षद्वीप समूह में कुल कितने द्वीपों पर मानव का वास है— 10
● भारत के किस स्थान को ‘सफेद पानी’ के नाम से जाना जाता है— सियाचिन
● जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा जो चीन के अधिकार में है, क्या कहलाता है— ऑक्साई चीन
● भारत में शीत मरूस्थल कौन-सा है— लद्दाख
● भारत की देशांतर स्थिति क्या है— 68°7’ से 97°25’ तक
● भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं— 7
● किस देश के साथ न्यू मूर द्वीप के कारण भारत का विवाद है— बांग्लादेश के साथ
● भारत किस गोर्ला में स्थित है— उत्तरी
● केंद्रशासित प्रदेश दादर नगर हवेली भारत के किन राज्यों के बीच में स्थित है— गुजरात व महाराष्ट्र
● किस राज्य को पहले NEFA के नाम से जाना जाता था— अरुणाचल प्रदेश
● केंद्रशासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर स्थित है— दक्षिण अंडमान
● कौन-सा राज्य उत्तरी पूर्वी राज्य की ‘सात बहनों’ का भाग नहीं है— सिक्किम व पश्चिमी बंगाल
● कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो भागों में बांटता है— 23°3’ उत्तर
● उत्तर भारत में उपहिमालय क्षेत्र के सहारे फैले समतल मैदान क्या कहलाते हैं— भावर
● कोरी निवेशिका कहाँ स्थित है— कच्छ का रन
● भारत का कौन-सा राज्य तीन ओर बांग्लादेश से घिरा है— त्रिपुरा
● भारत के किस स्थान को ‘मरूस्थल की राजधानी’ कहा जाता है— जैसलमेर
● अरावली और विंध्य श्रृंखलओं के बीच कौन-सा पठार है— मालवा का पठार
● अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपों की मुख्य विशिष्टता क्या है— सभी द्वीप प्रवाल उद्गम के है
● ‘मैकान का पठार’ भारत के किस राज्य में है— छत्तीसगढ़ में
● छोटा नागपुर किसका नाम है— राँची का पठार

17/04/2018

सामान्य अध्ययन

1. पृथ्वी का एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
उत्तर – चन्द्रमा
2. ‘गाँधी’ फ़िल्म में गाँधी की भूमिका किसने निभाई ?
उत्तर – बेन किंग्सले
3. शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 सितंबर
4. जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था?
उत्तर – 1945 में
5. भांखड़ा नांगल बाँध किस नदी पर है?
उत्तर – सतलज
6. भारत का राष्ट्रीय पुष्प की है?
उत्तर – कमल
7. धनराज पिल्लै किस खेल से सम्बंधित है?
उत्तर – हॉकी
8. सयुंक्त राष्ट्र संघ U.N.O. की सुरक्षा परिषद् में कितने स्थाई सदस्य है ?
उत्तर – 5
9. कौन सा सिंधु सभ्यता का स्थान अब पाकिस्तान में है ?
उत्तर – हड़प्पा
10. चौथ नामक कर किसके द्वारा लिया जाता था?
उत्तर – मराठो द्वारा
11. मुग़ल बादशाहो का सही क्रम है ।
उत्तर – बाबर, हुमायूँ, शेर शाह सूरी, इस्लाम शाह सूरी, हुमायूँ, अकबर-ए-आज़म, जहांगीर, शाह-जहाँ-ए-आज़म, अलामगीर, बहादुर शाह, जहांदार शाह, फर्रुख्शियार, रफी उल-दर्जत, शाहजहां द्वितीय, मुहम्मद शाह, अहमद शाह बहादुर, आलमगीर द्वितीय, शाहजहां तृतीय, शाह आलम द्वितीय, अकबर शाह द्वितीय, बहादुर शाह द्वितीय
12. ‘भूदान आंदोलन’ किसने शुरू किया किया था?
उत्तर – विनोभा भावे
13. भारत में अंग्रेजी शिक्षा का किसने शुरू की थी?
उत्तर – लार्ड मैकाले
14. ‘फ़्लाइंग सिख’ के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर – मिल्खा सिंह
15. नींबू और सन्तरे में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
उत्तर – विटामिन ‘C’
16. उदय शंकर किससे सम्बंधित है?
उत्तर – नृत्य
17. संविधान के प्रारूप समिति के चेयरमैन कौन थे?
उत्तर – डॉ. भीम रॉव अम्बेडकर
18. त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सर्वोच्च स्थान पर क्या होता है?
उत्तर – जिला परिषद
19. लक्षदीप की राजधानी है।
उत्तर – करवती
20. श्री लंका की मुद्रा का नाम है।
उत्तर – रुपया
21. ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
उत्तर – जवाहर लाल नेहरू
22. ‘गुरुत्वाकर्षण’ की खोज किसने की थी?
उत्तर – न्यूटन
23. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला प्रथम भारतीय कौन है।
उत्तर – रविन्द्र नाथ टैगोर
24. द्रोणाचार्य पुरस्कार किससे सम्बंधित है?
उत्तर – श्रेष्ठ गुरु / प्रशिक्षक
25. खजुराहो स्थित है-
उत्तर – मध्य प्रदेश
26. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी स्थित है।
उत्तर – देहरादून
27. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
उत्तर – स्वामी विवेकानंद
28. भारतीय मानक समय आधारित है।
उत्तर – 82° 30′ पूर्व देशान्तर पर
29. कौन सा राज्य भारत के सबसे पूर्वी भाग पर स्थित है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
30. कौन सा देश नाथुला दर्रा के पार है?
उत्तर – चीन
31. पृथ्वी के नजदीक वायुमण्डल की सबसे निचली परत है-
उत्तर – क्षोभ मण्डल
32. भारतीय सेना में ‘विजयंत’ नाम है-
उत्तर – एक टैंक का
33. चीनी यात्री फाह्यान किसके काल में भारत आया था?
उत्तर – विक्रमादित्य
34. प्रख्यात सिनेकलाकार पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर में सम्बन्ध है।
उत्तर – बाप-बेटे का
35. भारत का कौन सा राज्य चाय उत्पादन के लिए जाना जाता है।
उत्तर – असम
36. भारत के किस राज्य सर्वाधिक चावल उत्पादन होता है –
उत्तर – पश्चिम बंगाल
37. भारत के किस शहर में जंतर-मंतर स्थित है?
उत्तर – दिल्ली
38. भारत के किस राज्य में दार्जिलिंग स्थित है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल
39. तेलगु किस राज्य की राजभाषा है?
उत्तर – आंध्रप्रदेश
40. हॉकी खेल में प्रत्येक टीम में कितने खिलाड़ी होते है-
उत्तर – 11
41. बांग्लादेश की मुद्रा है –
उत्तर – टका
42. नील नदी के किनारे कौन सी सभ्यता का विकास हुआ था?
उत्तर – मिश्र सभ्यता
43. किस स्थान पर महात्मा बुध ने ज्ञान प्राप्त किया था?
उत्तर – गया
44. प्रसिद्ध नाटक ‘शकुंतला’ किसने लिखी थी?
उत्तर – महाकवि कालिदास
45. ज्वार सबसे ऊँचा कब होता है-
उत्तर – जब सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के एक ही ओर होते है
46. कौन सा राज्य भारत के वृहद प्रायद्वीपीय पठार का भाग नही है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
47. खैबर दर्रा स्थित है-
उत्तर – अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच
48. कौन सी नदी प्रायद्वीपीय पठार से नही निकलती है
उत्तर – यमुना
49. कौन सा शहर गंगा के तट पर बसा है
उत्तर – कानपुर
50. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इसका तात्पर्य है-
उत्तर – भारत का कोई राज्य स्तर पर धर्म नही है

Address

Sanjay Kumar
Tiuni
DEHRADUN

Opening Hours

Monday 10am - 8pm

Telephone

+919639294701

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when General Knowledge Questions posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to General Knowledge Questions:

Share

Category