उत्तराखंडी ग्रामीण उत्पादों का आपका अपना ब्रांड और स्टोर जो उत्तराखंड को लाया हैं आपके दरवाजे तक और फायदा पहुचायेगा पहाड़ो में काम कर रहे हमारे भाईयो को। आपको मिलेगा उत्तराखंड की पावन धरती का स्वाद और किसानो कामगारों को मिलेगा एक नया बाजार। आपकी मदद से अब किसान प्रोत्साहित होगा आपकी पसंद के उत्पादों को उगाने के लिए और कामगार उनको बनाने के लिए ।
हमारी होम डिलीवरी सर्विस दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में उ
पलब्ध हैं।
हमारे उद्देश्य:
१) हर प्रवासी उत्तराखंडी के घर में हफ्ते में एक बार उत्तराखंडी खाना अवश्य बने
२) इन उत्पादों को उगाने और बनाने के लिए उत्तराखंड के हर जिले में १०-१० कोऑपरेटिव से १०००० लोगो को रोजगार मिले
३) उत्तराखंडी उत्पादों की पूरे विश्व में अलग पहचान बने
४) पहाड़ो में नए रोज़गार बनने से पलायन रुके
५) हमारी आने वाली पीढ़ी को हमारे स्वाद और उत्पादों की जानकारी हो
६) हर उत्तराखंडी शादी में उत्तराखंडी भोजन का स्टाल भी लगे
७) सुदूर क्षेत्रों के उत्पाद भी प्रवासी उत्तराखंडियों को उपलभ्ध हो सकें
हमारे मन्त्र:
१) स्यारा बाटे त्यारा घौर (Farm to Plate)
२) उत्तराखंडी उत्पादों का एक सम्प्पूर्ण स्थान (One stop solution for all Uttarakhandi need)
३) आपकी खरीद पहाड़ो में किसी का पारितोषिक (Your Purchase is someones wages in Hills)
स्यारा रेटेल्स में अब तक उपलब्ध 100+ प्रोडक्ट्स:
१) दालें - गैथ/कुल्थ, हरे भट्ट, काले भट्ट, मिक्स दाल, रयांस, तोर, उड़द, सोयाबीन, राजमा काली, राजमा लाल, राजमा पीली, राजमा चितकबरी, राजमा मिक्स, मसूर, नौरंगी दाल
२) मसाले एवं चटनी के सामान - जख्या, भंगलु, घरया लूण, हल्दी पिसी, धनिया पिसी, मिर्च पिसी, भंगजीरा, काले तिल, सफ़ेद तिल, मेथी बीज
३) मिठाईयां एवं जूस - बाल मिठाई, क्वादा/रागी/मडुवे का बिस्कुट
४) आंटा, चावल, तेल एवं अन्य खाद्य सामान - क्वादा/रागी/मडुवे का आंटा, झंगोरा, मर्सू, अखोड़
५) आभूषण (आर्टिफीसियल) एवं परिधान - पिछोड़ा (सामान्य), पिछोड़ा (भारी), गढ़वाली नथ, कुमाउनी नथ, मांगटीका, पौंजी, गुलबंद
६) पारंपरिक गांव के सामान - दथिडी, टिमरू का डंडा